सीएम मोहन यादव बोले गांधी-नेहरू परिवार ने खुद को भारत रत्न दिए, दिग्गी ने मोदी को घेरा

Sanjay Gupta | Updated:
Share
cm-mohan-yadav-criticizes-gandhi-nehru-family-digvijay-singh-questions-modi
cm-mohan-yadav-criticizes-gandhi-nehru-family-digvijay-singh-questions-modi

संविधान दिवस पर सीएम मोहन यादव ने गांधी-नेहरू परिवार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवार ने खुद को भारत रत्न दिया। वहीं, दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र और संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया है।

INDORE. संविधान दिवस के मौके पर बुधवार, 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव इंदौर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकल रही यूथ यात्रा का स्वागत किया।

साथ ही इस मौके पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा भी इंदौर में हैं। उन्होंने संविधान को लेकर मोदी सरकार को घेरा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह कहा

4eb3a64d-49d
4eb3a64d-49d


सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने केवल एक खानदान, गांधी-नेहरू परिवार को ही आगे बढ़ाया है। ऐसे में कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से महापुरुषों के साथ अन्याय किया। खुद को भारत रत्न देते रहे, नेहरूजी को मिला, इंदिराजी को मिला, फिर राजीव जी को मिला। वहीं दलों से ऊपर उठकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी के अच्छे कामों को याद किया। सरदार पटेल ने पूरे देश को एक किया और रियासतों को एक किया। वहीं, नेहरू की कश्मीर को लेकर गलती रही। इसका खामियाजा धारा 370 के रूप में भुगतना पड़ा। इसके चलते 40 हजार से अधिक लोगों की शहादत हुई।
पीओके के रूप में देश आज भी भुगत रहा है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कश्मीर को लेकर पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की गलतियां बताईं। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं, गुजरात के सरदार पटेलजी ने देश को एक किया था। अब वहीं से आए हमारे पीएम और गृहमंत्री कश्मीर वाला हिस्सा भी लेंगे।

एमपी SIR में मतदाता संख्या से इंदौर नंबर 1, प्रतिशत में अशोकनगर में 94 फीसदी काम पूरा

उधर दिग्गी ने मोदी को घेरा

8c46cab9-516
8c46cab9-516


संविधान दिवस के मौके पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस के शपथ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान को बचाना जरूरी है। चुनाव आयोग के SIR के चलते मतदाता सूची में काट-छांट की जा रही है, आगे जाकर नागरिकता पर सवाल उठेगा।

चुनाव आयोग के आदेश से मतदाता सूची में फेरबदल हो रहा है। इससे भविष्य में नागरिकता पर सवाल उठ सकता है। उन्होंने बताया कि इतिहास में लोकतंत्र से चुने गए नेताओं ने एकतंत्र शासन किया। ऐसा ही अब देश में हो रहा है।

पीएम मोदी और उनके साथी यही कर रहे हैं। इसके खिलाफ हमें लड़ाई लड़नी होगी। वहीं, सांसद विवेक तन्खा ने भी कहा कि संविधान की रक्षा करना जरूरी है। इससे हमारी आज़ादी और अधिकार सुरक्षित रहते हैं। अब एक ट्वीट करने पर भी लोगों को जेल भेजा जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस में हारने वालों का दबदबा! रीना बोरासी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उठे सवाल

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला



  • सीएम मोहन यादव का हमला: सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर गांधी-नेहरू परिवार को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया, कहा कि वे महापुरुषों के साथ अन्याय कर रहे हैं और खुद को भारत रत्न देते रहे हैं।
  • सरदार पटेल और कश्मीर पर बयान: सीएम ने सरदार पटेल की देश को एक करने की सराहना की, जबकि नेहरू के कश्मीर के संबंध में निर्णय को गलती बताया, जिसके परिणामस्वरूप धारा 370 और 40 हजार लोगों की शहादत हुई।
  • कैलाश विजयवर्गीय का बयान: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी नेहरू की कश्मीर नीति की आलोचना की और कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री जल्द ही कश्मीर का बाकी हिस्सा भी भारत में शामिल करेंगे।
  • दिग्विजय सिंह की संविधान रक्षा की अपील: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संविधान दिवस पर संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत पर जोर दिया, चुनाव आयोग के आदेश पर मतदाता सूची में फेरबदल को लेकर चिंता जताई।
  • विवेक तन्खा का बयान: सांसद विवेक तन्खा ने संविधान की रक्षा को अहम बताया और कहा कि आजकल एक ट्वीट करने पर भी लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News. वीआईटी कॉलेज में फूंके वाहन, कैंपस में पीलिया फैलने पर भड़के थे छात्र

कार्यक्रम में ये नेता भी रहे मौजूद



कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे शामिल हुए। इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे और विनय बाकलीवाल भी मौजूद थे। सुरजीत सिंह चड्ढा, राजू भदौरिया और राजा चौकसे भी कार्यक्रम में आए। रमेश यादव उस्ताद, सुरेश मिंडा और आनंद राय ने भी भाग लिया।

प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, शैलेश गर्ग और सुवेग राठी भी उपस्थित थे। रिटा डांगरे, अमित पटेल, कुणाल सोलंकी और सादिक खान भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। अंसाफ अंसारी, पार्षद शेफु वर्मा और सोनिला मीमरोट भी वहां थे।

पुखराज राठौर, संतोष यादव, शाबाज खान और आकाश वर्मा ने भी भाग लिया। संजय बाकलीवाल, विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी भी मौजूद रहे। विनोद मेहरा, मेहमूद खान और संजय खादीवाला भी कार्यक्रम में शामिल थे।

आनंद जैन कासलीवाल, हिमानी सिंह, साक्षी शुक्ला, राजेश यादव, शशि हाडा और रजत पटेल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की याचिका- राम मंदिर के लिए दान संग्रह की आड़ में हुई सांप्रदायिक हिंसा

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • दिग्विजय सिंह
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल
  • संविधान दिवस
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होंगे आयोजन, सरकार ने संस्कृति विभाग को सौंपी कार्यक्रमों की पूरी जिम्मेदारी
अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब गैस सिलेंडर की तरह ऑनलाइन बुक होगी खाद, 25 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की 36 हारी सीटों पर भाजपा का बड़ा सियासी प्लान, निगम-मंडल अध्यक्षों को सौंपी कमान, स्मृति ईरानी कर रहीं निगरानी
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान