इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने रिंकेश वैश्य को दिए अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा और गौरव बैनल के काम
Sanjay Gupta | May 13, 2025, 12:38 IST
indore-collector-ashish singh-rinkesh-vaishya-additional-collector-assignment
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने रिंकेश वैश्य को अस्थाई तौर पर अपर कलेक्टर इंदौर का प्रभार सौंपा है। 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकेश वैश्य को इंदौर के दो अपर कलेक्टरों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर से एक अपर कलेक्टर के ट्रांसफर होने और दूसरे अपर कलेक्टर के ट्रेनिंग पर जाने के रिक्त हुए दो पदों की पूर्ति के लिए 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी रिंकेश वैश्य को अस्थाई तौर पर अपर कलेक्टर इंदौर का प्रभार दिया गया है। मंगलवार को उन्होंने यह पद ज्वाइन कर लिया और कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने इसके साथ ही उन्हें काम का आवंटन कर दिया है। वैश्य अभी क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम में पदस्थ हैं।
![fa2a1596-89c]()
रिंकेश को कनाडिया, महू, भिचौली हप्सी तहसील का प्रभार दिया गया है। वहीं परिवहन, राजस्व स्थापना शाखा, राहत शाखा, ज्यूडिशियल शाखा, नजूल, खनन शाखाएं दी गई हैं। साथ ही बैनल के प्रभार के तौर पर कॉलोनी, खाद्य शाखा व अन्य अहम काम दिए गए हैं।
thesootr links
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह | अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल | MP News | Indore News
fa2a1596-89c
पूरा PDF यहां से डाउनलोड करें
यह काम किए गए उन्हें आवंटित
साल 2018 बैच की आईएएस ज्योति शर्मा के पास खनिज व अन्य शाखाएं थीं, जो अब रिंकेश वैश्य के पास रहेंगी। वहीं इसके साथ ही 2016 बैच के आईएएस अपर कलेक्टर गौरव बैनल अब 12 मई से 6 जून तक ट्रेनिंग पर गए हैं। उनके पास कॉलोनी सेल, खाद्य शाखा व अन्य कई अहम शाखाएं थीं, इनका भी काम रिंकेश को बैनल के ट्रेनिंग से लौटने तक के लिए दिया गया है। यानी शर्मा और बैनल दोनों के काम अभी रिंकेश वैश्य संभालेंगे।
इस तरह से हुआ काम का आवंटन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह | अपर कलेक्टर आईएस गौरव बैनल | MP News | Indore News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari