इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू, जिलाध्यक्ष विपिन, महिला मोर्चा मिमरोट सहित 20 कांग्रेसियों पर दंगे सहित 8 धाराओं में केस
Sanjay Gupta | Feb 21, 2026, 18:24 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर गांधी भवन के पास हुए पथराव और बवाल के बाद पुलिस कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े सहित 20 कांग्रेसियों पर केस दर्ज किया है।
Indore. इंदौर में कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन के यहां शनिवार को हुए जमकर बवाल, पथराव के बाद कांग्रेस के लगसभ सभी पदाधिकारियों पर केस हो गया। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से पंढरीनाथ थाने में की गई शिकायत पर 20 कांग्रेसियों पर नामजद के साथ ही अन्य अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आवेश राठौर की शिकायत पर केस हुआ है। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद राजू भदौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, युवा अध्यक्ष दौलत पटेल, सादिक खान, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निखिल वर्मा, महक नागर, दानिश खान,, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, आकाश निजामपुरकर, जाकिर जक्कू, नफीस गब्बर, परवेज खान, जुनैद पर नामजद केस हुआ है। इसके साथ ही अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी को भी इसमें बिना नाम के एफआईआर में ओपन रखा है। पहचान होने पर इनके नाम भी जोड़े जाएंगे।
![4e63c978-aae]()
सभी पर बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 189(1), 189(4), 189(9), 191(1), 296(ए), 61(2) के तहत केस दर्ज हुआ है। यह धाराएं संगठित होने, दंगा करने, किसी को नुकसान पहुंचाने आदि से जुड़ी हुई है।
एफआईआर में है कि दिल्ली में हुई एआई कांफ्रेंस के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की छवि धूमिल करने के लिए अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा 21 फरवरी को शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष सौगात मिश्रा, मनोज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मच्छीबाजार चौराहे से एमवाय रोज रोड पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया।
इसी दौरान कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे वहां आए और युवा मोर्चा का महिला कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां दी। अपने साथी अमित पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, सादिक खान आधि से कहा गया कि कोई पीछे नहीं हटेगा। इनके द्वारा पत्थर, ईंट, फर्सी, बाटल में भरे द्वव से हमला किया गया। महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। इसमें कई लोगों को चोट आई। इन पर सख्त कार्रवाई हो।
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि बीजेपी कार्य़कर्ता को पथराव में चोट आई। बलवा, गंभीर चोट आदि की धाराओं में केस हुआ है। इसमें जो कांग्रेस के पदाधिकारी थे वह नामजद आरोपी बनाए गए हैं। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े व अन्य कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। कांग्रेस ने आज गुंडागर्दी की है और यह काला दिवस है। यह गंभीर धाराओं में केस है। इसमें बलवा, दंगा की धाराएं लगी है। इसमें अभी और धाराएं आगे बढ़ेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव
एमपी फ्लाइंग क्लब को 12 साल पुराने प्लेन क्रैश में झटका, एक पायलट की हुई थी मौत
एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!
एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट
यह सभी बने हैं आरोपी
4e63c978-aae
इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
यह लिखा है एफआईआर में
इसी दौरान कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे वहां आए और युवा मोर्चा का महिला कार्यकर्ताओं को गंदी गालियां दी। अपने साथी अमित पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, राजू भदौरिया, सोनाली मिमरोट, सादिक खान आधि से कहा गया कि कोई पीछे नहीं हटेगा। इनके द्वारा पत्थर, ईंट, फर्सी, बाटल में भरे द्वव से हमला किया गया। महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गई। इसमें कई लोगों को चोट आई। इन पर सख्त कार्रवाई हो।
पुलिस यह बोली
यह खबरें भी पढ़ें..
एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव
एमपी फ्लाइंग क्लब को 12 साल पुराने प्लेन क्रैश में झटका, एक पायलट की हुई थी मौत
एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!
एमपी विधानसभा: भागीरथपुरा पर सदन में नहीं हुई चर्चा, सदन से कांग्रेस का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman