इंदौर में कांग्रेस की किसान आंदोलन में फजीहत, ट्रैक्टर पर आप कार्यकर्ता भीड़ की लगाई फोटो
Sanjay Gupta | May 07, 2026, 19:26 IST
indore congress
Indore: कांग्रेस के प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन में एक पोस्टर ने फजीहत करा दी। इंदौर में हुए इस आंदोलन में कुछ नेता ट्रैक्टर पर आम आदमी पार्टी के आयोजन के भीड़ वाले पोस्टर लगाकर पहुंच गए। इसके बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर तंज कस दिया।
किसानों के हित में मुद्दे उठाने के लिए भरी गर्मी में गुरुवार सात मई को पूरे प्रदेश में कांग्रेस सड़कों पर थी। इंदौर में पिगडंबर राउ में नेशनल हाईवे 3 पर प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई नेता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। लेकिन इसी में पहुंचे एक ट्रैक्टर ने फजीहत करा दी।
दरअसल ट्रैक्टर के पोस्टर पर आम आदमी पार्टी के किसी भीड़ वाले आयोजन के पोस्टर लगे थे। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) लिखी हुई गांधी टोपी, बीच मे झाडू़ चिन्ह भी दिख रहे थे। यानी यह पोस्टर कांग्रेस ने आप का उठाकर ट्रैक्टर पर चिपका लिया।
![indore congress]()
वहीं बीजेपी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस को घेर दिया। बीजेपी प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने पोस्टर टिव्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस छवि चमकाने के लिए अब पोस्टर पर उधार की भीड़ दिखा रही है। इंदौर में कांग्रेस को भीड़ नहीं मिली तो आप कार्यकर्ताओं की भीड़ के फोटो लगा दिए। कांग्रेस से खुद उनके कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो गया।
उधर जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि मैंने पोस्टर नहीं देखा है। इसकी जानकारी नहीं है।
वहीं इंदौर में कांग्रेस ने किसान मामले को लेकर हल्ला बोला। इसमें गेहूं के अधिक दाम देने, गेहूं उपार्जन देरी से होने, किसानों के शोषण होने जैसी बातें उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस पहुंची तो विपिन वानखेड़े जगह दिलाते नजर आए। हालांकि दोपहर में जब अधिक भीड़ थी तब दूसरी एंबुलेंस आई तो जगह नहीं मिली और उसे लौटकर जाना पड़ा। रास्ते पर ट्रैक्टर खड़े हुए थे। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने शाजापुर में किसानों के साथ बड़ा प्रदर्शन किया।
बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय और कांग्रेस की रीना बोरासी विवाद में मंत्री तुलसी सिलावट उलझ गए
इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अधिकारियों से करते हैं बदतमीजी, पीएमओ में शिकायत, जांच शुरू
इंदौर हाईकोर्ट में मेटा ने कहा- इंस्टाग्राम का डेटा जरूरत होने पर सरकार को देंगे, तीसरे व्यक्ति को नहीं
निवेश की रफ्तार ने बदली तस्वीर, रोजगार देने में राजस्थान और महाराष्ट्र से आगे निकला मध्यप्रदेश
क्या था ट्रैक्टर के पोस्टर में
indore congress
बीजेपी ने ऐसे कसा तंज
कांग्रेस छवि चमकाने के लिए अपने पोस्टर पर अब उधार की भीड़ से चला रही काम
इंदौर,कांग्रेस को अपनी भीड़ की फोटो नहीं मिली तो पोस्टर में लगा दिया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीड़ के फोटो
अब कांग्रेस से खुद उसके कार्यकर्ताओं का मोह भंग,तो भीड़ कहा से आए।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/LeraSsJxVw
— JP Mulchandani BJP (@JpMulchandani) May 7, 2026
कांग्रेस क्या बोल रही है
इंदौर में मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अधिकारियों से करते हैं बदतमीजी, पीएमओ में शिकायत, जांच शुरू
इंदौर हाईकोर्ट में मेटा ने कहा- इंस्टाग्राम का डेटा जरूरत होने पर सरकार को देंगे, तीसरे व्यक्ति को नहीं
निवेश की रफ्तार ने बदली तस्वीर, रोजगार देने में राजस्थान और महाराष्ट्र से आगे निकला मध्यप्रदेश
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava