IAS संतोष वर्मा से जुड़े केस में निलंबित जज अमन सिंह भूरिया गिरफ्तार

Aman Vaishnav | May 29, 2026, 12:10 IST
Share
indore-suspended-judge-amansingh-bhuria-arrested
indore-suspended-judge-amansingh-bhuria-arrested

इंदौर के चर्चित फर्जी कोर्ट ऑर्डर मामले में SIT ने निलंबित CJM अमन सिंह भूरिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार SIT ने उनसे लगभग दो घंटे पूछताछ भी की थी।

इंदौर के फर्जी फैसला कांड में SIT ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन सिंह भूरिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले से हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी थी।

इसलिए गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार SIT ने उनसे लगभग दो घंटे पूछताछ भी की थी।

जांच के बाद किया निलंबित

ये मामला उस समय के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष वर्मा से जुड़ा है। हर्षिता अग्रवाल की शिकायत के बाद 2021 में इंदौर के एमजी रोड पुलिस ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इसके बाद जांच में स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की थी। अमन सिंह भूरिया पहले बेड़न सिंगरौली में पदस्थ थे। उन्हें हाई कोर्ट ने जांच के बाद निलंबित कर दिया।

आईएएस संतोष वर्मा को पहचानने से इनकार

एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अमन सिंह खुद कोर्ट में पेश हुए थे। पुलिस ने कोर्ट की शर्तों के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार किया। साथ ही जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने अमन सिंह से केस से जुड़े कुछ सवाल पूछे।

बता दें कि अमनसिंह साल 2021 में सीजेएम के पद पर थे। उन्होंने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ केस को स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था। जबकि लसूड़िया थाना रावत के अधीन नहीं आता था। अमन सिंह ने कहा कि यह ट्रांसफर न्यायिक प्रक्रिया के तहत किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे आईएएस संतोष वर्मा को नहीं पहचानते हैं।

आईएएस संतोष वर्मा केस का खुलासा

दरअसल हाल ही में आईएएस संतोष वर्मा केस के फर्जी कोर्ट आदेश मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। मामले में पहले ही संतोष वर्मा और एडीजे विजेंद्र सिंह रावत फंसे हुए थे। पुलिस ने इंदौर जिला कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन सिंह भूरिया को इस षड़यंत्र का मुख्य आरोपी बताया था।

ias santosh verma
ias santosh verma

भूरिया ने यह कहकर लगाई याचिका

इंदौर पुलिस ने 17 अप्रैल को भूरिया को नोटिस भेजा था। इसके बाद 28 अप्रैल को उन्हें मोबाइल के साथ पेश होने के लिए कहा गया था। इसके जवाब में भूरिया ने जिला कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी।

भूरिया ने कहा था कि उन्हें डर है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। एमजी रोड थाने में दर्ज किए गए केस में उन्हें आरोपी बनाया गया है।

यह है पूरा केस

लसूडिया थाने में संतोष वर्मा के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था। इस केस का चालान जिला कोर्ट में पेश किया गया था।

इस केस में एडीजे विजेंद्र सिंह रावत ने जून 2021 में एमजी रोड थाने में एक आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी कोर्ट से 6 अक्टूबर 2020 को जो आदेश जारी हुआ, वह कूटरचित है। उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था।

बता दें कि यह आदेश संतोष वर्मा को लसूडिया केस में बरी करने का था। इससे पहले एक और आदेश आया था। इसमें बताया गया था कि महिला और संतोष वर्मा के बीच राजीनामा हुआ था।

रावत के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद इस केस में संतोष वर्मा के अलावा एडीजे रावत और लिपिक नीतू सिंह चौहान को भी आरोपी बना दिया गया था।

पुलिस का कहना था कि रावत और वर्मा ने मिलकर यह आदेश बनाया था।

भूरिया ने ही रावत और वर्मा को मिलवाया था

पुलिस ने एक अहम खुलासा करते हुए बताया था कि भूरिया ने ही अपने चेंबर में संतोष वर्मा और विजेंद्र सिंह रावत की मुलाकात करवाई थी। पुलिस ने केस डायरी में बताया था कि संतोष वर्मा और विजेंद्र रावत दोनों के बयान ले लिए गए हैं। दोनों ने इस मुलाकात को सही बताया है।

a8c5db03-fa5
a8c5db03-fa5


वर्मा और भूरिया के बीच में लगातार फोन कॉल

जानकारी के अनुसार इस केस को लेकर संतोष वर्मा और उनके बीच लगातार बात होती रही है। वो भी दो मोबाइल नंबरों से। 16 सितंबर 2020 से 22 जून 2021 तक दोनों के बीच 32 बार बातचीत हुई थी।

वह भी न्यायिक काम के बाद रात में। जानकारी के अनुसार जब 30 सितंबर को केस रावत की कोर्ट में षड़यंत्र के तहत शिफ्ट किया गया उस दिन भी दोनों के बीच 8 बार बात हुई थी।

इसके बाद 1 अक्टूबर को रात 8:38 बजे भी दोनों के बीच चर्चा हुई थी। वहीं 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सुबह 10:52 से लेकर रात 10:35 तक भी बातचीत होती रही।

इसके बाद 30 सितंबर को जेएमएफसी अरविंद गुर्जर की कोर्ट से केस रावत की कोर्ट में ट्रांसफर हुआ था। दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट भी मौजूद है।

4e5ef1fa-782
4e5ef1fa-782


ये खबरें भी पढ़िए...

IAS संतोष वर्मा से जुड़े केस में निलंबित जज अमन सिंह भूरिया गिरफ्तार

MP के 46 आईएएस अफसर जाएंगे मसूरी, विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा भी शामिल

आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

आईएएस संतोष वर्मा केस: ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट सख्त, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • आईएएस संतोष वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज