इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों पर एक साथ चालानी कार्रवाई, लोग गुस्से में दिखे, 600 चालान बने
Sanjay Gupta | Jan 20, 2026, 16:00 IST
indore helmet challan action 600 fines
इंदौर में हेलमेट नहीं पहने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ 600 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान बनाए गए हैं। इस दौरान लोग जमकर भड़कते नजर आए और इसे पुलिस की मनमानी बताया है।
News In Short
- इंदौर में जागरूकता अभियान के बाद अब पुलिस सख्ती कर रही है। हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया जा रहा है।
- पलासिया चौराहे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 पर चालान बनाए गए हैं।
- इस दौरान लोग बेहद गुस्से में नजर आए और इसे पुलिस की तानाशाही बता रहे हैं।
- खासकर महिला वाहन चालक इसमें ज्यादा घिर गईं, इनकी काफी बहस हुई है।
- डीसीपी ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
News In Detail
यहां पर बिना हेलमेट निकलने वाले सभी वाहन चालकों को रोका गया था। इसमें खासकर महिलाएं थीं। पुलिस के साथ वाहन चालकों के जमकर विवाद भी हुए हैं। खासकर महिला वाहन चालकों ने इस पर गुस्सा निकाला है।
इस तरह उलझते दिखे वाहन चालक
इस पर महिला ने कहा कि पैसे नहीं हैं, फिर भी नहीं मानते हैं। महिला यह कहते हुए रो पड़ी। वहीं एक महिला ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल बंद कराओ, पुलिस फोर्स बुलवाओ, यह क्या तरीका है। कुछ लोग इसे पुलिस का आतंक बताते हुए चिल्लाते नजर आए।
600 से ज्यादा चालान बने
वहीं ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी ने कहा कि एक दिन में दो घंटे में 600 चालान बने हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जागरूकता अभियान के लिए भी दो रथ चल रहे हैं। यह सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है।
ये खबर भी पढ़िए...
बनारस मणिकर्णिका घाट पर सोया इंदौर जिला प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट तक खासगी ट्रस्ट संपत्ति पर आदेश
इंदौर न्यूज: ED ने जूम डेवलपर्स की 2650 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में बैंकों को 180.87 करोड़ रुपए दिलवाए
इंदौर केयर सीएचएल अस्पताल ने आयुष्मान के दो मरीजों से ली राशि, भोपाल से नोटिस, मांगा जवाब
कथावाचक से मिलने के 14 हजार रुपए, जया किशोरी के इंदौर कान्सर्ट से नया ट्रेंड, पांच शहरों में होंगे
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA