लापता दंपती: इंदौर सांसद शंकर लालवानी पहुंचे मेघालय, खाई के नजदीक मिला कपल का सामान
Vishwanath Singh | May 28, 2025, 16:08 IST
The Sootr
20 मई को हनीमून मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को शिलांग के सोहरारिम इलाके में लापता हो गए थे।
इंदौर के नवविवाहित दंपती 6 दिन से मेघालय में लापता हैं।मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से बात की और ट्वीट भी किया था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनको लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद सांसद शंकर लालवानी बुधवार सुबह शिलांग पहुंचे हैं।
20 मई को हनीमून मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को शिलांग के सोहरारिम इलाके में लापता हो गए थे। इसी दिन यहां के ओसरा हिल्स के पास दंपती की लावारिस बाइक मिली थी। संपर्क टूटने के बाद सोनम के भाई गोविंद ने गूगल सर्च कर बाइक रेंट पर देने वाले की जानकारी निकाली थी।
यह खबर भी पढ़ें...रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़े जाने से तनाव, पुलिस सतर्क
मेघालय
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मेघालय डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि खाई वाले हिस्से में आदिवासी रहते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन नतीजा नहीं निकला। दंपती के स्कूटर, बैग और उनका नाश्ता करने की जगह काफी दूर-दूर है। उसकी कड़ियां जोड़कर दोनों के लापता होने की गुत्थी सुलझाई जा सकती है। ये भी हो सकता है कि लौटते समय उनके साथ कोई घटना हुई हो।
लालवानी ने बताया कि सोनम और राजा एक हजार सीढियां उतरकर खाई वाले हिस्से में घूमने गए थे। वह आदिवासी क्षेत्र है। अब तक मिले सुरागों की कड़ियां हादसे के बजाए किसी वारदात की तरफ इशारा कर रही हैं। उधर परिवार के लोगों ने दोनों का पता देने पर पांच लाख का इनाम रखा है।
यह खबर भी पढ़ें...पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले : तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और CAA समेत मोदी सरकार के बड़े फैसले
सांसद लालवानी की डीजीपी से हुई बात में उन्होंने बताया किअब तक हुई जांच में यह पता चला है कि खाई वाले हिस्से में एक स्थानीय दुकान से उन्होंने काॅफी लेकर पी थी और केला भी खाया था। दुकानदार ने भी दोनों की पहचान की और बताया कि कुछ देर रुकने के बाद वे चले गए थे। एनडीआरएफ की टीम भी इंदौर के दंपति को खोज रही है। लालवानी त्रिपुरा के दौरे पर थे, उन्हें घटना का पता चला तो वे बुधवार सुबह मेघालय पहुंचे।
यह खबर भी पढ़ें...मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया
सांसद लालवानी को डीजीपी ने यह भी बताया कि राजा ने एक गाइड की मदद ली थी। उसकी मदद से ही वे होम स्टे तक गए थे। बाद में गाइड ने उन्हें आसपास के स्पाॅटों की जानकारी दी थी, लेकिन साथ नहीं गया। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। बुधवार को फिर उनकी तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन तेज बारिश के कारण रोक दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें...PMEGP Loan: सरकार से पाएं 50 लाख तक का लोन, आसानी से शुरू करें अपना बिजनेस
यह है पूरा मामला
यह खबर भी पढ़ें...रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़े जाने से तनाव, पुलिस सतर्क
मेघालय डीजीपी से मिले सांसद लालवानी
the sootr
5 लाख रुपए का रखा इनाम
यह खबर भी पढ़ें...पीएम मोदी के 10 बड़े फैसले : तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और CAA समेत मोदी सरकार के बड़े फैसले
दुकान से कॉफी पी और फल खाए
the sootr
गाइड की मदद से गए थे होम स्टे
यह खबर भी पढ़ें...PMEGP Loan: सरकार से पाएं 50 लाख तक का लोन, आसानी से शुरू करें अपना बिजनेस
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari