इंदौर में बिजली कटौती पर उमंग सिंघार के आरोप, निजी बिल्डर को बेचे केंद्र स्कीम की राशि से आए ट्रांसफार्मर
Sanjay Gupta | Jun 13, 2025, 17:09 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर में बिजली कटौती पर उमंग सिंघार ने आरोप लगाए हैं कि केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत आए ट्रांसफार्मर, खंभे और तार निजी बिल्डरों को बेचे गए। सिंघार ने कहा कि जल्द ही इस घोटाले का पर्दाफाश करेंगे।
INDORE. मप्र पश्चिम क्षेत्रीय विदुयत वितरण कंपनी इंदौर में बिजली कटौती से कठघरे में हैं। थोड़ी सी बारिश और हवा चलते ही बिजली जा रही है। उधर कंपनी लगातार बिजली कटौती मानसून मेंटनेंस के नाम पर बंद कर रही है। गुरुवार को भी आंधी, बारिश आने के बाद कई क्षेत्रों में दोपहर में गई बिजली देर रात तक आई। अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उमंग सिंघार ने कहा कि इंदौर में केंद्र सरकार की इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (IPDS) के तहत आए ट्रांसफॉर्मर, खंभे और तार जमीन पर लगाने की बजाय कथित तौर पर निजी बिल्डरों को बेच दिए गए। इसी शहर में 100 करोड़ रुपए से अधिक का कार्य दिखाकर करोड़ों का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर कई स्थानों पर कोई कार्य हुआ ही नहीं। इस भ्रष्टाचार का भुगतान इंदौर शहर की जनता आज भुगत रही है, रात रात भर विद्युत व्यवस्था ठप रह रही है, रखरखाव के नाम पर घंटों कटौती के बाद भी थोड़ी सी बारिश भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है, अगर योजना में आया पैसे का उपयोग सही ढंग से होता तो शहर की जनता परेशान नहीं होती।
ये खबर भी पढ़ें...
MP पुलिस विभाग के ऑफिसों में तबादले, लंबे समय से जमे रीडर-स्टेनो के होंगे ट्रांसफर
सिंघार ने कहा कि पिछले सालों में लोगों के बिजली बिल बढ़ गए, आपूर्ति कम हो गयी, जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा करती है। ऊर्जा मंत्री @PradhumanGwl जी अगर पार्क में टेंट लगाकर सोने के ‘प्रहसन’ से कुछ समय निकालें, तो शायद प्रदेश भर में फैली बिजली संकट और विभागीय भ्रष्टाचार पर ध्यान दे सकें। मैं आने वाले समय में इस मामले में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का पर्दाफाश करूंगा।
बीते सालों में केंद्र से बिजली कंपनी को करीब 1500 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। एक स्कीम में 1000 करोड़ रुपए मिले तो वहीं अन्य स्कीम में 500 करोड़ रुपए। लेकिन इसके बाद भी बिजली कटौती जारी है और थोड़ी भी तेज हवा चलने और बारिश आने पर तत्काल बिजली चली जाती है। वहीं बिजली कंपनी अपनी सफाई दे रही है कि हमारे कर्मचारी फील्ड में देर रात तक काम कर रहे हैं और मेंटनेंस काम जारी है, लेकिन असल में फील्ड में यह दिख नहीं रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
सेवा से हटाए गए बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 से, शेड्यूल जारी
विभाग के उर्जा सचिव और चेयरमैन अविनाश लवानिया ने भी बुधवार को इंदौर आकर अधिकारियों की मीटिंग ली और उन्हें मैदान में उतारकर व्यवस्थाएं ठीक करने की चेतावनी दी, लेकिन इसके अगले दिन गुरूवार को ही व्यवस्था फिर चौपट दिखी।
वहीं कंपनी ने गुरूवार को गई बत्ती को लेकर सफाई दी है कि शहर के 11 केवी के कुल 560 फीडर में से 60 फीडर की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसमें से रात को 42 सुधार लिए गए थे। बाकी में रात को काम चल रहा था। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
ये खबर भी पढ़ें...
ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, नक्सली हमले की गहराई से होगी पड़ताल
मई में प्री मानसून बारिश के दौरान बत्ती गुल होने पर बिजली कंपनी की ओर से पोस्टर जारी किया गया उसमें बताया गया है कि आपके घर की बिजली कुछ समय के लिए इन कारणों से भी बंद हो सकती है। ऐसे में कृपया धैर्य रखें।
यहां पर बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को लेकर उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं। कंपनी का कहना है कि प्रदेश शासन के आदेशानुसार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना हमारी प्राथमिकता है। मेंटनेंस कार्यों के लिए समय-समय पर विद्युत सप्लाई बंद करने की आवश्यकता होती है, जिसकी सूचना नियमानुसार पहले दी जाती है।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस से BJP में आए अक्षय बम के पिता कांति बम के हाथ से फिसल रही 200 करोड़ की भंडारी मिल जमीन
बिजली कंपनी ने हालही में अपनी नाकामी छिपाने के लिए एक और कदम उठाया था। जिसमें उन्होंने इंदौर शहर के 5 अलग–अलग क्षेत्रों के कुल 59 एई और जेई के नंबर जारी किए थे। इसके जरिए उन्होंने बताया था कि अगर आपके घर की लाइट चली जाए और आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा हो तो फिर आप इन अफसरों को फोन कर सकते हैं।बिजली संबंधित समस्याओं के लिए कॉल करें: 1912 (TOLL FREE NUMBER) Urjas Services.
निजी बिल्डरों को बेचे खंभे-तार: सिंघार
बिजली गायब, सिस्टम लापता और प्रदेश की जनता बेहाल!
भीषण गर्मी में जहां बिजली की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, वहीं बिजली कटौती और सिस्टम की लापरवाही ने प्रदेशवासियों का जीवन कठिन बना दिया है। बिजली विभाग में आए दिन सामने आ रहे घोटाले अब आम बात होते जा रहे हैं।
इंदौर में केंद्र…
— Umang Singhar (@UmangSinghar) June 13, 2025
MP पुलिस विभाग के ऑफिसों में तबादले, लंबे समय से जमे रीडर-स्टेनो के होंगे ट्रांसफर
जल्द पूरे घोटाले का करूंगा पर्दाफाश
1500 करोड़ रुपए मिल चुके हैं केंद्र से
ये खबर भी पढ़ें...
सेवा से हटाए गए बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 से, शेड्यूल जारी
एमडी ने आकर दी चेतावनी, अगले दिन फिर चौपट
गुरुवार को 60 फीडर से ठप हुई बिजली
ये खबर भी पढ़ें...
ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, नक्सली हमले की गहराई से होगी पड़ताल
बिजली कंपनी यह बता चुकी है बत्ती गुल होने के कारण
बिजली कुछ समय के लिए इन कारणों से बंद हो सकती है-
- किसी जीव या कबूतर, तोता, कौआ, गिलहरी, चमगादड़, पतंग, कागज़ आदि के विद्युत प्रवाह वाले अर्धीन तार (लाइन) से टकराने पर।
- पतंग के धागे, रस्सी, प्लास्टिक, डोरी, होर्डिंग्स आदि के लाइन पर आने या लटकने से।
- तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ की डाल लाइन के पास आने या टूटकर गिर जाने पर।
- बड़े वाहनों की ओवर लोडिंग लाइन पर आने से या वाहन का अंतिम छोर टकराने पर।
- ग्रिड या ट्रांसफार्मर में आकस्मिक काम निकलने पर या विद्युत नेटवर्क दूसरी जगह शिफ्ट करने पर।
प्राथमिकताएं भी बताईं, लेकिन पूरी नहीं कर पाते
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस से BJP में आए अक्षय बम के पिता कांति बम के हाथ से फिसल रही 200 करोड़ की भंडारी मिल जमीन
पहले जारी किए थे अधिकारियों के नंबर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava