पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी DEO मंगलेश व्यास, एडीपीसी जैन ने किया 60 लाख का गबन, स्कूल मरम्मत का पैसा खा गए

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore education department financial scam
indore education department financial scam

इंदौर के शिक्षा विभाग ( indore education department ) के अधिकारियों पर 60 लाख का वित्तीय घोटाला साबित हुआ है, जिसमें मरम्मत कार्यों में अनियमितताएं पाई गईं।

इंदौर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मंगलेश व्यास के साथ ही एडीपीसी (अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक) नरेंद्र जैन ने गंभीर वित्तीय घोटाला किया है। विभागीय जांच में साबित हुआ है कि उन्होंने स्कूलों के मरमम्त कामों में वित्तीय अनियमितता करते हुए करीब 60 लाख रुपए की राशि का गबन किया है। जांच कमेटी प्रमुख, जिला पंचायत सीईओ व IAS सिद्धार्थ जैन ने विभागीय जांच पूरी कर संभागायुक्त दीपक सिंह को रिपोर्ट भेज दी है।

कहां पर किया गबन

इंदौर में 126 स्कूलों में मरम्मत के लिए 3.27 करोड़ रुपए की राशि आई थी। इन स्कूलों में मरम्मत का काम जितना बताया गया था वह हुआ ही नहीं और उधर ठेकेदारों को इस राशि का भुगतान कर दिया गया। बाद में जिला पंचायत सीईओ आईएएस सिद्दार्थ जैन ने मामले की मैदान में जाकर जांच की। जांच में सभी से बयान लिए तो सामने आया कि स्कूलों में 60 लाख के मूल्य की मरम्मत का काम नहीं हुआ है।

भुगतान कॉलेज की जगह खुद ही कर डाला

जांच में यह भी सामने आया कि नियमानुसार स्कूल की मरम्मत की राशि संबंधित स्कूल के प्राचार्य के खाते में जाना थी। वहां से भुगतान होना था, लेकिन यह राशि मंगलेश व्यास, नरेंद्र जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के खाते में रखी। उन्होंने ठेकेदारों को सीधे ही यहां से भुगतान किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि काम की जांच के लिए जो मूल्यांकनकर्ता, तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराया जानी थी, वह भी नहीं कराया गया। जांच कमेटी ने खुद स्कूलों को जांचा-परखा और जांच कराई तो मरम्मत का काम सही नहीं पाया गया।

इन चहेते ठेकेदारों को दिए गए काम और भुगतान

मंगलेश व्यास और नरेंद्र जैन द्वारा कुल 16 ठेकेदारों से स्कूलों में 110 काम कराते हुए 3.27 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इन कामों में टेंडर प्रक्रिया सही नहीं हुई और ना ही डीपीआर बनाई गई और ना ही तकनीकी मंजूरियां ली गई।

  • इम्पैक्ट बिल्डर्स- इसे सबसे ज्यादा 1.14 करोड़ का भुगतान हुआ
  • पीएस इंटरप्राइजेस- 63 लाख का भुगतान
  • आलोक वाटर प्रूफिंग काम – 56 लाख
  • चैतन्य कंसट्रक्शन- 42 लाख रुपए
  • आईडब्ल्यूसी केयर- 18 लाख रुपए
  • एनके वाटरप्रूफिंग- 12 लाख रुपए
  • केएफसी कंसट्रक्शन- 7 लाख रुपए
    (इसके साथ ही सृजन इन्फ्रा, सत्यम पटेल, प्रमोद पांडे, अजीम बिलाल कंस्ट्रक्शन, मोहसिम अली, मुकेश हार्डवेयरर्स, लकी इलेक्ट्रिकल्स, केजीएन इंटरप्राइजेस और साईं धाम इंजीनियरिंग को भी भुगतान किए गए हैं।)

यह चार आरोप लगे थे, तीन सही पाए गए

  • आरोप 1- स्कूल प्राचार्य की जगह जिला शिक्षा अधिकारी से ठेकेदारों को सीधे भुगतान हुए। यह आरोप सही पाया गया।
  • आरोप 2- प्रतिवर्गमीटर मरम्मत दर 335 रुपए थी, लेकिन इस हिसाब से ठेका नहीं दिया। जांच में इस आरोप को लेकर पुख्ता सबूत नहीं मिले, यह साबित नहीं हुआ।
  • आरोप 3- 126 स्कूलों के मरम्मत में खर्च की गई राशि के अनुसार काम नहीं हुआ। जांच में पाया गया कि करीब 60 लाख रुपए की राशि के काम नहीं हुए, जिसके लिए भुगतान होना बताया गया। यह गंभीर वित्तीय अनियमितता की गई।
  • आरोप 4- तकनीकी सदस्य द्वारा कार्य पूर्णता लेना था, मूल्यांकन कराना था। जांच में पाया गया कि ऐसा कुछ नहीं किया गया, जिसके चलते वित्तीय अनियमितता हुई है और काम पूरा नहीं हुआ।

इसलिए पाई गई गंभीर वित्तीय अनियमितता

जांच में आरोप 1,3 व 4 सीधे तौर पर साबित मिले। यह भी पाया कि सामान्य मरम्मत की जगह विशेष मरम्मत के काम बिना तकनीकी मंजूरी, डीपीआर के और खुली टेंडर प्रक्रिया की ही कराए गए, जो गंभीर वित्तीय अनिमयमिता है।

sanjay gupta
sanjay gupta


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ मंगलेश व्यास
  • indore education department
  • indore education department financial scam
  • एडीपीसी नरेंद्र जैन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर