इंदौर में चंदन नगर से शिवाजी वाटिका, रेलवे स्टेशन से विजयनगर तक IDA चलाएगा केबल कार
Vishwanath Singh | Aug 08, 2025, 13:43 IST
Sourabh980
संभागायुक्त दीपक सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई इस योजना के तहत शहर में कुल 11 किमी लंबे दो मार्गों पर केबल कार चलाई जाएगी।
इंदौर के लोगों का केबल कार से सफर करने का सपना अब हकीकत के करीब है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा तैयार की गई इस महत्वाकांक्षी परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और उसे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) को सौंप भी दिया गया है। NHLML ने इसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली को अनुमोदन और बजट आवंटन के लिए भेज दिया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 737 करोड़ रुपये है, जिसे 2028 में पूरा कर जनता के लिए शुरू करने की योजना है।
संभागायुक्त दीपक सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार की गई इस योजना के तहत शहर में कुल 11 किमी लंबे दो मार्गों पर केबल कार चलाई जाएगी। इसको लेकर अफसरों ने सर्वे रिपोर्ट में जिन दो मार्ग का उल्लेख किया है वे अभी शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग हैं। ऐसे में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत अभी इन दोनों मार्गों को ही इसमें शामिल किया गया है।
चंदन नगर – शिवाजी वाटिका रूट:
उधर, विभागीय सूत्रों के मुताबिक NHLML ने बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही लोक परिवहन योजना के तहत एजेंसी नियुक्ति और अन्य तकनीकी कार्य शुरू होंगे। यह परियोजना इंदौर के यातायात को नई दिशा देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
दो रूटों पर चलेगी केबल कार
- चंदन नगर से शिवाजी वाटिका (6.24 किमी) – अनुमानित लागत 369.32 करोड़।
- स्टेशन: चंदन नगर, लाबरिया भेरू, पीवाय रोड गुरुद्वारा, सरवटे, शिवाजी वाटिका।
- रेलवे स्टेशन से विजय नगर (4.7 किमी) – अनुमानित लागत 367.68 करोड़।
- स्टेशन: रेलवे स्टेशन, मालवा मिल, पाटनीपुरा, विजय नगर।
2028 में प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री
सर्वे के अनुसार, दोनों रूट मिलाकर 2028 में प्रतिदिन करीब 29,900 यात्री केबल कार से सफर करेंगे। चंदन नगर–शिवाजी वाटिका रूट: 11,700 यात्री/दिन रेलवे स्टेशन–विजय नगर रूट: 18,200 यात्री/दिन आने वाले वर्षों में यह संख्या बढ़ते-बढ़ते 2068 तक 1.95 लाख यात्रियों प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है।
रूटों के सेक्शन
- सेक्शन-1: 1.74 किमी (चंदन नगर से लाबरिया भेरू)
- सेक्शन-2: 1.93 किमी (लाबरिया भेरू से जवाहर मार्ग गुरुद्वारा)
- सेक्शन-3: 2.59 किमी (गुरुद्वारा से सरवटे होते हुए शिवाजी वाटिका)
- सेक्शन-1: 2.08 किमी (रेलवे स्टेशन से मालवा मिल)
- सेक्शन-2: 2.62 किमी (मालवा मिल से पाटनीपुरा होते हुए विजय नगर चौराहा)
एजेंसी नियुक्त होते ही शुरू होंगे काम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman