इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल
Sanjay Gupta | May 03, 2025, 12:54 IST
gangester satish bhau
मंत्री और नेताओं के जन्मदिन पोस्टरों में दिखाई देने वाला चर्चित चेहरा सतीश उर्फ भाऊ पंवार एक बार फिर इंदौर पुलिस के निशाने पर है। हत्या की जांच में कनेक्शन सामने आने के बाद खजराना पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की और गुंडा फाइल दोबारा खोली गई है।
MP News: इंदौर में मंत्री, नेताओं के जन्मदिन, बधाई संदेशों में प्रमुख तौर पर दिखने वाला चर्चित चेहरा गैंगस्टर सतीश पंवार उर्फ भाउ एक बार फिर पुलिस के निशाने पर है। उसकी गुंडा फाइल खुल गई है। वहीं खजराना थाने में लंबी पूछताछ के बाद उससे डोजियर भरवाया गया है। इसमें मासूमियत के साथ उसने बताया कि वह गुंडागर्दी छोड़ चुका है और ठेकेदारी से कमाई करता है और समाजसेवा करता है।
जनवरी 2025 में योगेश सोनी की हत्या हुई जिसमें खजराना पुलिस ने विजय कुशवाहा को पकड़ा। इसके मोबाइल से सामने आया कि सतीश भाऊ से बात की है। पुलिस को शंका है कि कहीं सोनी की हत्या सुपारी देकर तो नहीं हुई है। इसी मामले में खजराना पुलिस ने बुलाकर लंबी पूछताछ की और फिर डोजियार भरवाया। वहीं नए मामले में नाम आने के बाद विजयनगर में इसकी चल रही गुंडा फाइल फिर से खुल गई है।
![satish bhau]()
विष्णु उस्ताद हत्याकांड के बाद गैंगस्टर सतीश भाऊ की गैंग बनना तेज हुई। इसके बाद महू में जीतू ठाकुर की हत्या के बाद उसके गुर्गे भाऊ की गैंग में शामिल हो गए। इसके बाद उसका नेटवर्क तेजी से बढ़ा। साथ में जमकर राजनीतिक संरक्षण मिला। भाऊ के साथ सत्यनारायण लुनिया, हेमू ठाकुर, चिंटू ठाकुर जैसे कई नाम जुड़ गए। इन सभी के नाम सिंडीकेट शराब गोली कांड में अर्जुन ठाकुर पर गोली चलाने में भी रहे हैं। इसके साथ ही सभी पर अपराधों की लंबी फेहरिस्त है, हेमू और चिंटू पर हाल ही में एक और केस हुआ है। वहीं खुद भाऊ पर ही दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है।
वैसे भाऊ द्वारा डोजियर भरना कोई नई बात नहीं है। जब भी किसी अपराध में नाम आता है तो एक खानापूर्ति की तरह उसका डोजियर भरवाया जाता है और फिर पूछताछ होती है, वह कुछ दिन में फिर वहीं कामों में लग जाता है। इस बार फिर उससे खजराना पुलिस ने डोजियर भरवाया है।
यह भी पढ़ें...इंदौर में गोल्ड जिम के संचालक शांतनु ठाकुर ने पहलगाम की श्रंद्धाजलि मैसेज पर दी धमकी, हुआ केस
वहीं चंदननगर थाने में एक और अड़ीबाजी का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने शाकिर चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में कई अपराध पंजीबद्ध है। शाकिर को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।
खजराना पुलिस ने इसलिए की पूछताछ
satish bhau
भाऊ का लंबा नेटवर्क, हर बड़े कांड के पीछे आता है नाम
हर बार डोजियर भरवाती है पुलिस
यह भी पढ़ें...इंदौर में गोल्ड जिम के संचालक शांतनु ठाकुर ने पहलगाम की श्रंद्धाजलि मैसेज पर दी धमकी, हुआ केस
उधर शाकिर चाचा गिरफ्तार
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari