डेली कॉलेज से YC मेंबर और बिल्डर की बेटी को ले जाने की कोशिश, प्रबंधन की सतर्कता से बची घटना
Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 11:24 IST
DC की सजगता से बची बच्ची
इंदौर के डेली कॉलेज (Daly College) में एक महिला झूठी पहचान बताकर बच्ची को लेने के लिए पहुंची। बच्ची ने महिला को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद...।
देश में प्रतिष्ठिति इंदौर स्थित डेली कॉलेज में बुधवार को बड़ी घटना होते-होते बची। प्रबंधन की सर्तकता के कारण साढ़े चार साल की बच्ची दूसरों के हाथ में जाने से बच गई। यह बच्ची यशवंत क्लब मेंबर व बिल्डर यश चोपड़ा (Yashwant Club member Yash Chopra) की बेटी और पूर्व नेशनल स्नूकर खिलाड़ी व हाल ही में क्लब का चुनाव लड़ चुकी अश्विनी पुराणिक (Ashwini Puranik) की पोती है।
बुधवार को सुरभि नाम की महिला डेली कॉलेज में बुधवार दोपहर में बच्ची को लेने के लिए पहुंची। उसने कहा कि बच्ची उनकी सहेली की बेटी है और वह (सहेली) लेने नहीं आई है। उसे सिक्यूरिटी गार्ड ने वेटिंग एरिया में बैठा दिया। जब बच्ची आई तो उसने पहचाना नहीं, इस पर स्कूल स्टॉफ को शक हुआ और महिला को बहाने से वहीं बैठा लिया और गार्ड लगा दिए। वहीं साथ ही पुलिस और अभिभावकों को सूचित किया।
अभिभावक मौके पर पहुंचे तो वहां महिला को देख चौंक गए। यह महिला कुछ साल पहले उनके यहां किराए पर रहती थी। वहीं पुलिस ने महिला से पूछताछ की। बताया गया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। हालांकि डेली कॉलेज प्रबंधन औऱ् गार्ड की सतर्कता से बड़ी घटना होने से बच गई।
![sanjay gupta]()
यह है मामला
पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari