इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट में आखिरकार BJP पार्षद सोनी पर हुई FIR, हाईकोर्ट में बोले ACP

Sanjay Gupta | Jul 21, 2026, 14:27 IST
Share
बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी
बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी

इंदौर में 23 जून को वार्ड 31 में अवंतिका गैस लाइन के ऊपर ही बोरिंग करने से हुए ब्लास्ट में चार लोग झुलस गए थे। इस हादसे की निगम द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में बीजेपी पार्षद बालमुकुंद सोनी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। द सूत्र ने इसका खुलासा किया था।

इंदौर में सत्ताधारी दल के नेता के प्रति ढीला रवैया अपना रही पुलिस को आखिरकार सख्ती दिखानी पड़ी। मामला वार्ड 31 में सुमन नगर में पार्षद बालमुकुंद सोनी द्वारा अवंतिका गैस पाइपलाइन पर ही बोरिंग करा देने का है, जिससे ब्लास्ट में चार लोग झुलस गए।

इसे लेकर हाईकोर्ट इंदौर में मंगलवार, 21 जुलाई को एसीपी विजयनगर पराग सैनी पेश हुए। द सूत्र ने खुलासा किया था कि मौजूद नगर निगम की जांच रिपोर्ट में सीधे तौर पर इसके लिए पार्षद बालमुकुंद सोनी (वार्ड 31) को जिम्मेदार माना गया है। वहीं, इसके बाद भी पुलिस उन्हें बचा रही थी।



हाईकोर्ट में एसीपी ने यह बताया

इस हादसे के बाद अधिवक्ता रितेश इनानी ने जनहित याचिका दायर की है। इसके तहत घायलों को मुफ्त उपचार दिया जा रहा है और एक युवती को अहमदाबाद एयरलिफ्ट किया गया है। हाईकोर्ट में जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होने की बात भी उठी, इस पर पुलिस से जवाब मांगा गया।

कोर्ट ने दस दिन में जांच पूरी करने के लिए कहा था, लेकिन विजयनगर पुलिस ने कहा कि पार्षद बयान देने नहीं आ रहे हैं। वहीं जब्त मशीन छोड़ने पर भी नाराजगी जताई। मंगलवार, 21 जुलाई को एसीपी पराग सैनी पेश हुए और उन्होंने कोर्ट को बताया कि इसमें पार्षद सोनी को भी आरोपी बना लिया गया है और जांच जारी है। इसके साथ ही कपिल शर्मा व अन्य भी आरोपी हैं।

दस लाख रुपए की राशि भी मांगी

उधर यह बात भी आई कि घायल युवती का उपचार अहमदाबाद में हो रहा है और वहां 10 लाख रुपए का बिल बाकी है। मुफ्त उपचार होने के बाद भी शासन ने राशि नहीं दी है। इस पर सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कोर्ट से कहा कि इस संबंध में शासन को रिमाइंडर भेजा है।

इस पर अधिवक्ता रितेश ईनानी ने आपत्ति ली और कहा कि रोजमर्रा में बिल के लिए क्या इस तरह से प्रक्रिया चलेगी? कल घायल को कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? शासन से भी अभी जवाब आना बाकी है। शासन की ओर से अधिवक्ता अमित भाटिया और ऋषि तिवारी मौजूद थे।

नगर निगम की जांच रिपोर्ट में यह था

इस मामले में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अपर आयुक्त आकाश पाठक के साथ कार्यपालन यंत्री असित खरे और पीएस कुशवाह की जांच समिति बनाई थी। इसकी रिपोर्ट द सूत्र के पास मौजूद है।

इसमें बताया गया कि भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए जल गंगा संवर्धन के तहत रिचार्जिंग शाफ्ट बनाए जा रहे हैं और इसके लिए बोरिंग होती है। वहीं, सुमन नगर में जिस जगह यह बोरिंग हो रही थी, वह निगम द्वारा स्वीकृत स्थल-सूची में नहीं था। न ही निगम से मंजूरी ली गई थी और ना ही यहां मौके पर निगम का कोई भी अधिकारी या इंजीनियर मौजूद था। केवल वेंडर कर्मचारी और पार्षद सोनी मौजूद थे।

पार्षद सोनी ने ही बुलाई थी बोरिंग जांच कमेटी ने निगम के टीना सिसोदिया, उजमा खान, मनीष मेहता, रोहित बोयत के साथ ही एसआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के राजेश चाचरा और बोरिंग मशीन एजेंट कपिल शर्मा के भी बयान लिए। इसमें आया कि चाचरा ने ही बोरिंग मशीन एजेंट कपिल को पार्षद का नंबर दिया और कहा कि जहां वह बोलें, बोरिंग लगा देना।

पार्षद ने सुमन नगर में बोरिंग बुलाई और वहां जगह बताते हुए बोरिंग करने के लिए कहा। इसमें कोई तकनीकी जांच आदि नहीं की और बोरिंग लगाते ही नीचे अवंतिका गैस लाइन होने से ब्लास्ट हो गया। कर्मचारियों के बयानों में यह भी आया कि इससे पहले भी पार्षद ने अपने निवास की गली के पास ही रिचार्जिंग शाफ्ट बनाने के लिए कहा था , जो हमने उपयुक्त नहीं होने से मना कर दिया था। फिर उन्होंने अपने स्तर पर ही बोरिंग बुलाकर सुमन नगर में करा ली।

पुलिस ने बोरिंग वाले पर ही किया था पहले केस

इस मामले में लेटलतीफी के बाद अन्य तीसरे व्यक्ति (चार झुलसे पीड़ितों के अलावा अन्य व्यक्ति) के आवेदन पर सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद बोरिंग मशीन जब्त की और उनके ही कर्मचारी को इसमें आरोपी बनाया। लेकिन जिला कोर्ट के आदेश से वह बोरिंग मशीन भी छूट गई। हाईकोर्ट ने अब पूरी पुलिस डायरी और अधिकारियों को बुलाया था। इसमें अब पार्षद आरोपी बने हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर गैस पाइपलाइन हादसे में झुलसी झाला एयरलिफ्ट, पार्षद-अफसरों को बताया जिम्मेदार

मध्यप्रदेश. गैस पाइपलाइन को फास्ट ट्रैक, नियमों पर ब्रेक? PWD के आदेश से उठे नए सवाल

MP News: गैस पाइपलाइन विस्फोट की जांच में BJP पार्षद सोनी ही जिम्मेदार, पुलिस बचा रही

पेपर लीक के खिलाफ जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा, इंदौर से भोपाल तक करेंगे सफर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • गैस पाइपलाइन
  • हाईकोर्ट इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा