इंदौर में फैल रहा कोविड : ब्रीथ एनालाइजर में बिना पाइप बदले वाहन चालकों से फूंक लगवा रही पुलिस

Sanjay Gupta | Jun 14, 2025, 15:31 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर में कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इस वक्त मध्यप्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय मरीज इंदौर में हैं। एक ही दिन में 16 नए मरीज सामने आए हैं, और अब इंदौर में कुल 92 मरीज हो चुके हैं, जिनमें से 62 सक्रिय हैं।

MP News : इंदौर में कोविड तेजी से फैल रहा है। मप्र में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज इंदौर में ही है। एक दिन में ही अब 16 मरीज सामने आ चुके हैं और अभी तक इंदौर में 92 मरीज हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 62 है। लेकिन ऐसे में अब नई चिंता सामने आई है और वह है पुलिस द्वारा रात को की जाने वाली सघन चेकिंग, जिसमें वाहन चालकों से ब्रीथ एनालाइजर में फूंक मरवाई जाती है।

शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा खतरा

इंदौर में शनिवार और रविवार को पब, रेस्टारेंट जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। वहीं इसी दिन पुलिस भी सख्त चेकिंग करती है। लक्ष्य है औसतन हर थाने पर दस-दस केस बनाना। इसके लिए हर वाहन चालक को रोककर ब्रीथ एनाइलाइजर में फूंक मरवाई जाती है, ताकि पता चल सके कि चालक ने शराब तो नहीं पी है। समस्या यह है कि पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के पाइप को नहीं बदला जाता है और इसके चलते एक ही पाइप में कई लोग फूंक मारते हैं, जो कोविड के लिए बड़ा खतरा है।

वाहन चालक पाइप बदलवाने के लिए बोल सकते हैं

The sootr
The sootr
जानकारों ने कहा कि ब्रीथ एनालाइजर में पाइप बदलवाने के लिए कहा जा सकता है। खासकर जब कोविड जैसा खतरा संक्रमण फिर हो रहा है तो फिर ऐसे में पाइप बदलना चाहिए। लेकिन समस्या यह है कि वाहन चालक इसकी मांग करते हैं तो इसमें मौके पर विवाद होते हैं। एक बार इसी तरह वाहन चालक के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का विवाद हुआ और उस पर केस हो गया। इसे पुलिस शासकीय काम में बाधा के रूप में ले लेती है, जबकि पुलिस का जहां अधिकार है वह जांच करें लेकिन यह वाहन चालकों का अधिकार है और खासकर इस तरह संक्रमण के दौरान कि वह पाइप बदलने के लिए कहे।

खबर यह भी : इंदौर में कोविड बुलेटिन जारी, एक दिन में 16 मरीज मिले पॉजिटिव, 62 एक्टिव केस

एक्सपर्ट डॉ. रवि दोसी क्या बोल रहे हैं

कोविड लहर में काफी काम कर चुके विशेषज्ञ डॉ, रवि दोसी कहते हैं कि ब्रीथ एनालाइजर से संक्रमण का काफी खतरा होता है। कारण है कि माउथपीस में मुंह लगाकर सांस छोडऩा होता है और ऐसे में सलाइवा का संपर्क होता है। इससे बीमारा हो सकती है। यदि किसी को कोई संक्रामक रोग है तो वह दूसरे को हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि माउथपीस को स्टेरलाइज किया जाए या फिर बदला जाए।

खबर यह भी : मप्र में कोविड रिटर्न, सरकार ने शुरू की पीपीई किट, RTPCR किट, फेश शील्ड, टेंडर जारी

एडिशनल सीपी अमित सिंह यह बोले-

एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह ने बताया कि कोविड को देखते हुए हम ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग में अपने पुलिस जवानों को मास्क पहनने का कहेंगे। साथ ही ब्रीथ एनालाइजर में उपयोग होने वाली पाइप को डिस्पोजेबल वाली पाइप का उपयोग करने के लिए कहेंगे। उसके लिए यूज एंड थ्रो पाइप उपयोग में लेने के लिए भी कहेंगे। ताकि कोविड के संक्रमण को लेकर एहतियात बरती जाए और संक्रमण से बचा जा सके।

खबर यह भी : छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हुई, इनमें से 40 होम आइसोलेशन पर

कोविड को लेकर इंदौर में यह हाल

इंदौर में शुक्रवार देर रात कोविड बुलेटिन जारी हुआ है। इसने फिर से शहर में चिंता बढ़ा दी है। एक दिन में पॉजीटिव आए मरीजों की संख्या सीधे 16 पर पहुंच गई है। वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या जिन्हें अभी कोविड है वह 62 हो चुकी है। इन उपचार चल रहा है। हालांकि अधिकांश होम आईसोलेशन में हैं और अधिक गंभीर लक्षण नहीं है। वहीं 1 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के कोविड बुलेटिन के अनुसार एक जनवरी से 13 जून 2025 के दौरान अभी तक 1275 सेंपल की जांच हुई है और इसमें 92 मरीज कोविड पॉजीटिव आए हैं। इसमें से 29 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं लेकिन अभी उपचार में एक्टिव मरीज की संख्या 62 है।

खबर यह भी : मध्य प्रदेश में कोविड-19 की ताजा स्थिति: भोपाल में राहत, इंदौर में कोविड-19 के मामले बढ़े

कोविड रिटर्न के बाद पीपीई किट, टेस्ट किट खरीद रही सरकार

प्रदेश सरकार कोविड19 रिटर्न के बाद 35 लाख किट खरीद रही है इसमें रैपिड टेस्ट किट, पीपीई किट, फेस शील्ड, आरटीपीसीआर जांच किट आदि शामिल है। इसके लिए मप्र पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन द्वारा टेंडर जारी किए गए हैं। इसके लिए कंपनियों से 17 जून तक सैंपल मांगे गए हैं। इस सप्लाय किट में यह भी लिखा होगा कि मप्र सरकार के उपयोग के लिए, बिक्री के लिए नहीं।

यह सभी प्रमुख सामान की हो रही है खरीदी

  • - आरटीपीसीआर किट- 9 लाख (इसी जांच से कोविड की पुष्टि होती है)
  • - वायरल आऱएनए एक्सट्रैक्शन किट- 9 लाख
  • - वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया किट- 9 लाख
  • - आरएनए एक्सट्रैक्शन किट- तीन लाख
  • - आरएन एक्सट्रैक्शन किट थर्मो फिशर- 3 लाख
  • - पीपीई किट- 1 लाख
  • -रैपिड एंटीजन टेस्ट किट- 60 हजार
  • - फेस शील्ड- 50 हजार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर कोविड बुलेटिन | इमरजेंसी किट | टूल किट विवाद | रैपिड एंटीजन किट

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर कोविड बुलेटिन
  • टूल किट विवाद
  • कोविड
  • कोविड19
  • रैपिड एंटीजन किट
  • आरटीपीसीआर
  • टेस्ट किट
  • इमरजेंसी किट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग