इंदौर के बिल्डर मनीष गोधा, देवेंद्र सोगानी की गोधा एस सोलिटेयर कॉलोनी में सरकारी जमीन, टीएडंसीपी और निगम का नोटिस

Sanjay Gupta | Oct 14, 2025, 19:15 IST
Share
Godha S Solitaire Colony
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में बिल्डर मनीष गोधा की नई कॉलोनी, गोधा एस सोलिटेयर, सरकारी जमीन पर बन रही है। शिकायतों के बाद नगर निगम और टीएंडसीपी ने जांच शुरू की है। आरोप है कि कॉलोनी में नक्शे के विपरीत निर्माण और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।

INDORE. इंदौर में बिल्डर मनीष गोधा की नई कॉलोनी विवादों में घिरी है। गोधा एस सोलिटेयर कॉलोनी में सरकारी जमीन को शामिल कर प्लॉटिंग की गई है। नक्शे के विपरीत निर्माण करने की भी शिकायतें मिली हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। बता दें कि बिल्डर मनीष गोधा अपनी निर्माणाधीन कॉलोनियों में जैन समाज के बड़े धार्मिक आयोजन कराकर इनकी मार्केटिंग करने के लिए प्रसिद्ध है।

निगम, टीएंडसीपी, प्रशासन को शिकायत

शिकायतकर्ता लोकेश जैन ने इस संबंध में नगर निगम इंदौर से लेकर टीएंडसीपी को और जिला प्रशासन एसडीएम मल्हारगंज को लिखित शिकायत की है। उनकी जमीन इस कॉलोनी से लगी हुई है इस पर भी अवैध रूप से कब्जा जमाया जा रहा है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम छोटा बांगड़दा मल्हारगंज सर्वे नंबर 111/2, 111/3, 111/4, 111/5 कुल 2.024 हेक्टेयर पर देवेंद्र सोगानी, महेश सोगानी और अन्य ने बिल्डर मनीष गोधा के साथ रेशो डील गोधा एस सोलिटेयर कॉलोनी काटी जा रही है।

इसमें सरकारी जमीन का सर्वे नंबर 110/1 व 107 को भी ले लिया गया है, साथ ही नक्शे में तय 18 मीटर चौड़ी सड़क को संकरा बनाया जा रहा है और नक्शे के विपरीत भी। इससे भविष्य में रोड का एलाइमेंट बिगड़ेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर एमवाय चूहाकांड में बड़ा खुलासा, बच्ची वेंटीलेटर से ही बाहर निकल गई थी, पूर्व मंत्री के दामाद डीन भी दोषी

इंदौर के बिल्डर अशोक एरन के यहां GST छापा, विभाग की कार्रवाई जारी

निगम ने टीएडंसीपी को जांच के लिए लिखा, नोटिस जारी

इंदौर कॉलोनी विवाद के मामले में नगर निगम ने शिकायत के बाद अपनी तकनीकी सेल से जांच कराई और पाया कि नक्शे के विपरीत यहां काम होता पाया जा रहा है। इसके बाद इंदौर नगर निगम ने टीएडंसीपी को इस संबंध में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

वहीं टीएंडसीपी ने शिकायतों और निगम के पत्र के बाद सपना गोधा, देवेंद्र कुमार सोगानी, महेश कुमार सोगानी, विशेष वेद, तेजकुमार जैन, डेवलपर्स मनीष गोधा और अन्य को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

इसमें कहा गया है कि आरोप है कि आपके द्वारा बेशकीमती सरकारी जमीन को हड़प कर निर्माण किया जा रहा है, तय 18 मीटर की जगह 6 मीटर संकरा रोड बनाया जा रहा है और वह भी नक्शे के विपरीत। इस संबध में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए जाते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट की नजर इंदौर के हाथी मोती पर, चार कमेटियों ने जताई आपत्ति

एमपी में बढ़ेगा टेम्प्रेरी परमिट और चेसिस रजिस्ट्रेशन फी, 30 दिन में होगा लागू

जिला प्रशासन को भी गंभीर शिकायत

इस मामले में जिला प्रशासन को भी शिकायत हुई है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर यह प्लाटिंग हो रही है, इसमें अवैध कॉलोनी का मामला बनता है। साथ ही आपत्तियों और जांच के बाद भी मौके पर निर्माण कार्य चालू है।

इस जमीन के सर्वे नंबर की फील्ड बुक राजस्व अधिकारियों ने घर बैठे बनाई है और फील्ड पर गए ही नहीं, मौके पर और मीसल बंदोबस्त के हिसाब से जमीन में अंतर है।

कॉलोनाइजर और डेवलपर्स अपनी सीमाएं तोड़कर उनकी और पास की जमीन में व शासकीय जमीन में घुस रहे हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जाए। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से इसमें एक्शन नहीं हुआ है और वहीं आरोप है कि मौके पर आपत्तियों और जांच के दौरान भी काम जारी है।



Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • टीएंडसीपी
  • सरकारी जमीन
  • गोधा एस सोलिटेयर कॉलोनी
  • बिल्डर मनीष गोधा
  • इंदौर कॉलोनी विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा