इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे
Sanjay Gupta | May 04, 2025, 20:45 IST
Photograph: (the sootr)
बारिश के साथ कई जगह पर ओले भी गिरे हैं। हालत को संभालने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सड़कों पर जरूरत उतरे लेकिन इसी दौरान एक वीडियो ने पूरे नगर निगम की फजीहत करा दी।
INDORE. MP Weather update: इंदौर में रविवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी है लेकिन पूरे शहर को हलाकान कर दिया। जगह-जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया।
बारिश के साथ कई जगह पर ओले भी गिरे हैं। हालत को संभालने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सड़कों पर जरूरत उतरे लेकिन इसी दौरान एक वीडियो ने पूरे नगर निगम की फजीहत करा दी।
बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व सभापति कैलाश शर्मा के एक वीडियो से नगर निगम और बीजेपी सरकार की जमकर फजीहत हो गई। इस वीडियो में शर्मा अपने घर में भरे पानी को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
इनके घर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है और परिजन भी इसमें मदद कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर जमकर माखौल उड़ा कि जब बीजेपी के नेताओं और खासकर पूर्व निगम सभापति ही अपने घर में पानी घुसने से नहीं रोक सके तो पूरे शहर के हालात समझे जा सकते हैं।
![a1079ce7-eef]()
उधर बिजली विभाग ने भी संदेश जारी किया कि 33 केवी की लाइन में तकनीकी समस्या आने से बिजली सप्लाय बाधित हुई है। वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से भी आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल हो गई।
इससे भी शहर का गुस्सा फूटा कि मेंटनेंस के नाम पर बिजली गुल करते हैं और जब हवा चलती है, बारिश होती है तो मेंटनेंस फेल हो जाता है, बत्ती गुल हो जाती है।
इंदौर में बारिश के दौरान मराठी मोहल्ला, जून रिसाला, सदर बाजार, बगीचे के पास वाली पुलिया, बड़वाली चौकी, मोती तबेला, हरसिद्धि चंदन नगर. चंद्रभागा, जबरन कॉलोनी समेत कई इलाकों में जल भराव की समस्या हुई।
![c269a040-fb5]()
उधर महापौर सड़कों पर टीम के साथ निकले तो निगमायुक्त ने भी मैदान में जायजा लिया और फिर कंट्रोल रूम पर पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम पर बैठकर लगातार पेड़ गिरने और बारिश के पानी भरने समीक्षा करते हुए जोनल अधिकारियों से की बात की।
निगम आयुक्त के साथ अपर आयुक्त द्वारा शहर में घूम कर स्थिति का जायजा भी लिया गया। निगम के सभी जोनल अधिकारी, इंजीनियर, ड्रेनेज सुपरवाइजर, उद्यान की टीम फील्ड में उतरी है।
निगम को 38 स्थान पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली जिन्हें हटाने का काम हो रहा है। निगम के 22 जेसीबी 22, डंपर से काम हो रहा है।
बारिश के साथ कई जगह पर ओले भी गिरे हैं। हालत को संभालने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सड़कों पर जरूरत उतरे लेकिन इसी दौरान एक वीडियो ने पूरे नगर निगम की फजीहत करा दी।
कैलाश शर्मा के वीडियो से फजीहत
इनके घर के अंदर तक बारिश का पानी भर गया है और परिजन भी इसमें मदद कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर जमकर माखौल उड़ा कि जब बीजेपी के नेताओं और खासकर पूर्व निगम सभापति ही अपने घर में पानी घुसने से नहीं रोक सके तो पूरे शहर के हालात समझे जा सकते हैं।
a1079ce7-eef
इधर बिजली भी हुई गुल
इससे भी शहर का गुस्सा फूटा कि मेंटनेंस के नाम पर बिजली गुल करते हैं और जब हवा चलती है, बारिश होती है तो मेंटनेंस फेल हो जाता है, बत्ती गुल हो जाती है।
इन इलाकों में भर गया पानी
इधर ट्रैफिक को लेकर यह हुई हालत
- मारी माता, टाटा स्टील, चंदन नगर और कालानी नगर क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव रहा।
- एयरपोर्ट गेट के भीतर दो पेड़ गिर गए हैं।
- गोमटगिरी रोड पर होर्डिंग्स गिरे
- खड़े गणपति क्षेत्र एवं गर्वमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं।
- सयाजी, विजयनगर, रसोमा और पिपलियाना चौराहों पर जलभराव की स्थिति है।
- पटेल ब्रिज पर एक इलेक्ट्रिक पोल गिर गया है। मार्ग से गुजरते समय सतर्क रहें।
- रंजीत हनुमान रोड, गंगवाल बस स्टैंड और जयरामपुर चौराहा पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई।
- गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में एक बस के खराब हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है।
निगमायुक्त खुद उतरे मैदान में
c269a040-fb5
उधर महापौर सड़कों पर टीम के साथ निकले तो निगमायुक्त ने भी मैदान में जायजा लिया और फिर कंट्रोल रूम पर पहुंचे। उन्होंने कंट्रोल रूम पर बैठकर लगातार पेड़ गिरने और बारिश के पानी भरने समीक्षा करते हुए जोनल अधिकारियों से की बात की।
निगम आयुक्त के साथ अपर आयुक्त द्वारा शहर में घूम कर स्थिति का जायजा भी लिया गया। निगम के सभी जोनल अधिकारी, इंजीनियर, ड्रेनेज सुपरवाइजर, उद्यान की टीम फील्ड में उतरी है।
निगम को 38 स्थान पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली जिन्हें हटाने का काम हो रहा है। निगम के 22 जेसीबी 22, डंपर से काम हो रहा है।
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA