कांग्रेस शहराध्यक्ष के दावेदारों के साथ शोभा ओझा के घर बैठक, दिल्ली तक शिकायत, यह था असल मामला
Sanjay Gupta | Jun 28, 2025, 17:00 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर में कांग्रेस शहराध्यक्ष के दावेदारों के बीच शोभा ओझा के घर हुई बैठक ने विवाद को जन्म दिया। बैठक में शहराध्यक्ष के लिए समान्वय बनाने पर चर्चा हुई, जिससे अन्य दावेदारों ने दिल्ली तक शिकायत की। असल विवाद गांधी भवन के लिए जगह की तलाश था।
INDORE. कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत शहराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया हो रही है। इंदौर शहराध्यक्ष के लिए तो आब्जर्बर सांसद जीएस ओजला रायशुमारी और इंटरव्यू करके भी जा चुके हैं और वहीं जिलाध्यक्ष के लिए आब्जर्वर दानिश अबरार अभी रायशुमारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता शोभा ओझा के घर हुई एक बैठक ने बवाल मचा दिया है और शिकायत दिल्ली तक पहुंच गई है। हालांकि असल विवाद इससे अलग और गंभीर है।
ओझा के घऱ हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे के साथ ही शहराध्यक्ष के दावेदार सुरजीत सिंह चड्ढा, दीपू यादव, अमन बजाज, अरविंद बागड़ी और राजू भदौरिया भी मौजूद थे।
बैठक के बाद चर्चा चली कि सभी नेताओं ने आपस में मिलकर शहराध्यक्ष को लेकर समान्वय बनाने की बैठक की है और बाकी दावेदार (राकेश यादव, देवेंद्र यादव, सन्नी, दिलीप कौशल आदि) को दरकिनार कर दिया गया है। बैठक में यह कहा गया कि एक शहराध्यक्ष बनेगा और बाकी को प्रदेश कमेटी में एडस्ट कर लेंगे इसलिए मिलकर काम करना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में कर्बला मैदान पर मेला आयोजन पर महापौर की हिदायत, उधर हिंदू संगठन ने रखी महाआरती
NHAI के अधिकारी सोते रहे, इंदौर-देवास जाम से दो दिन में 3 की मौत, घंटों फंसने से ऑक्सीजन सिलेंडर तक खत्म
इस खबर के सामने आने के बाद बाकी बचे दावेदारों ने इस मामले में दिल्ली में शिकायत कर दी है। इनका कहना है कि यह राहुल गांधी के संगठन मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे सृजन अभियान में सेंध लगाने का काम हैा और एक बार फिर पट्टावाद की राजनीति चलाई जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
GST विभाग में 200 अधिकारियों के तबादले, सूची में मरे हुए अफसर का नाम होने से मचा हड़कंप
राजस्थान में भारी बारिश : 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
दरअसल यह बैठक का असल मुद्दा गांधी भवन के लिए जगह की तलाश का था। इसके लिए जीतू पटवारी ने इंटक नेता श्याम यादव को बुलवाया था। इसमें श्रम शिविर में गांधी भवन के लिए जगह मांगी गई। पटवारी ने कहा कि वह वहां पर बड़ा गांधी भवन (कांग्रेस दफ्तर) बनवा देंगे बस आप मदद करके जगह दे दो। लेकिन इसमें यादव बिल्कुल राजी नहीं हुए और दो टूक मना कर दिया। इसके बाद पटवारी बैठक से उठकर चले गए।
कुछ देर वर्मा और ओझा के साथ अन्य नेताओं ने यादव से बात की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद यादव भी चले गए। फिर सज्जन सिंह वर्मा, ओझा और चौकसे ने सभी दावेदारों से चर्चा की और कहा कि एक ही शहराध्यक्ष बनेगा, कांग्रेस की मैदानी हालत खराब है, फिर से संगठन खड़ा करना है और इसके लिए सभी को जुटना होगा। इसलिए जरूरी है कि जो भी पद पर आए, बाकी लोग उन्हें मदद करें। इसके बाद बैठक खत्म हो गई।
कांग्रेस शहराध्यक्ष पद | मध्यप्रदेश | MP | MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬 👩👦👨👩👧👧
यह हुई बैठक और यह थे मौजूद
बैठक के बाद चर्चा चली कि सभी नेताओं ने आपस में मिलकर शहराध्यक्ष को लेकर समान्वय बनाने की बैठक की है और बाकी दावेदार (राकेश यादव, देवेंद्र यादव, सन्नी, दिलीप कौशल आदि) को दरकिनार कर दिया गया है। बैठक में यह कहा गया कि एक शहराध्यक्ष बनेगा और बाकी को प्रदेश कमेटी में एडस्ट कर लेंगे इसलिए मिलकर काम करना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में कर्बला मैदान पर मेला आयोजन पर महापौर की हिदायत, उधर हिंदू संगठन ने रखी महाआरती
NHAI के अधिकारी सोते रहे, इंदौर-देवास जाम से दो दिन में 3 की मौत, घंटों फंसने से ऑक्सीजन सिलेंडर तक खत्म
दावेदारों ने जताई आपत्ति और कर दी शिकायत
ये खबरें भी पढ़ें...
GST विभाग में 200 अधिकारियों के तबादले, सूची में मरे हुए अफसर का नाम होने से मचा हड़कंप
राजस्थान में भारी बारिश : 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
असल मुद्दा गांधी भवन के लिए जगह का
कुछ देर वर्मा और ओझा के साथ अन्य नेताओं ने यादव से बात की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद यादव भी चले गए। फिर सज्जन सिंह वर्मा, ओझा और चौकसे ने सभी दावेदारों से चर्चा की और कहा कि एक ही शहराध्यक्ष बनेगा, कांग्रेस की मैदानी हालत खराब है, फिर से संगठन खड़ा करना है और इसके लिए सभी को जुटना होगा। इसलिए जरूरी है कि जो भी पद पर आए, बाकी लोग उन्हें मदद करें। इसके बाद बैठक खत्म हो गई।
कांग्रेस शहराध्यक्ष पद | मध्यप्रदेश | MP | MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬 👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava