इंदौर में सांची के पेड़े में फंगस, दुकानदार ने की अधिकारियों से शिकायत
Sanjay Gupta | Nov 03, 2024, 12:59 IST
sanchi_peda
इंदौर में सांची पेड़े में फंगस पाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सांची सुर्खियों में आ गया है। दुकानदार ने फंगस की शिकायत डीलर और सांची के अधिकारियों से की है।
सांची ब्रांड में सबसे बड़ा नाम इंदौर सांची का है, जो मुनाफे में भी है। हालांकि, दिवाली में यहां के बने पेड़े में फंगस मिला है। इसकी शिकायत खुद सांची के उत्पाद बेचने वाले दुकानदार ने ही सांची के डीलर और अधिकारियों से की है।
शंखेश्वर सिटी में सांची के उत्पाद बेचने वाले दुकानदार हरीश प्रजापत ने द सूत्र को बताया कि दिवाली के समय एक ग्राहक दस पैकेट सांची के पेड़े के लेकर गया था। इसमें दो में फंगस निकली और वह हमें लौटा गया और शिकायत की। मैंने इस बारे में पहले सांची के डीलर को शिकायत की लेकिन वह बोले ऐसा नहीं होता है। मैंन सांची के अधिकारियों को भी मेल करके इस बारे में जानकार दी है।
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डेयरी बोर्ड को नहीं देंगे, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
पैकेट की फोटो भी दुकानदार हरीश प्रजापत ने द सूत्र को दी है। ढाई सौ ग्राम के इस पैकेट की कीमत 115 रुपए है। यह पेड़े 20 अक्टूबर को बने हैं और इसकी एक्सपायरी डेट 19 नवंबर तक है। हालांकि, पेड़े इसके पहले ही खराब निकले हैं और इन पर फंगस जमा है। ऐसे में सांची ब्रांड को धक्का लगा है।
आज से नारियल पानी भी बेचेगा सांची, कीमत भी सिर्फ इतनी सी
सांची सहकारी दुग्ध संघ हाल ही में खासा चर्चा में आया क्योंकि मप्र शासन और एनडीडीबी (नेशनल डेयरी डेवलमेंट बोर्ड) के बीच इसे लेकर करार हो रहा है कि कैसे सांची को और बेहतर किया जाए। इससे सांची से जुड़े लोगों को लग रहा है कि बोर्ड उन्हें टेकओवर कर लेगा। हालांकि सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर सांची में आकर कहा था कि सांची ब्रांड बना रहेगा, केवल डेवलपमेंट के लिए बोर्ड से करार हो रहा है।
क्या है मामला?
इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डेयरी बोर्ड को नहीं देंगे, बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर
एक्सपायरी डेट भी बाकी था
आज से नारियल पानी भी बेचेगा सांची, कीमत भी सिर्फ इतनी सी
NDDB को लेकर चर्चा में आया है सांची
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari