इंदौर में आज सीएम मोहन यादव एक साथ देंगे चार फ्लाईओवर की सौगात
Sanjay Gupta | Oct 13, 2024, 19:25 IST
Mohan Yadav flyover gift
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इंदौर में आज फूटी कोठी पर फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह भंवर कुआ चौराहा, फिर खजराना चौराहा और फिर लव कुश चौराहा पर बनाए गए फ्लाईओवर ब्रिज का फीता काटकर शुभारभं करेंगे।
INDORE : इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव का तीन दिन में दूसरा दौरा सोमवार 14 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह शहर के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि इस दिन आईडीए द्वारा बनाए चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिलने जा रही है। इससे सात लाख वाहन चालकों के लिए आना-जाना आसान होगा। मुख्य कार्यक्रम फूटी कोठी फ्लाईओवर ब्रिज के पास होगा।
हालांकि चार में से दो फ्लाईओवर ब्रिज फूटी कोठी और भंवरकुआं पूरे बन गए हैं लेकिन खजराना और लवकुश चौराहा अभी अधूरा है और इसकी एक-एक भुजा ही अभी चालू होगी। लेकिन इसी से ब़ड़ी राहत मिल जाएगी। सीएम द्वारा पहले मुख्य कार्यक्रम फूटी कोठी पर लोकार्पण करेंगे और इसके बाद वह भंवर कुआ चौराहा, फिर खजराना चौराहा और फिर लव कुश चौराहा पर बनाए गए फ्लाईओवर ब्रिज का फीता काटकर शुभारभं करेंगे।
![्]()
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा मां अहिल्या के नाम से जानी जाएगी इंदौर पुलिस बटालियन
राजधानी में तीन जगह रावण दहन करेंगे सीएम मोहन यादव
उधर जयस ने भंवरकुआं चौराहे पर बने फ्लाईओवर ब्रिज के नाम को लेकर आपत्ति ली है। जयस के लोकेश मुजाल्दे ने कहा है कि चौराहे का नाम पहले ही नायक टंट्या भील हो चुका है, तो फिर फ्लाईओवर का भी नाम वही होगा लेकिन आईडीए इसका नाम गलत बता रहा है। उधर फूटी कोठी वाले फ्लाईओवर का नाम संत श्री सेवालाल जी महाराज रखा जाएगा। इसकी पूर्व में घोषणा हुई थी। हालांकि खजराना और लव-कुश चौराहे पर फ्लाईओवर का नाम क्या होगा, यह अभी तय नहीं है।
आईडीए द्वारा बनाए गए इन ब्रिज का दौरा रविवार को कलेक्टर आशीष सिंह के साथ ही निगमायुक्त शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने किया। साथ ही सीएम के आयोजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। यह पहला मौका है जब इंदौर को एक साथ एक दिन में एक बार में चार फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात मिल रही है।
ये खबर पढ़ें...मोहन यादव हैदराबाद में करेंगे रोड शो, निवेश के अवसर तलाशने की तैयारी
1. भंवर कुआ चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 625 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन व लागत 55.77 करोड़ रुपए
2. फूटी कोठी चौराहा- 2 लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 610 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 57.70 करोड़
3. खजराना चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 41.9 करोड़
4. लवकुश चौराहा- हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 675 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, लागत 66.88 करोड़।
दो ब्रिज पूरे, दो की एक भुजा होगी चालू
्
ये खबर भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा मां अहिल्या के नाम से जानी जाएगी इंदौर पुलिस बटालियन
राजधानी में तीन जगह रावण दहन करेंगे सीएम मोहन यादव
ब्रिज के नाम क्या होंगे
अधिकारियों ने किया दौरा
ये खबर पढ़ें...मोहन यादव हैदराबाद में करेंगे रोड शो, निवेश के अवसर तलाशने की तैयारी
सभी फ्लाईओवर एक नजर में
लंबाई 625 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन व लागत 55.77 करोड़ रुपए
2. फूटी कोठी चौराहा- 2 लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 610 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 57.70 करोड़
3. खजराना चौराहा- दो लाख वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 500 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, 6 लेन, लागत 41.9 करोड़
4. लवकुश चौराहा- हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन चालकों को लाभ
लंबाई 675 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर, लागत 66.88 करोड़।
FAQ
- 1. कितने फ्लाईओवर ब्रिज पूरी तरह तैयार हैं?
इसमें से दो फ्लाईओवर ब्रिज (फूटी कोठी और भंवरकुआं) पूरी तरह तैयार हैं, जबकि खजराना और लवकुश चौराहा के ब्रिज की एक-एक भुजा चालू होगी। - 2. फ्लाईओवर ब्रिज के नाम क्या होंगे?
फूटी कोठी फ्लाईओवर का नाम संत सेवालाल जी महाराज रखा गया है। भंवरकुआं के फ्लाईओवर का नाम नायक टंट्या भील रखा जाएगा। खजराना और लवकुश चौराहा के ब्रिज के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। - 3. इन फ्लाईओवर ब्रिज से कितने वाहन चालकों को लाभ मिलेगा?
इन फ्लाईओवर ब्रिज से कुल मिलाकर लगभग 7 लाख वाहन चालकों को लाभ होगा। इसमें भंवरकुआ चौराहा (2 लाख), फूटी कोठी (2 लाख), खजराना (2 लाख), और लवकुश चौराहा (एक लाख से ज्यादा) शामिल हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari