इंदौर कांग्रेस 90 फीसदी वोटिंग पर बूथ लेवल एजेंट को देगी एलईडी टीवी, 80 फीसदी पर मिक्सर

Pratibha ranaa | Apr 27, 2024, 11:07 IST
Share
िी
िी

सबसे पहले ईनामी घोषणा कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा चुनाव में विधासनभा एक इंदौर में चुनाव के वक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जिस बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं जाएगा, उन्हें 51 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

संजय गुप्ता, INDORE. लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) में कम वोटिंग से नेताओं की नींद उड़ी है। पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ( Gopal Bhargava ) ने अपने क्षेत्र में घोषणा करते हुए कहा कि जो भी बीजेपी का पन्ना प्रमुख 100 फीसदी वोटिंग कराएगा, उसे वह अपने स्तर पर जो वह चाहेगा वह उपहार या मोटरसाइकल देंगे। अब इंदौर कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस का बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अपने यहां 90 फीसदी वोटिंग कराता है, तो उसे 42 इंच एलईटी टीवी और 80 फीसदी वोटिंग कराने पर मिक्सर ग्राइंडर उपहार में दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...क्रिकेट कंट्रोवर्सी : गिल का ये बयान कर देगा हैरान, क्या T20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेगा ये स्टार बल्लेबाज

इन्होंने की घोषणा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने घोषणा करते हुए कहा कि इंदौर में 13 मई को होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए और बूथ के बीएलओ को अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराने के लिए एक नई तरह की पहल की जा रही है। उसे पहल के अंतर्गत जो भी बीएलए जो कांग्रेस का अधिकृत बीएलए है, वह अगर अपने बूथ पर 90 वर्ष प्रतिशत वोटिंग करता है, तो उसको इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 42 इंच का एलइडी टीवी दिया जाएगा साथ ही जो बीएलए 80 पर्सेंट वोटिंग करता है, उसको मिक्सर ग्राइंडर कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के उत्साह के लिए किया यह काम

उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बूथ पर पार्टी के लिए लड़ाई लड़ता है, पार्टी के लिए अपना तन मन धन लगता है, पार्टी के लिए जो ठंड गर्मी बरसात नहीं देखता है, ऐसी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक नई तरह की पहली पहल पूरे देश में की जा रही है। इस पहल के माध्यम से आम मतदाताओं से मिलेगा कांग्रेस की 5 गारंटी के बारे में उन्हें बताएगा। इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा बूथ है।

ये खबर भी पढ़िए...समाजों की पहल : एग्जाम देने भोपाल में समाजों ने तैयारी किए भवन, तीन दिन तक फ्री में ठहर सकेंगे

विजयवर्गीय ने की थी 51 हजार देने की घोषणा

सबसे पहले इस तरह की ईनामी घोषणा कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभ चुनाव में विधासनभा एक इंदौर में चुनाव के वक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जिस बूथ से कांग्रेस को एक भी वोट नहीं जाएगा, उन्हें 51 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। हालांकि ना ऐसा हुआ और ना ही किसी को ईनामी राशि देने की बात सामने आई।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • गोपाल भार्गव
  • Gopal Bhargava
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा