इंदौर में डिजिटल अरेस्ट ठगी, अब महिला सीएस को धमका कर 6.27 लाख वसूली

Sanjay Gupta | Jul 09, 2024, 10:48 IST
Share
डिजिटल अरेस्ट ठगी
डिजिटल अरेस्ट ठगी

डिजिटल अरेस्ट में संबंधित को विविध जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर फोन पर डराया जाता है। इसमें कई बार एआई के जरिए ऐसे नंबर से कॉल बताए जाते हैं। डीपी ऐसे आती है जैसे पुलिस अधिकारी हो (एसीपी को धमकाने में यही हुआ आईपीएस लिखा हुआ आया था)।

इंदौर में कस्टम, सीबीआई, क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर फोन कर और वसूली करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि एसीपी तक को सीबीआई अधिकारी बनकर फोन हो चुका है।

अब ताजा मामला महिला कंपनी सेक्रेटरी के साथ हुआ है, जिसे क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर धमकाया गया और 6.27 लाख रुपए वसूले गए।

यह है मामला

महिला सीएस से ठगी करने वालों ने फोन करके कहा कि आपने जो विदेश में पार्सल भेजा, इसमें ड्रग्स निकली है। उसने मना किया कि पार्सल नहीं भेजा है तो ठगों ने कहा कि इसमें आपका आधार कार्ड है, इससे बैंक खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हो रहे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। इसके बाद राशि मांगी गई। मामले में क्राइम ब्रांच को शिकायत हुई। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला कंपनी सेक्रेटरी की शिकायत पर दी गई राशि को फ्रीज करा दिया है।

अभी तक इंदौर में यह मामले आ चुके सामने

  • सबसे बड़ा मामला अप्रैल में आया था, तब राऊ के एक डॉक्टर दंपत्ती को ठगा गया। उन्हें कहा गया था कि पार्सल में मिले आईडी में मानव अंग में तस्करी के सबूत मिले हें। 53 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रख 8 लाख ठगे गए।
  • फर्जी मैसेज के जरिए एमएवाय के नर्सिंग मैनेजर से 96 हजार रुपए ट्रांसफर कराए।
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया और 3 लाख ठगे
  • आरआर केट के रिसर्च स्कॉलर को ढाई तक अलग- अलग तरीकों से डराया गया, कानूनी कार्रवाई में फंसाने के नाम पर 99 हजार खाते में ट्रांसफर करा लिए।

क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?

डिजिटल अरेस्ट में संबंधित को विविध जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर फोन पर डराया जाता है, इसमें कई बार एआई के जरिए ऐसे नंबर से कॉल बताए जाते हैं और डीपी ऐसे आती है जैसे पुलिस अधिकारी हो (एसीपी को धमकाने में यही हुआ आईपीएस लिखा हुआ आया था)। फिर फोन पर बताया जाता है कि जांच चल रही है, जांच के नाम पर कई जानकारी ली जाती है, जिससे लगे कि सही में अधिकारी है, फिर बचने के लिए राशि मांगी जाती है। यह कई घंटों तक भी होता है और व्यक्ति इसी फोन कॉल में उलझा रहता है, ऐसे डिजिटल अरेस्ट कहा जाता है।

क्या करें पीड़ित

जानकारों के अनुसार ऐसे मामलों में सजग रहना होगा, जांच एजेंसिया इस तरह किसी को फोन नही करती है। सजग रहकर उनसे पता, दफ्तर पूछो और पूरा परिचय व अन्य जानकारी मांगों। दबाव में आने की जरूरत नहीं है। ब्लैकमेल राशि डलवाने की बात कर रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस में करें। अपने बैंक की डिटेल किसी से भी साझा नहीं करें और ना ही किसी को राशि ट्रांसफर करें।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महिला कंपनी सेक्रेटरी
  • इंदौर में डिजिटल ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज