पूर्व BJP विधायक नेमा ने जलजमाव पर कविता लिख सरकार और अधिकारियों को घेरा, उधर कलेक्टर ने कहा नाले के कब्जे हटाओ
Sanjay Gupta | Aug 25, 2024, 21:59 IST
INDORE Former BJP MLA Nema
इंदौर में हो रहे जलजमाव को लेकर नगर निगम और अधिकारियों की आम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ने भी जमकर आलोचना की है और अब बीजेपी के पूर्व विधायक गोपी नेमा ने तो इस पर कविता लिख दी है।
INDORE : इंदौर में हो रहे जलजमाव को लेकर नगर निगम और अधिकारियों की आम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ने भी जमकर आलोचना की है और अब बीजेपी के पूर्व विधायक गोपी नेमा ने तो इस पर कविता लिख दी है और जलजमाव और स्मार्ट सिटी को लेकर जमकर ताना कसा है। अपने नेताओं को तो ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, इसलिए अप्रत्यक्ष तौर पर अधिकारियों को घेरा है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शाम को अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने कविता लिखी कि -
स्मार्ट शहर में थोड़ी सी बारिश के बाद की तकलीफ पर स्वरचित, हम कैसे ठगे गए
देखो हम स्मार्ट बने, पहले भी बारिश होती थी, दो-तीन दिन नहीं जाती थी, सब में खुशियां छाती थी, इंसापानी चलता था, तांगा मोटर गाड़ी भी, कोई नहीं रूकता था, बच्चे युवा बुजुर्ग सभी
इसे रहमत समझते थे, इन ओहदेदार हाथों से, कैसे हम सब ठगे गए, शहर के श का ज्ञान नहीं, वे बारहखड़ी पढ़ा गए, हमें स्मार्ट बता कर देखो, घर अपना वह बना गए, अब बारिश आने के पहले अजीब डर मन करता है, समय सुरक्षित घर जाऊं, हर मन यह करता है, करोड़ों खर्च कर ये डिग्री धारी, जल जाम जमाव बेचकर चले गए, यह कैसे हम ठगे गए, स्लीपर पर सूट पहना कर शहर स्मार्ट बना गए, वापस ले लो सूट तुम्हारा, लौटा दो हमें शहर पुराना लौटा दो हमें शहर पुराना
उधर कलेक्टर आशीष सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद सभी अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सभी एसडीएम, निगम के जोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे। कलेक्टर ने साफ शब्दों मे कहा कि ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों मं सबसे पहले नाले पर हो रहे कब्जे हटाओ, जिन बिल्डर ने कोई भी निर्माण किया है, वह सभी हटाएं, इसके कारण पानी नाले में फ्लो नहीं हो रहा है। इसमें तत्काल जुट जाओ। वहीं निगम के लिए कहा कि जहां लाइन डालने से काम हो जाए वहां तत्काल छोटी लाइन डाली जाए, जहां लंबी लाइन डालने का काम है, उस पर भी प्लान के साथ काम शुरू कर दो। लाइन जहां चोक हो जिसके कारण पानी नहीं निकल रहा है, उसे हटाया जाए।
उधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने विजयनगर चौराहे का दौरा किया, जहां के वायरल हुए ट्रैफिक जाम के वीडियो ने पूरी फजीहत कराई थी। यहां पर समझा कि किस तरह से पानी को निकाला जिए, जिससे ट्रैफिक बाधित नहीं हो।
![sanjay gupta]()
यह बोले बीजेपी पूर्व विधायक नेमा
स्मार्ट शहर में थोड़ी सी बारिश के बाद की तकलीफ पर स्वरचित, हम कैसे ठगे गए
देखो हम स्मार्ट बने, पहले भी बारिश होती थी, दो-तीन दिन नहीं जाती थी, सब में खुशियां छाती थी, इंसापानी चलता था, तांगा मोटर गाड़ी भी, कोई नहीं रूकता था, बच्चे युवा बुजुर्ग सभी
इसे रहमत समझते थे, इन ओहदेदार हाथों से, कैसे हम सब ठगे गए, शहर के श का ज्ञान नहीं, वे बारहखड़ी पढ़ा गए, हमें स्मार्ट बता कर देखो, घर अपना वह बना गए, अब बारिश आने के पहले अजीब डर मन करता है, समय सुरक्षित घर जाऊं, हर मन यह करता है, करोड़ों खर्च कर ये डिग्री धारी, जल जाम जमाव बेचकर चले गए, यह कैसे हम ठगे गए, स्लीपर पर सूट पहना कर शहर स्मार्ट बना गए, वापस ले लो सूट तुम्हारा, लौटा दो हमें शहर पुराना लौटा दो हमें शहर पुराना
कलेक्टर ने कहा नाले से हटाओ कब्जे
उधर महापौर, निगमायुक्त भी सड़कों पर उतरे
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari