इंदौर कलेक्टर ने अनैतिक कारणों के चलते पांच पटवारी निलंबित किए, एक आरआई पर भी कार्रवाई

Sandeep Kumar | Apr 14, 2024, 11:09 IST
Share
pic
pic

कलेक्टर ने सात दिन पहले ही अपर कलेक्टरों की टीम बनाकर छुट्‌टी के दिन राजस्व कोर्ट खुलवाकर सभी की कोर्ट पर स्ट्राइक करते हुए औचक निरक्षण किया था। इसमें भारी लापरवाही पाई गई।

संजय गुप्ता @ INDORE. पटवारी, कलेक्टर का बाप बन गया है। यह शब्द सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजस्व कामों को लेकर कहे थे। लेकिन अब इंदौर कलेक्टर ( Indore Collector ) ने पटवारी, आरआई पर सर्जिकल स्ट्राइक ( surgical strike ) करते हुए 6 पर कार्रवाई की है तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...BSP का बैतूल से नए उम्मीदवार का ऐलान, अशोक भलावी के निधन के बाद बेटे अर्जुन भलावी को दिया टिकट

इन पांच पटवारी व आरआई को किया गया निलंबित


1. रोशिता तिवारी, पटवारी मल्हारगंज, इन्हें अब भू अभिलेख में अटैच किया है
2. हरीश शर्मा, पटवारी मल्हारगंज, इन्हें भी भू अभिलेख में अटैच किया गया
3. ओम परवार, पटवारी भिचौली हप्सी, इन्हें हातोद में अटैच किया गया
4. प्रभुदयाल मुकाती, पटवारी जूनी इंदौर, इन्हें महू में अटैच किया गया
5. नितेश राणा, पटवारी राउ, इंदौर, इन्हें अब देपालपुर अटैच किया गया
6. आरआई (राजस्व निरीक्षक) सुबोध टैनी, इन्हें भी निलंबित किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Election 2024 : PM मोदी आज मध्य प्रदेश के पिपरिया में गरजेंगे, एक सप्ताह के अंदर पीएम का यह तीसरा दौरा

आर्डर में यह दो लाइन लिखी गई है


निलंबन आर्डर में अहम दो लाइन लिखी गई है। इसमें कहा गा है कि राजस्व कामों में लापरवाही की जा रही है, अनैतिक कारणों से काम को बेवजह रोका जा रहा है, जिससे राजस्व कामों में देरी हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...1.50 करोड़ के fraud में संघ के पूर्व पदाधिकारी दुबे को जेल फिर बेल, महावीर जैन के खिलाफ आए दूसरे डायरेक्टर

कलेक्टर ने हाल ही करवाई थी जांच


कलेक्टर ने सात दिन पहले ही अपर कलेक्टरों की टीम बनाकर छुट्‌टी के दिन राजस्व कोर्ट खुलवाकर सभी की कोर्ट पर स्ट्राइक करते हुए औचक निरक्षण किया था। इसमें भारी लापरवाही पाई गई। पेशियों की तारीख ही कई दिनों तक नहीं लग रही है, केस में पटवारी, आरआई रिपोर्ट नहीं लग रही है। इसके बाद यह प्रारंभिक कार्रवाई है, अभी माना जा रहा है कि इसमें नायब तहसीलदार, अपर तहसीलदार और तहसीलदारों पर भी मिली लापरवाही के बाद जांच बैठाई जा सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Election: BJP और AIMIM में सांठ-गांठ,Digvijay Singh का दावा

कार्रवाई वाले पटवारियों के खिलाफ भारी शिकायतें


कलेक्टर ने यह कार्रवाई सभी तरफ से आ रही शिकायतों, अधिकारियों से ली गई जांच रिपोर्ट के बाद की है। इन पटवारियों के खिलाफ आम बात हो गई है कि यह हजारों में नहीं एक लाख से कम में तो किसी काम में हाथ ही नहीं डालते हैं। हर काम में पैसा मिलने पर ही रिपोर्ट फाइल करते हैं, इसके चलते राजस्व काम अटके रहते हैं। समस्या यह है कि पटवारी की रिपोर्ट सीमांकन हो या बटांकन, नामांतरण हर काम में लगती है और इसी काम में यह धड़ल्ले से पैसे मांग रहे हैं। जिन पटवारियों पर कार्रवाई हुई है, इनमें से कुछ के खिलाफ तो एक-एक केस में 5 से 7 लाख रुपए तक लेने की शिकायतें कलेक्टर के पास पहुंची थी।

जूनी, राउ, मल्हारगंज में सबसे ज्यादा हालत खराब


इंदौर का सबसे अहम राजस्व काम जूनी, मल्हारगंज और राउ में ही आता है। इन्हीं क्षेत्रों में सक्रिय राजस्व अमले की सबसे ज्यादा शिकायतें पहुंच रही है। इसलिए अभी जिनकी पुख्ता शिकायतें कलेक्टर के पास पहुंची थी, उन पर प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई की गई है। आगे और शिकायतें आने पर कार्रवाई में कलेक्टर कोई कोताही नहीं बरतेंगे। वहीं कलेक्टर ने साफ कहा कि जिनसे भी अनैतिक मांग हो रही है वह सीधे शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • Indore Collector
  • surgical strike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा