इंदौर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो, लेकिन FIR नहीं, केवल अटैच किया

Sanjay Gupta | Mar 23, 2026, 13:41 IST
Share
head constable deepak thapa
head constable deepak thapa

इंदौर में विवादित हेड कांस्टेबल दीपक थापा के बेहद आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी है। इसे केवल अटैच किया गया।

INDORE. इंदौर में पुलिस लाइन में रहने वाले हेड कांस्टेबल दीपक थापा का चार दिन पहले बेहद अश्लील वीडियो सामने आया। यह वीडियो पड़ोसियों ने ही उनके आतंक से परेशान होकर बनाया था और सोशल मीडिया पर जारी किया।

वीडियो में वह घर की बालकनी में अर्धनग्न होकर गंदी हरकत करता दिख रहा है। इसके बाद पहले कार्रवाई पर टालमटोली होती रही। लेकिन आखिर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की सख्ती के बाद उसे अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।

एफआईआर क्यों नहीं

अब इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि मामले में कोई औपचारिक शिकायतकर्ता नहीं था, इसलिए केवल अटैच करने की सजा दी गई है, नहीं तो केस दर्ज करते।

वहीं, दूसरी ओर यह बात उठ रही है कि जब हवाई फायरिंग या खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो सामने आते हैं, तब पुलिस खुद ही संज्ञान लेकर केस दर्ज करती है। फिर इस आपत्तिजनक वीडियो के मामले में केवल अटैचमेंट जैसी खानापूर्ति क्यों की गई? सार्वजनिक तौर पर गंदे प्रदर्शन को लेकर केस दर्ज क्यों नहीं हुआ? इस सवाल पर फिलहाल पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

थापा इसके पहले भी विवादित रहा है

थापा पहले भी विवादित रहा है। पुलिस लाइन में रहने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं में उसके प्रति काफी गुस्सा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही हुई।

बीजेपी नेता के करीबी होने का लाभ

सूत्रों के अनुसार थापा के एक परिजन बीजेपी नेता के बेहद करीबी है। इसके चलते इस मामले में अधिकारी पहले चुप्पी साधे रहे और जब दबाव बना तो केवल अटैचमेंट जैसी मामूली कार्रवाई कर इसमें चुप्पी साध ली। जबकि इसी तरह से वीडियो वायरल होने पर पुलिस आगे बढ़कर केस दर्ज करती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश प्लास्टिक पार्क में करोड़ों खर्च, 20 हजार नौकरी का दावा, मिली सिर्फ 274

डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया, इंदौर में कांग्रेसियों ने रखा अमिताभ बच्चन पर 51 हजार का इनाम

रुपया गिरा : डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 88.49 पर पहुंचा, 2025 में 3.25 रुपए की गिरावट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरा

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो वायरल
  • सोशल मीडिया
  • अश्लील वीडियो
  • हेड कांस्टेबल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती