ED का रुचि सोया ग्रुप के शाहरा पर छापा, 58 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में जांच
Sanjay Gupta | Dec 19, 2024, 12:18 IST
ED RAID INDORE
ईडी एक बार फिर इंदौर में एक्शन में है। इस बार ईडी की टीम रुचि सोया ग्रुप के शाहरा परिवार के घर पर पहुंची है। सुबह से ही ईडी की टीम उनके ओल्ड पलासिया स्थित घर पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
ईडी एक बार फिर इंदौर में एक्शन में है। इस बार ईडी की टीम रुचि सोया ग्रुप के शाहरा परिवार के घर पर पहुंची है। सुबह से ही ईडी की टीम उनके ओल्ड पलासिया स्थित घर पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मामला सीबीआई द्वारा शाहरा पर 58 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड में दर्ज किए गए केस का है। इसी के तहत यह जांच हो रही है। कार्रवाई मुख्य तौर पर उमेश शाहरा पर हुई है, जो बैंक लोन फ्रॉड में उलझे हुए हैं। ईडी द्वारा कुछ दस्तावेज जब्त किए जाने थे इसके लिए ही टीम पहुंची थी। दस्तावेज जब्ती के बाद ईडी टीम लौट गई है। साल 2021 में सीबीआई ने उन पर बैंक लोन फ्रॉड का केस दर्ज किया था। वहीं इनके परिवार में सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।
उद्योगपति उमेश शाहरा अलग-अलग मामलों में पहले भी विवादों में रहे हैं। दो साल पहले कोल आवंटन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रुचि ग्रुप व रेवती सीमेंट प्रा. लि. के निदेशक उमेश शाहरा की 22 करो़ड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की थी। ईडी ने पीएमएलए एक्ट-2002 के तहत कंपनी के डायरेक्टर उमेश शाहरा सहित अन्य पर केस दर्ज किया था।
वहीं भूमाफिया दीपक मद्दा के यहां जमीन घोटाले में ईडी द्वारा मारे गए छापे में ईडी ने मनीष शाहरा के यहां भी पूछताछ की थी। एक सोसायटी की जमीन की खरीदी-बिक्रा का मामला मनीष शाहरा से जुड़ा हुआ है। इस तरह शाहरा परिवार ईडी की कई जांच में उलझा पड़ा है।
उमेश शाहरा पर 188 करोड़ का केस
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 4 साल पहले उमेश शाहरा सहित उसके सहयोगियों पर 188.35 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले में केस दर्ज किया था। सीबीआई चार साल पहले इस मामले में शाहरा के घर पर जांच भी कर चुकी है और तब रुचि ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में CBI ने छापेमारी कर उमेश के अलावा उसके सहयोगी साकेत बरोदिया और आशुतोष मिश्रा के ठिकानों पर भी जांच की थी। CBI की एफआईआर में रुचि ग्लोबल लिमिटेड के अलावा, उमेश शाहरा, साकेत बरोदिया और आशुतोष मिश्रा का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है।
कोल घोटाले में भी ईडी में उलझे हैं शाहरा
भूमाफिया मद्दा केस में मनीष से भी हो चुकी पूछताछ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman