इंदौर के हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर: 1 अगस्त से बंद होगी जोधपुर, उदयपुर और नासिक की फ्लाइट
Vishwanath Singh | Jul 06, 2025, 11:55 IST
Sourabh764
इंदौर जैसे व्यस्त शहर से एक के बाद एक उड़ानों का बंद होना यात्रियों की यात्रा सुविधा को प्रभावित कर रहा है। खासकर वे लोग जो नियमित रूप से शिर्डी, राजस्थान या महाराष्ट्र के इन शहरों की यात्रा करते हैं
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने 1 अगस्त 2025 से जोधपुर, उदयपुर और नासिक के लिए सीधी उड़ानों को बंद करने का फैसला किया है। इन शहरों का अब इंदौर से सीधा हवाई संपर्क नहीं रहेगा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले कंपनी ने 1 जुलाई से जयपुर और अहमदाबाद की एक-एक उड़ान को भी बंद कर दिया था।
इंदौर जैसे व्यस्त शहर से एक के बाद एक उड़ानों का बंद होना यात्रियों की यात्रा सुविधा को प्रभावित कर रहा है। खासकर वे लोग जो नियमित रूप से शिर्डी, राजस्थान या महाराष्ट्र के इन शहरों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें लंबा और महंगा सफर तय करना पड़ेगा।
जोधपुर (6E-7358/7359)
इंदौर से प्रस्थान: सुबह 10:40
जोधपुर से वापसी: दोपहर 12:45
उदयपुर (6E-7348/7424)
इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 2:40
उदयपुर से वापसी: शाम 4:20
नासिक (6E-7109/7155)
इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 2:45
नासिक से वापसी: शाम 4:15
इंदौर से इन तीन शहरों की उड़ानों की बुकिंग इंडिगो कंपनी ने 1 अगस्त से बंद करते हुए इन उड़ानों को सिस्टम से भी हटा दिया है। इसके कारण यात्री चाहकर भी इन उड़ानों में अब बुकिंग नहीं कर सकते हैं। वहीं जो यात्री बुकिंग कर चुके हैं, उनकी बुकिंग निरस्त करते हुए टिकट की राशि रिफंड करने के साथ ही दूसरे शहरों से होकर जाने का विकल्प दिया जा रहा है।
हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने उड़ानें बंद करने के पीछे "रोटेशनल चेंजेस" जैसे अस्पष्ट कारण दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन मार्गों पर यात्रियों की कम संख्या के कारण उड़ानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
इंडिगो पहले ही शिर्डी की सीधी उड़ान अप्रैल में बंद कर चुकी है। इसके बाद लोग नासिक होकर शिर्डी और त्र्यंबकेश्वर जा रहे थे, लेकिन अब नासिक की उड़ान भी बंद हो रही है। वहीं राजस्थान की कनेक्टिविटी पहले ही जयपुर की एक उड़ान बंद होने से प्रभावित थी, अब जोधपुर और उदयपुर की उड़ानें बंद होने से यह पूरी तरह बाधित हो जाएगी।
फ्रीक्वेंट फ्लायर्स और ट्रैवल एसोसिएशनों का कहना है कि उड़ानें पूरी तरह बंद करने के बजाय, उनकी फ्रीक्वेंसी कम की जा सकती थी। यह यात्रियों के लिए कहीं बेहतर होता। कई रूट्स पर अब कोई सीधा विकल्प नहीं बचा है, जिससे लोग मजबूरन कनेक्टिंग फ्लाइट्स लेने को बाध्य होंगे। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।
तीन उड़ानें जो 1 अगस्त से हो जाएंगी बंद
जोधपुर (6E-7358/7359)
इंदौर से प्रस्थान: सुबह 10:40
जोधपुर से वापसी: दोपहर 12:45
उदयपुर (6E-7348/7424)
इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 2:40
उदयपुर से वापसी: शाम 4:20
नासिक (6E-7109/7155)
इंदौर से प्रस्थान: दोपहर 2:45
नासिक से वापसी: शाम 4:15
बुकिंग बंद, यात्रियों को रिफंड और डायवर्जन ऑफर
कंपनी ने वजह नहीं बताई
पहले ही कई उड़ानें हो चुकी हैं बंद
इंदौर से पहले ही कई शहरों के लिए उड़ानें बंद हो चुकी हैं। इनमें शामिल हैं: इंटरनेशनल: दुबई डोमेस्टिक: प्रयागराज, वाराणसी, शिर्डी, जम्मू, ग्वालियर, भोपाल, सूरत, राजकोट, अमृतसर, किशनगढ़, बेलगावी, गोंदिया और बिलासपुर
शिर्डी और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी दिक्कत
यात्री बोले: उड़ानें बंद करने के बजाय फेरे कम करते
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari