ऑपरेशन सिंदूर : इंदौर से जम्मू और जोधपुर की इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
Vishwanath Singh | May 07, 2025, 12:38 IST
The Sootr
इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह के समय पर जम्मू और जोधपुर के लिए दो उड़ानें हैं। पहली जम्मू के लिए सुबह 9 बजे है जो कि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचाती है।
इंदौर के जम्मू और और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। यह दोनों ही फ्लाइट इंदौर से सुबह रवाना होती हैं। यह सूचना एयरलाइंस ने यात्रियों को भेजे गए मैसेज और जारी की गई एडवाइजरी में दी है। हालांकि सुबह फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने तक कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में यहां पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। वे एयरलाइंस से अपने रिफंड की मांग करने लगे और कुछ ने तो अपनी यात्रा कुछ समय बाद में करने का मन बनाते हुए टाल दी।
इंदौर से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह के समय पर जम्मू और जोधपुर के लिए दो उड़ानें हैं। पहली जम्मू के लिए सुबह 9 बजे है जो कि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचाती है। वहीं, दूसरी जोधपुर के लिए सुबह 10.40 बजे है जो कि सुबह 1 घंटा 50 मिनट बाद 12.20 बजे जोधपुर पहुंचाती है। इन दोनों ही फ्लाइट को बुधवार को कैंसिल कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें...सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के लिए इंदौर को क्यों चुना गया, इसलिए है यह शहर संवेदनशील
यह खबर भी पढ़ें...कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की इनसाइड स्टोरी, जानें कौन है ये बहादुर बेटी
इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह फ्लाइट से रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए। असल में दोनों ही फ्लाइट के समय में 1 घंटा 40 मिनट का ही अंतर था तो ऐसे में दोनों ही फ्लाइट के यात्री लगभग एक ही समय पर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। इसके बाद जब वे काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें फ्लाइट के कैंसिल होने की जानकारी मिली। ऐसे में यात्रियों ने पहले तो दूसरी कंपनी की फ्लाइट से इन शहरों के लिए फ्लाइट टिकिट देने की मांग रखी। जिसे एयरलाइंस ने मना कर दिया। इसके बाद एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड व अन्य नियमों की जानकारी दी।
यह खबर भी पढ़ें...7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, मॉक ड्रिल से युद्ध जैसी तैयारियों की होगी रिहर्सल
बताया गया कि इंदौर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर के लिए भी उड़ान जाती है। श्रीनगर तक जाने के लिए जिन यात्रियों ने टिकट खरीदे थे। वे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इंदौर से फ्लाइट रात को दिल्ली के लिए रवाना होती है और वहां से सुबह पांच बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरता है। श्रीनगर, जम्मू के अलावा लेह, चंडीगढ़,बीकानेर, जोधपुर, अमृतसर भुज और जामनगर की उड़ानें भी निरस्त हुई है,क्योकि यह शहर पाकिस्तान के सीमा के करीबी शहरों में शामिल है। एयरलाइंस कंपनियों ने गुरुवार सुबह एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल सिर्फ बुधवार की उड़ानें निरस्त की गई है। सीमावर्ती विमानतलों पर उड़ानों का संचालन बंद है। वहां जाने वाले विमान दूसरे शहरों में भी जाते है, इस कारण देश के अन्य शहरों की उड़ानें प्रभावित हुई है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर महापौर की एक और चिट्ठी, निगम घोटाले से स्मार्ट सिटी टेंडर और अब पाकिस्तानियों पर पत्र
इंडिगो की सुबह की है दोनों उड़ानें
The Sootr
यात्रियों को मिलेगा रिफंड या अगली फ्लाइट
एयरपोर्ट पर यात्रियों की लग गई भीड़
The Sootr
श्रीनगर की वाया दिल्ली उड़ान भी कैंसिल
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर महापौर की एक और चिट्ठी, निगम घोटाले से स्मार्ट सिटी टेंडर और अब पाकिस्तानियों पर पत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari