इंदौर में पोस्टर पर बवाल, हिंदू संगठनों के नाम से लिखा-अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा
Rohit Sahu | May 03, 2025, 14:31 IST
indore poster
इंदौर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद धर्म पूछकर व्यापार करने के पोस्टर लगा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर ये इसके फोटो वायरल हो रहे हैं। इन विवादित पोस्टरों से इंदौर में तनाव बढ़ गया।
MP News: इंदौर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुस्सा और तनाव की चिंगारी अब शहर की दीवारों तक पहुंच गई है। सेंट्रल जेल के बाहर कुछ विवादित पोस्टर लगे हैं, जिनमें लिखा गया है, अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है तो धर्म पूछकर ही व्यापार करना पड़ेगा।" ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पोस्टर में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शवयात्रा की तस्वीर है, जिसमें उनकी पत्नी हिमांशी बैठी हुई दिख रही हैं। इसके नीचे लिखा गया है, अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा। आदत डालिए नाम पूछने की।" यह सीधा संकेत है कि अब व्यापार या संपर्क धर्म आधारित सोच से होगा।
हालांकि ये पोस्टर गिने-चुने स्थानों पर ही लगे हैं, लेकिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेज़ी से शेयर की जा रही हैं। कई लोग इन्हें शेयर करते हुए अभियान का समर्थन भी कर रहे हैं। ये घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि अब आम जन मानस का गुस्सा केवल आतंकी घटनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक व्यवहार तक पहुंच गया है।
पिछले हफ्ते इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में एक और विवादित पोस्टर लगा था। उसमें लिखा गया था, "सुअरों और पाकिस्तानी नागरिकों को नो एंट्री"। उसमें एक सुअर को पाकिस्तानी सेना के जनरल के रूप में चित्रित किया गया था। यह पोस्टर भी पहलगाम हमले के विरोध में ही लगाया गया था।
यह भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
आतंकी हमले के विरोध में हुए एक अन्य प्रदर्शन में, भीड़ में किसी व्यक्ति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए थे। इसके बाद इंदौर के विधायक ने सदर बाजार थाने में शिकायत की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना में पार्षद अनवर कादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
धर्म आधारित व्यापार जैसे पोस्टर समाज में सांप्रदायिक तनाव को हवा दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करते हैं।
यह भी पढ़ें....इंदौर बायपास पर भयानक सड़क हादसा, ट्राले की चपेट में आई कार, बाइक, दो की मौत
इंदौर में पोस्टर विवाद | इंदौर में पोस्टर वॉर | हिंदू मुस्लिम
पोस्टर पर बजरंग दल और वीएचपी का नाम
इन विवादित पोस्टरों पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) का नाम तो जरूर लिखा है, लेकिन इन संगठनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इससे यह साफ नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों को किसने और कब लगाया।
सोशल मीडिया पर पोस्टर की तस्वीरें वायरल
पहले भी सामने आ चुके हैं आपत्तिजनक प्रदर्शन
यह भी पढ़ें...इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
नारेबाजी में हुआ था विवाद, पार्षद गिरफ्तार
धर्म आधारित व्यापार जैसे पोस्टर समाज में सांप्रदायिक तनाव को हवा दे सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करते हैं।
यह भी पढ़ें....इंदौर बायपास पर भयानक सड़क हादसा, ट्राले की चपेट में आई कार, बाइक, दो की मौत
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में पोस्टर विवाद | इंदौर में पोस्टर वॉर | हिंदू मुस्लिम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari