इंदौर कलेक्टर की दो टूक, सुबह हो रात हो या छुट्टी हो काम करना होगा
Sanjay Gupta | Dec 28, 2024, 19:56 IST
Indore Collector continuously Photograph: (thesootr)
कलेक्टर ने बैठक के बाद कहा कि इंदौर नंबर वन है और सरकारी योजनाओं में भी नंबर वन रहना है। यहां काम की मात्रा अधिक है लेकिन इंदौर से अपेक्षा भी रहती है। इसलिए सभी को साफ कहा गया है कि काम तो करना होगा...
Indore. इंदौर में राजस्व कामों में सामने आ रही अधीनस्थों की लापरवाही पर कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बार फिर सख्त रूख दिखाया है। शनिवार को राजस्व कामों की समीक्षा बैठक में तीन तहसीलदारों के 15-15 दिन के वेतन को राजसात करने के आदेश दिए। वहीं साफ कहा कि इंदौर में हैं तो काम तो करना ही होगा।
कलेक्टर ने बैठक के बाद कहा कि इंदौर नंबर वन है और सरकारी योजनाओं में भी नंबर वन रहना है। यहां काम की मात्रा अधिक है लेकिन इंदौर से अपेक्षा भी रहती है। इसलिए सभी को साफ कहा गया है कि काम तो करना होगा, आफिस समय के अलावा सुबह हो रात हो, शनिवार या रविवार की छुट्टी हो लगातार काम करन है और हर योजना में नंबर वन बनना है। उन्हें खुद भी करना है और अधीनस्थों से भी कराना है और इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार रहना होगा।
![fbafcda8-f0e]()
बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पूर्ण गंभीरता के साथ अपनी जवाबदारी का निर्वहन करें और समय-सीमा में राजस्व प्रकरण निराकृत करें। अभियान में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर क्षेत्र में इंदौर के अव्वल रहने की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा जाए।
![7ddc8d2f-94a]()
कलेक्टर ने राजस्व अभियान में उदासीनता बरतने पर तीन तहसीलदारों के 15-15 दिन के वेतन को राजसात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के निराकरण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि अभियान के तहत अविवादित तथा विवादित नामांतरण, बटवारा और सीमांकन के समय बाह्य प्रकरणों के निराकरण के लगभग सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह दिन-प्रतिदिन के लक्ष्य तय कर उसे अगले 7 दिन में पूरा करें।
यह बोले कलेक्टर
fbafcda8-f0e
बैठक में यह हुआ
7ddc8d2f-94a
तीन तहसीलदारों के वेतन राजसात
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman