इंदौर में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित
Vishwanath Singh | Jun 18, 2025, 18:52 IST
Sourabh - 20
पुलिस थाना बाणगंगा ने फरार आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए अब विशेष कदम उठाया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की गई है।
इंदौर में वार्ड 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फरार हैं। अब उन पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही यह भी घोषणा की है कि कादरी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। कादरी पर आरोप है कि वह गिरफ्तार हुए दो मुस्लिमों युवकों को हिंदू युवती को शादी के लिए फंसाने और शादी करने के एवज में फंडिंग कर रहे हैं।
पुलिस थाना बाणगंगा ने फरार आरोपी अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए अब विशेष कदम उठाया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की गई है। यह घोषणा पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार, जोन-3 के पुलिस उपायुक्त हंसराज सिंह द्वारा की गई है।
अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी निवासी 7 मदीना नगर भिश्ती मोहल्ला पर थाना बाणगंगा में दर्ज अपराध क्रमांक 800/2025 के तहत धारा 64, 64(2)(एम), 351(3) बीएनएस और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं में नामजद है। वह घटना के बाद से अब तक फरार चल रहे हैं। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस उपायुक्त हंसराज सिंह ने फरार आरोपी की जानकारी देने व उसे गिरफ्तार कराने में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित होने पर ही दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आरोपी की सूचना देता है और गोपनीयता चाहता है, तो उसका नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। यदि एक से अधिक सूचनाकर्ता सामने आते हैं या कोई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी इस कार्य में योगदान देता है, तो इनाम की राशि के वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस उपायुक्त, जोन-3 द्वारा किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें...Thesootr Prime : अब रातें चांदनी नहीं, उमस और बैचेनी वालीं, 57 फीसदी जिले प्रभावित
हिंदू संगठनों ने शनिवार को दो युवक साहिल शेख और अलताफ को पकड़ा था। इनके मोबाइल में कई हिंदू युवतियों की फोटो और उनसे चैट थी। हिंदू संगठन द्वारा उनका बयान लिया गया और बयान देते हुए वीडियो बनाया गया। इसमें दोनों युवक बोल रहे हैं कि उन्हें पार्षद अनवर कादरी द्वारा एक लाख, दो लाख रुपए दिए जाते हैं कि वह हिंदू युवतियों से शादी करें। साहिल ने अपने मोबाइल पर युवतियों की फोटो भी दिखाई।
यह खबर भी पढ़ें...कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति
बीजेपी नगरध्यक्ष सुमित मिश्रा ने दोनो युवकों की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए कहा था कि- कांग्रेस का हाथ लव जिहाद वालों के साथ हो गया है। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने उन्हें लव जिहाद के लिए लाखों रुपए दिए। जीतू पटवारी जी शर्म है या सब तेल लेने चली गई। सीपी इंदौर जी माननीय सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इसमें सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने कादरी पर रासुका लगाने की मांग की है। मुख्यमंत्री के प्रभारी वाले इंदौर शहर में लव जिहाद का साजिशकर्ता हिंदू लड़कियों से लव जेहाद कर रहा है। उनसे शादी और फिर वेश्यावृत्ती करवाने की साजिश के लिए फंडिंग करने वाला कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी आरोपी बनाए जाने के बाद से अभी तक फरार है और पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। साजिशकर्ता कादरी को शीघ्र गिरफ्तार कर वर्ग विशेष द्वारा चलाए जा रहे पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : ग्वालियर के रामदास घाटी में 506 वर्गफीट का प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है
वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का कहना है कि मैं वार्ड 58 से तीन बार का लगातार पार्षद हूं। यह मुझे गलत फंसाने, बदनाम करने की साजिश है। मैं पुलिस कमिशनर के पास अभी शिकायत करने जा रहा हूं, वह चाहे तो मेरी काल डिटेल निकलवा लें, पूरी जांच करा लें. मैं इन दोनों युवकों को जानता तक नहीं। मेरी आर्थिक स्थिति पहले ही ठीक नहीं है और बच्चों की फीस भरने का भी संकट है तो मैं इन्हें कहां से राशि दे दूंगा। मैं कट्टर सोच का नहीं हूं, तभी लगातार जीत रहा हूं।
यह खबर भी पढ़ें...एमपी में शुरू हुआ अनोखा कचरा कैफे, कचरे के बदले मिलेगा खाना, कैश और सामान
हालही में कादरी पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद उस समय विवादों में आए थे, जब पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन और पुतला दहन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग गए थे। इसमें कादिर और उनके साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के राजिक बाबा भी गिरफ्तार हुए थे। बाद में कोर्ट से जमानत के बाद वह बाहर आए थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬 👩👦👨👩👧👧
10 हजार रुपए का इनाम घोषित
कादरी पर इस धारा में दर्ज है प्रकरण
कादरी अब इनामी बदमाश
यह खबर भी पढ़ें...Thesootr Prime : अब रातें चांदनी नहीं, उमस और बैचेनी वालीं, 57 फीसदी जिले प्रभावित
इस मामले में फरार हैं कादरी
यह खबर भी पढ़ें...कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति
नगर अध्यक्ष मिश्रा ने X पर यह लिखा था
कादरी पर रासुका लगाने का मांग
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : ग्वालियर के रामदास घाटी में 506 वर्गफीट का प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है
अनवर कादरी ने यह कहा था
यह खबर भी पढ़ें...एमपी में शुरू हुआ अनोखा कचरा कैफे, कचरे के बदले मिलेगा खाना, कैश और सामान
पाकिस्तान जिंदाबाद केस में भी हो चुके गिरफ्तार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬 👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari