इंदौर HDFC बैंक स्टाफ ने कस्टमर के खाते से राशि चुराकर भर दिया दूसरे के क्रेडिट कार्ड का बैलेंस

Vishwanath Singh | Mar 24, 2025, 16:16 IST
Share
The Sootr
The Sootr

अनूप नगर में रहने वाले मो. तौहिक मंसूरी ने बताया कि उनका सेविंग अकाउंट एचडीएफसी बैंक के साकेत नगर ब्रांच में है। अकाउंट में उनके लगभग 3 लाख रुपए पारिवारिक काम के लिए रखे हुए थे।

इंदौर की एचडीएफसी बैंक ने एक नई कारस्तानी करते हुए बड़ा फ्रॉड कर डाला है। बैंक के स्टाफ ने एक अन्य कस्टमर के क्रेडिट कार्ड का 60 हजार 11 रुपए का बिल दूसरे कस्टमर के खाते से चुराकर सैटल कर दिया। ऐसा फर्जीवाड़ा करके जब कस्टमर को पैसे कटने की जानकारी लगी तो वह तुरंत बैंक की साकेत नगर ब्रांच पहुंचा। यहां पर डेढ़ साल तक उसे परेशानी को हल करने के नाम पर झुलाया जाता रहा। इसके बाद उसने एक्स पर एचडीएफसी बैंक, पीएमओ, आरबीआई, फाइनेंस मिनिस्टर को ट्वीट किया है। साथ ही बैंक के खिलाफ एक आवेदन पुलिस कमिश्नर को भी दिया है।

पारिवारिक काम के लिए रखे थे 4 लाख रुपए

अनूप नगर में रहने वाले मो. तौहीद मंसूरी ने बताया कि उनका सेविंग अकाउंट एचडीएफसी बैंक के साकेत नगर ब्रांच में है। अकाउंट में उनके लगभग 3 लाख रुपए पारिवारिक काम के लिए रखे हुए थे। 30 सितंबर 2023 को अचानक उनके पास एक मैसेज आया कि उनके खाते से 60 हजार 11 रुपए कट गए हैं। इसके बाद उन्होंने अकाउंट स्टेटमेंट देखा तो पता चला कि उसमें से पैसे कट गए हैं। फिर जब ब्रांच पहुंचकर जानकारी ली तो बताया गया कि उनके खाते से क्रेडिट कार्ड का बिल भर दिया गया है।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...विनय बाकलीवाल के मंच पर धुर विरोधी कैलाश विजयवर्गीय और सज्जन वर्मा एक साथ

क्रेडिट कार्ड किसी और का, बिल भरा किसी और के खाते से

तौहीद ने बैंक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी कोई क्रेडिट कार्ड लिया ही नहीं है। वहीं, जिस क्रेडिट कार्ड का बिल भरना बैंक स्टाफ बता रहा है वह उनका नहीं है। जब ब्रांच से उस क्रेडिट कार्ड की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि वह किसी शोहिब जिंद्रान के नाम से रजिस्टर्ड है। इसकी शिकायत जब उन्होंने ब्रांच मैनेजर से की तो उन्होंने तौहीद को भरोसा दिलाया कि वे जल्दी ही इस मामले में पूरी पड़ताल करके उनके पैसे वापस दिलाएंगे।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...OMG! इंदौर के होटल अमर विलास में चिली पनीर में चिकन मिलाकर परोसा

डेढ़ साल से काट रहे बैंक के चक्कर

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

ट्वीट किया तो फिर जवाब मिला - हम दिखवा रहे हैं

तौहीद को जब डेढ़ साल में भी बैंक की तरफ से कोई हल निकलता नहीं दिखा तो उन्होंने अपने साथ हुए फ्रॉड को लेकर एक्स पर ट्वीट कर दिया। इसके तत्काल बाद बैंक की तरफ से भी ट्वीट कर दिया गया कि हम इस मामले को दिखवा रहे हैं। आप अपनी सारी डिटेल्स हमें भेज दीजिए।

the sootr
the sootr

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा

ब्रांच मैनेजर बोले, कॉर्पोरेट टीम कर रही जांच

एचडीएफसी बैंक के मैनेजर दीपक टंडन ने बताया कि हमारी कॉर्पोरेट टीम इस मामले में जांच कर रही है। जब तक वहां से हमें कुछ जानकारी नहीं मिलती, तब तक हमारे लिए इस संबंध में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। जैसे ही कॉर्पोरेट टीम की तरफ से जानकारी मिलेगी, हम आपको बता देंगे।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • क्राइम न्यूज
  • बैंक
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • खाते
  • HDFC Bank fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज