indore case
इंदौर में लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
Manya Jain | Updated:
indore dwarkapuri mba student dead body found
इंदौर में लापता MBA छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें शव घर के कमरे में नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस हत्या और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
MP News.इंदौर के द्वारकापुरी थाना एरिया में एक मकान में 25 वर्षीय लापता एमबीए छात्रा का शव नग्न अवस्था में मिला है। इससे एरिया में सनसनी मच गई है। कमरे से बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मामला संदिग्ध है और पुलिस जांच में जुट गई है।
यह घटना क्षेत्र के अंकल गली स्थित एक कमरे में मिला है। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष धनोतिया द्वारा किराए पर लिया गया बताया गया है। दोनों ही सांवेर रोड (इंदौर न्यूज) स्थित एक संस्थान से MBAकर रहे थे।
![indore case]()
बताया जाता है कि यह छात्रा 10 फरवरी से लापता थी और घर से पिता को आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर निकली थी। पिता ने उसे इसके लिए कलेक्टोरेटे के पास छोड़ा था। फिर उसने छोटी बहन को फोन भी किया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में जा रही है, देर रात तक लौट आएगी. इसके बाद वह नहीं लौटी।
![indore case]()
आरोप है कि जिस दिन छात्रा गायब हुई उसी दिन कॉलेज के वाट्सअप ग्रुप पर उसका आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो हटवाया और पिता को बुलाकर इसकी जानकारी दी। वहीं छात्रा के लापता होने के बाद उसके मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने थाने जाकर इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
रिपोर्ट के बाद से ही छात्रा की तलाश चलती रही, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। क्लासमेट पीयूष से पूछताछ नहीं की गई। ऐसा होता तो छात्रा मिल जाती।
ये भी पढ़ें...
मनरेगा का डिजिटल डाका: फोटोशॉप से मस्टर रोल-एआई से मजदूर
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार
कुबेरेश्वर धाम में नहीं बटेंगे रुद्राक्ष, पहली बार बना ढाई किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर
IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश
किराए पर लिए मकान में मिला शव
आधार ठीक कराने का कहकर गई थी छात्रा
indore case
कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो
परिजन के आरोप पुलिस ने नहीं दिखाई तेजी
ये भी पढ़ें...
मनरेगा का डिजिटल डाका: फोटोशॉप से मस्टर रोल-एआई से मजदूर
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार
कुबेरेश्वर धाम में नहीं बटेंगे रुद्राक्ष, पहली बार बना ढाई किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर
IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश
नौकरी जाने का डर खत्म! मध्य प्रदेश में मार्च 2027 तक नहीं हटेंगे आउटसोर्स कर्मचारी, CM को लिखा गया खास पत्र
By Arohi Raj
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
By Jageshwar Prasad
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
By Neel Tiwari
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
By Ashish Bhardwaj
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
By Harish Divekar