Ida की स्कीम 171 को मुक्त करने के लिए बोर्ड का लिखित संकल्प आया सामने, यह लिखा विस्तार से
Sanjay Gupta | Aug 31, 2025, 13:47 IST
indore-development-authority-scheme-171-cooperative
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना 171 में सहकारी संस्थाओं की भूमि को मुक्ति मिल रही है। लेकिन निजी और सरकारी भूमि पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जानें विस्तार से पूरा मामला...
इंदौर न्यूज: इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की 8 अगस्त को हुई अहम बोर्ड बैठक के लिखित संकल्प सामने आ गए हैं। इसमें सबसे अहम था स्कीम 171 को आईडीए से मुक्ति का। इसमें हालांकि पूरी तरह से स्कीम को मुक्त करने का प्रस्ताव नहीं था, लेकिन बीच का रास्ता निकाला गया था। इस मामले में स्पष्ट रूप से लिखित संकल्प सामने आ गया है।
![01e25bf9-9ca]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ितों ने जीती आधी लड़ाई, ida बोर्ड बैठक ने स्कीम मुक्ति के लिए निकाला रास्ता
इस संकल्प से तय हो गया है कि इसमें से निजी भूस्वामियों की जमीन और सरकारी जमीन को स्कीम से मुक्त नहीं किया जाएगा और केवल 13 सहकारी संस्थाओं के पीड़ितों को ही इसका लाभ मिलेगा। उनकी जमीन को स्कीम से मुक्त किया जाएगा। हालांकि मुक्ति से पहले एक बार फिर इनकी जमीन की वैधानिक स्थिति को लेकर एक बार और रिपोर्ट ली जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में चंदन नगर से शिवाजी वाटिका, रेलवे स्टेशन से विजयनगर तक IDA चलाएगा केबल कार
संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा बोर्ड बैठक के बाद कहा था कि - तय किया है कि स्कीम 171 में जो सोसायटी की जमीन है, वहां पर आईडीए इम्प्लीमेंटेशन (क्रियान्वयन) नहीं करेगा। जो शासकीय व निजी भूधारकों की जमीन है, उस पर आईडीए क्रियान्वयन करेगा। इसके लिए स्कीम को शासन से मोडिफाई कराना होगा, उसके लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: स्कीम 171 के पीड़ित IDA बोर्ड बैठक के समय करेंगे प्रदर्शन, 30 साल से मुक्त नहीं, पूरी राशि भी भर चुके
इस स्कीम के चलते 30 सालों से प्रभावित 13 सोसायटी के करीब 6000 भूखंडधारक परेशान हैं। सोसायटी में देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था, इंदौर विकास गृह निर्माण संस्था, मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था, मारूति गृह निर्माण संस्था, सन्नी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, रजत गृह निर्माण संस्था, संजना गृह निर्माण संस्था, अप्सरा गृह निर्माण संस्था, न्याय विभाग कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था, श्रीकृपा गृह निर्माण सहकारी संस्था आदि हैं।
इंदौर सरकारी भूमि
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह है लिखित संकल्प में-
आईडीए (Indore Development Authority) की योजना 171 के संबंध में संकल्प क्रमांक 227, तारीख 5 दिसंबर 2024 के तहत गठित समिति द्वारा आपत्तियों का परीक्षण कर दिए गए प्रतिवेदन के संबंध में। संकल्प क्रमांक- 169, तारीख 8 अगस्त 2025- प्राधिकारी की योजना 171 के संबंध में आपत्तियों के संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें विचार करने के बाद यह फैसला लिया जाता है-
- स्कीम 171 में शामिल कुल 151.33 हेक्टेयर भूमि में से रकबा 115.828 हेक्टेयर निजी भूमि स्वामियों की है और 35.725 हेक्टेयर सरकारी भूमि है। कुल भूधारकों की संख्या 221 है। इसमें से 13 सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं की कुल 78.443 हेक्टेयर भूमि है।
- प्राधिकारी बोर्ड का मत है कि योजना के तहत स्थित निजी भूमि (संस्थाओं की भूमि छोड़कर) व शासकीय भूमियों का सर्वेक्षण कराकर नियोजन किया जाना उचित होगा। इससे क्षेत्र का नियोजित विकास किया जा सकेगा और प्राधिकारी के भी हित संरक्षित रहेंगे।
- योजना के तहत सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं की भूमियों की वैधानिक स्थिति को संस्थावार स्पष्ट किया जाए। संस्थाओं की भूमियों को योजना से मुक्त करने के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन भू अर्जन शाखा, नियोजन शाखा और तकनीकी शाखा से संयुक्त रूप से प्राप्त किया जाए। इसमें वैधानिक स्थिति व प्राधिकरण के हित को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
01e25bf9-9ca
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ितों ने जीती आधी लड़ाई, ida बोर्ड बैठक ने स्कीम मुक्ति के लिए निकाला रास्ता
Ida की स्कीम 171 को मुक्त करने की खबर पर एक नजर
|
इस संकल्प के क्या मायने हैं-
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में चंदन नगर से शिवाजी वाटिका, रेलवे स्टेशन से विजयनगर तक IDA चलाएगा केबल कार
संभागायुक्त ने स्कीम मुक्ति पर यह बताया था
ये खबर भी पढ़िए...MP News: स्कीम 171 के पीड़ित IDA बोर्ड बैठक के समय करेंगे प्रदर्शन, 30 साल से मुक्त नहीं, पूरी राशि भी भर चुके
13 सोसायटी में 6000 प्लॉटधारक हैं
इंदौर सरकारी भूमि
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava