सहायक कंट्रोलर बोले- मुस्लिम हूं इसलिए किया ट्रांसफर, HC ने कहा यह सामान्य सरकारी प्रक्रिया

Vishwanath Singh | Mar 31, 2025, 12:13 IST
Share
The Sootr
The Sootr

याचिकाकर्ता नसीम उद्दीन ने अपने स्थानांतरण को चुनौती देते हुए कहा था कि यह तब किया गया, जब स्थानांतरण पर प्रतिबंध लागू था। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण और असंवैधानिक बताया था।

इंदौर हाईकोर्ट में रतलाम के मौसम विभाग में पदस्थ सहायक कंट्रोलर ने अपने ट्रांसफर आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। उसमें कहा था कि वह मुस्लिम है इसलिए दुर्भावना के चलते उसका ट्रांसफर काफी दूर रतलाम से छिंदवाड़ा कर दिया गया है। इस पर कोर्ट ने तर्क दिया कि ऐसा होता तो कुछ दिन पूर्व आपको रतलाम के साथ इंदौर का प्रभार नहीं देते। इस पर हाईकोर्ट ने असिस्टेंट कंट्रोलर, लीगल मेट्रोलॉजी, रतलाम के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकलपीठ ने याचिका को निराधार मानते हुए कहा कि बिना ठोस प्रमाण के लगाए गए आरोपों को स्वीकार करना प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर बाधा उत्पन्न कर सकता है।

यह था मामला

याचिकाकर्ता नसीम उद्दीन ने अपने स्थानांतरण को चुनौती देते हुए कहा था कि यह तब किया गया, जब स्थानांतरण पर प्रतिबंध लागू था। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण और असंवैधानिक बताया था। उनका कहना था कि वे मुस्लिम हैं, इसलिए उनका ट्रांसफर रतलाम से काफी दूर छिंदवाड़ा कर दिया गया है। याचिकाकर्ता ने अदालत से 13 मार्च 2025 और 17 मार्च 2025 को जारी स्थानांतरण आदेशों को रद्द करने की मांग की थी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के फिनिक्स मॉल में करणी सेना उपाध्यक्ष को धोती पहनकर जाने से रोका, तो 15 पहुंचे

The Sootr
The Sootr

भाजपा नेता के कहने पर किया ट्रांसफर

याचिकाकर्ता ने एक दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा था कि भाजपा के स्थानीय नेता के कहने पर यह किया गया। इसमें याचिकाकर्ता और अन्य चार व्यक्तियों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की सिफारिश बताई गई है, जो सभी मुस्लिम हैं। वहीं, राज्य के वकील ने तर्क दिया कि याचिका ही धर्म का लाभ उठाने के इरादे से दायर की गई है। स्थानांतरण के आदेश को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

दुर्भावना होती तो अतिरिक्त प्रभार नहीं देते

यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा

सांप्रदायिक आरोपों पर कोर्ट की टिप्पणी

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ ने माना कि यदि बिना आधार के सांप्रदायिक भेदभाव के आरोप लगाए जाएंगे, तो प्रशासनिक आदेशों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न होगी। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी मुस्लिम अधिकारी द्वारा गैर-मुस्लिम कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाए और उसे सांप्रदायिक रंग दिया जाए, तो यह राज्य व्यवस्था के लिए घातक होगा। वहीं, ऐसे निराधार आरोपों को स्वीकार कर लिया जाता है तो इससे प्रशासनिक आदेशों के क्रियान्वयन में गंभीर उल्लंघन होगा। आने वाले समय में मुस्लिम समुदाय का कोई अधिकारी अपने अधीनस्थों, जो गैर-मुस्लिम समुदाय से हैं, के स्थानांतरण का आदेश देते समय भी सांप्रदायिक पूर्वाग्रह की ऐसी आलोचना के अधीन हो सकता है। इससे राज्य मशीनरी पूरी तरह विफल हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में सबसे महंगा शो होगा अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट, 15 करोड़ के बिकेंगे टिकट

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • High Court
  • transfer
  • Caste
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज