इंदौर में कुत्ते ने की गंदगी तो मालिक पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

Sanjay Gupta | May 15, 2026, 12:51 IST
Share
indore cleanliness drive fine dog poop no car day
indore cleanliness drive fine dog poop no car day

सफाई के मामले में देश में नंबर शहर इंदौर में अब नई सख्ती के आदेश हो गए हैं। नए स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए अब आदेश हुए हैं कि यदि पालतु कुत्ते ने गंदगी की है तो मालिक पर पांच हजार का जुर्माना लगेगा।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला...

  • इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फिर से बहुत सख्त हो गया है।
  • सार्वजनिक जगहों पर पालतू कुत्तों से गंदगी करवाने पर भारी जुर्माना लगेगा।
  • महापौर ने अब ऐसे लापरवाह मालिकों पर पांच हजार रुपए दंड तय किया है।
  • शहर में प्रदूषण कम करने के लिए अब हर शुक्रवार नो कार डे मनेगा।
  • चौराहों का सौंदर्यीकरण और नई सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू हुआ है।
62cd2a15-df6
62cd2a15-df6

सफाई को लेकर निगम की सख्ती

इंदौर में सफाई को लेकर एक बार नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। जल्द ही सफाई को लेकर सर्वेक्षण हो सकता है। इसे देखते हुए गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी दी गई है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार, 14 मई को जोन 14, 15 और 16 में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की थी।

1466e788-1cc
1466e788-1cc

पांच हजार का लगेगा जुर्माना

महापौर के दौरे के दौरान कई लोग पालतू कुत्ते (पालतू कुत्ते के लिए जुर्माना) घुमाते मिले। कुत्तों द्वारा गंदगी की जा रही थी। इस पर महापौर ने नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि इस तरह गंदगी होने पर नगर निगम चालानी कार्रवाई करेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वाले कुत्ते के मालिक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाए। शहर में स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

eb22659f-1c0
eb22659f-1c0

दौरे में यह भी साथ थे

पश्चिम क्षेत्र के दौरे के दौरान तय हुआ कि चौराहों को आकर्षक बनाया जाएगा। साथ ही प्रगति नगर की 60 फीट चौड़ी सड़क का काम शुरू हो गया। इस दौरान महापौर के साथ विधायक मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद प्रशांत बडवे उपस्थित थे।

हर शुक्रवार नो कार डे की तैयारी

महापौर ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी की अपील को देखते हुए हर शुक्रवार को इंदौर में नो कार डे मनाएंगे। इस दौरान केवल दो पहिया वाहन से ही आना-जाना किया जाएगा। इसके लिए लोगोें से भी अपील करेंगे कि वह इसके लिए साथ आएं।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में कैसे रुकेंगे मंत्री और वीवीआईपी, PWD के एक आदेश ने बदली व्यवस्था

जीते-जी अपनी तेरहवीं कर रहा बुजुर्ग, कार्ड पर लिखा- हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था

मिलावटी हल्दी से दुल्हन की मौत! मंडप के दिन उठी अर्थी, दूल्हा समते चार अभी भी भर्ती

नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके

Tags:
  • स्वच्छता सर्वेक्षण
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • PM नरेन्द्र मोदी
  • विधायक मधु वर्मा
  • पालतू कुत्ते के लिए जुर्माना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज