रिटायर डीआईजी रेंक अधिकारी के प्लाट के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच इंस्पैक्टर ने धमकाया, फरियादी की शिकायत

इंदौर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुजीत श्रीवास्तव पर रिटायर DIG के प्लाट मामले में कारोबारी को धमकाने का आरोप लगा है। फरियादी ने डीजीपी और इंदौर सीपी को न्याय की मांग करते हुए पत्र लिखा है।

author-image
Sanjay Gupta
New Update
INDORE POLICE INSPECTOR METTER

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

INDORE. इंदौर पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर विवादों में आ गई है। इंदौर के एक फरियादी ने क्राइम ब्रांच इंदौर में पदस्थ इंस्पैक्टर सुजीत श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। मामले में फरियादी ने डीजीपी कैलाश मकवाना और इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह को डिमांड आफ जस्टिस लैटर अपने अधिवक्ता के जरिए भेजा है। 

मामला रिटायर डीआईजी रेंक पुलिस अधिकारी का

यह पूरा मामला रिटायर डीआईजी रेंक अधिकारी कमल शर्मा का बताया गया है। इनके द्वारा प्रॉपर्टी कारोबारी अतुल अग्रवाल के खिलाफ प्लाट को लेकर शिकायत की है। इसी शिकायत की जांच को लेकर गंभीर इंस्पैक्टर सुजीत श्रीवास्तव ने नोटिस जारी कर अग्रवाल को बयान के लिए बुलाया था।

यह खबरें भी पढ़ें...

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल और सोनिया गांधी को हाईकोर्ट का नोटिस, कांग्रेस बोली- राजनीतिक बदले का मामला

एमपी में महंगी बिजली के लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह बोेले- एक करोड़ लोगों को दे रहे हैं सस्ती बिजली

क्रांइम ब्रांच इंस्पेक्टर की कारोबारी को धमकी को ऐसे समझें 

  • इंदौर में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सुजीत श्रीवास्तव पर रिटायर डीआईजी अधिकारी को धमकाने का आरोप है।
  • फरियादी ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के खिलाफ डीजीपी और सीपी को पत्र भेजा, न्याय की मांग की।
  • इंस्पेक्टर ने बयान न देने पर आरोपी को 420 का केस और जेल भेजने की धमकी दी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आई।
  • शिकायतकर्ता ने कहा कि इस प्लॉट विवाद की पहले से कोर्ट में सुनवाई चल रही है, फिर भी जांच बिना अनुमति के की जा रही है।
  • इंस्पेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि बयान और दस्तावेज जांच के लिए आवश्यक थे, इसमें कोई गलत बात नहीं है।

बयान के लिए नहीं गए तो फोन पर धमकी

नोटिस पर जब अतुल थाने गए तो वह नहीं मिले। बाद में गए तो सभी दस्तावेज और बयान के लिए कहा गया। अतुल ने कहा कि दो-तीन दिन में आकर दस्तावेज, बयान देता हूं। जब वह बयान पर नहीं पहुंचे तो फोन पर अतुल को उन्होंने जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि बयान देने नहीं आए तो 420 का केस कर दूंगा, घर से उठा लूंगा और जेल में बंद कर दूंगा। (इसकी आडियो रिकार्डिंग भी है) 

इसके बाद लिखा डीजीपी को पत्र

अतुल के अधिवक्ता रोहित दुबे के साथ फरियादी ने क्राइम ब्रांच डीसीपी व अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और श्रीवास्तव के फोन आए। इस पर अब यह लैटर डीजीपी और सीपी को लिखा। इसमें बताया गया कि इस प्लाट विवाद को लेकर पहले से ही जिला कोर्ट में परिवाद दायर है और इसमें थाना तिलकनगर को जांच के लिए कहा गया है।

इसके बाद भी बिना संज्ञान के जांच आवेदन लेकर जांच की जा रही है। इस मामले में पहले भी इंदौर क्राइम ब्रांच इंस्पैक्टर विष्णु वास्कले द्वारा जांच की गई और उन्हें सभी दस्तावेज, बयान दे चुका हूं। लेकिन अब निरीक्षक सुजीत श्रीवास्तव द्वारा बुलाया जा रहा है। अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। 

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर से रीवा फ्लाइट शुरू, नगरीय प्रशासन मंत्री साथ में 40 कार्यकर्ताओं को लेकर गए

इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे

निरीक्षक श्रीवास्तव क्या बोल रहे हैं

वहीं इस मामले में श्रीवास्तव ने कहा कि जांच आवेदन आया है, जो डीआईजी रेंक के रिटायर अधिकारी है। उनके साथ अतुल ने प्लाट की गड़बड़ी की है। मामले की जांच की जा रही है और इसी लिए बयान लेने बुलाया जा रहा है। मेरा काम शिकायत आवेदन पर जांच करना है इसके लिए बयान, दस्तावेज जरूरी है, यही चाहे गए हैं। इसमें गलत कुछ भी नहीं, जांच में उन्हें सहयोग करना चाहिए।

डिमांड आफ जस्टिस लैटर इंदौर पुलिस कमिशनर संतोष सिंह डीजीपी कैलाश मकवाना कारोबारी को धमकी इंदौर क्राइम ब्रांच
Advertisment