इंदौर का गुंडा आशीष पाल गिरफ्तार, खौफ फैलाने के लिए लोगों के सिर पर करता था पेशाब

Amresh Kushwaha | Oct 13, 2025, 16:30 IST
Share
indore-gunda-ashish-paal-arrest-shocking-acts-crimes
indore-gunda-ashish-paal-arrest-shocking-acts-crimes

इंदौर पुलिस ने 40 केस में नामजद गुंडे आशीष पाल को गिरफ्तार किया है। वह खौफ फैलाने के लिए अपने विरोधियों को पीटता था। फिर उनपर पेशाब करने का वीडियो भी बनाता था।

राहुल दवे @ इंदौर

इंदौर पुलिस ने 40 अपराधों में नामजद गुंडे आशीष पाल को गिरफ्तार किया है। इसने अपमान को अपना हथियार बना लिया था। इसके जरिए ही वह लोगों में खौफ पैदा करता था। परदेशीपुरा इलाके का गुंडा आशीष पाल लोगों को पहले तो बेरहमी से पीटता था। फिर उन पर पेशाब करते हुए वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देता था।

पिछले दिनों परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा था। वहीं पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों से कुख्यात गुंडे आशीष पाल ने महिला पर हमला करवाया था। तभी से पुलिस को आशीष की तलाश थी।

उम्र से ज्यादा दर्ज हैं अपराध

गुंडे आशीष पाल की उम्र लगभग 35 साल है। वहीं, उसके खिलाफ करीब 40 मामले दर्ज हैं। नाबालिग रहते ही उसने जेल में गोलीकांड को अंजाम दिया था। इसके बाद अपराध की दुनिया में उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आशीष पर 7 जानलेवा हमलों सहित चाकूबाजी के 39 मामले दर्ज हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में MPM होम्स का 700 करोड़ का रियल एस्टेट प्रोजेक्ट: सिया ने दिए जांच के आदेश, बिना मंजूरी काम कैसे शुरू?

खौफ जमाने के लिए पेशाब कर अपमान करता था

अपना खौफ जमाने के लिए आशीष ने नया तरीका निकाला था। वह अपने विरोधियों को पकड़कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। इसके बाद उन पर पेशाब करता था। साथ ही, वह इसका वीडियो भी बनाता था और जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने जब उसे पकड़कर उसके मोबाइल की जांच की। उसमें एक वीडियो मिला। इस वीडियों में वह पीड़ित पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। पुलिस की पूछताछ में भी उसने कबूला कि वह अपनी दहशत जमाने के लिए ऐसा करता था।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर की खराब सड़कों से परेशान राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने डिप्टी सीएम देवड़ा को सुनाई खरी-खरी

गुंडा आशीष पाल की खबर को एक नजर में समझें...

  • इंदौर पुलिस ने 40 अपराधों में नामजद गुंडे आशीष पाल को गिरफ्तार किया, जो परदेशीपुरा इलाके का कुख्यात अपराधी था।
  • आशीष पाल अपने विरोधियों को बेरहमी से पीटता था, फिर उन पर पेशाब करते हुए वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देता था।
  • आशीष के खिलाफ 39 चाकूबाजी और 7 जानलेवा हमले सहित करीब 40 मामले दर्ज हैं।
  • वह धार्मिक स्थलों पर फरारी काटता था, और पुलिस पर भी कई बार चाकू से हमला कर चुका था।
  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 जवानों की टीम के साथ घेराबंदी करके आशीष को गिरफ्तार किया, इस दौरान वह भागने की कोशिश में घायल हो गया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस

धार्मिक स्थलों पर काटता था फरारी

पुलिस ने आशीष को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह वारदात के बाद धार्मिक स्थलों पर छिप जाता था। वहां वह कुछ दिन छिपकर फरारी काटता था। फिर मामला शांत होते ही वह वापस शहर लौट आता था।

पुलिस का भी खौफ नहीं

आशीष पाल को पुलिस से कोई डर नहीं था। एक या दो पुलिस वालों से लड़ने में पीछे नहीं हटता था। वह तीन बार पुलिस वालों पर चाकू चला चुका था। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। अग्रवाल पब्लिक स्कूल का संपत्ति कर 1.37 करोड़ किया कम, निगम अधिकारी सस्पेंड

8 जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा

परदेशीपुरा थाना इंदौर प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि आशीष के चार साथियों को डकैती की प्लानिंग करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान आशीष मौका पाकर भाग निकला था। मुखबिर से सूचना मिली कि वह करवाचौथ के लिए पत्नी से मिलने घर आया है। इस पर 8 जवानों की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान भी इसने पुलिस से बचते हुए भागने का प्रयास किया और घायल हो गया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • परदेशीपुरा थाना इंदौर
  • गुंडा आशीष पाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच