FIITJEE के बाद Unacademy में फीस नहीं लौटाने की शिकायत, फैकल्टी की तंगी
Sanjay Gupta | Mar 31, 2025, 15:10 IST
unacdmy
इंदौर में कोचिंग FIITJEE के बाद अब Unacademy को लेकर शिकायत होने लगी है। अनएकेडमी कोचिंग द्वारा अच्छी फैकल्टी को हटा दिया गया जिसके बाद छात्रों ने फीस रिटर्न मांगी।
इंदौर में कोचिंग FIITJEE के बाद अब Unacademy को लेकर शिकायत होने लगी है। अनएकेडमी कोचिंग द्वारा अच्छी फैकल्टी को रवाना कर दिया गया। इसके बाद फैकल्टी का संकट हो गया, जब पालकों ने बच्चों को वापस निकाल कर फीस वापस मांगी तो फीस लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसे लेकर अब पुलिस को औपचारिक तौर पर एक पालक ने शिकायत कर दी है। उल्लेखनीय है कि अनएकेडमी की वित्तीय हालत खराब होने की लगातार खबरें सामने आती रही।
फरियादी/पालक योगेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र को आईआईटी-जेईई की कोचिंग हेतु कोचिंग इंस्टीट्यूट अनएकेडमी सेंटर 3/1, रेसकोर्स रोड़ इंदौर में आईआईटी-जेईई क्लॉस 12वीं में एक वर्ष की पढ़ाई हेतु कोचिंग का एडमिशन कराया था, जिसकी क्लास 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होना है। इस हेतु दिनांक 31-10-2024 को सेंटर सब्सक्रिप्शन करके सर्विस फीस के रूप में एडवांस फीस कुल 51400 रुपए दो किस्तों में ऑनलाइन भरी है। फीस भरने के बाद मुझे 2 जनवरी 2025 में पता चला कि इस एकेडमी में नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों फैकल्टी को निकाला जा रहा है जबकि हमने उन्हीं फैकल्टी को देखकर संस्थान में प्रवेश लिया था।
फीस लौंटाने हेतु पालक ने रेसकोर्स रोड स्थित आफिस पर संपर्क किया गया किंतु वहां से करीब एक माह से लंबे समय से टालमटोल की जा रही है और अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस दौरान पालक ने अनएकेडमी के सिटी हेड प्रियमसिंह से भी मोबाईल फोन पर कई बार चर्चा की। पहले उन्होंने जमा फीस रिफंड के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया था फिर फोन रिसीव भी करना बंद कर दिए।
पालक ने इंदौर के सिटी हेड प्रियम सिंह व नेशनल एकेडमिक हेड सुधांशु जैन, बेंगलूर के खिलाफ पहले ई-एफआईआर की। फिर उन्हें तुकोगंज थाने से अलग से आवेदन करने के निर्देश मिलें तो उन्होंने डीजीपी कैलास मकवाना, पुलिस कमिश्नर संतोषसिंह व थाना प्रभारी तुकोगंज को लिखित शिकायत की है। अनएकेडमी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ फौरजरी का मुकदमा कायम करने की मांग करते हुए जमा पैसा दिलाने की गुहार लगाई।
thesootr links
यह हुई है शिकायत
अनएकेडमी के रेसकोर्स रोड, भंवरकुआं, विजयनगर व अन्य जगह पर कुल चार सेंटर संचालित होते हैं और जेईई की तैयारी कराती है। एक पालक ने पहले ई-एफआईआर कराई फिर कमिश्नर संतोष सिंह सहित पुलिस के आला अफसरों को शिकायत भी की है। मामले में जांच शुरू हो गई है।
कोचिंग ने एडवांस में ली फीस
पेरेंट्स ने दिखाई फीस स्लिप
सिटी हेड ने फोन उठाना किया बंद
इनके खिलाफ कराई ई-एफआईआर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari