इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त

Sanjay Dhiman | Mar 25, 2026, 24:04 IST
Share
indore-high-court-quashes-municipal-corporation-notice-road-widening-news
Photograph: (the sootr)

इंदौर नगर निगम द्वारा जारी किया गया नोटिस हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया। यह नोटिस नेहरू प्रतिमा से छावनी पुल तक सड़क के विस्तार को लेकर जारी किया गया था।

Indore. इंदौर में नगर निगम के एक नोटिस को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। यह मामला नेहरू प्रतिमा (मधुमिलन चौराहा) से छावनी पुल तक सड़क के विस्तार से जुड़ा हुआ था। याचिकाकर्ता ने नगर निगम के नोटिस को कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई को गलत ठहराया और आदेश को निरस्त कर दिया।

निगम ने दिया था नोटिस, हटाने के लिए मकान

इंदौर नगर निगम ने याचिकाकर्ता बसंत रावत को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि उनका मकान सड़क के विस्तार में रुकावट डाल रहा है और इसे हटाने का आदेश दिया गया था। यह नोटिस 26 फरवरी 2026 को नगर निगम के भवन अधिकारी ने जारी किया गया था।

याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

याचिकाकर्ता ने अपने वकील जयेश गुरनानी के माध्यम से हाईकोर्ट में इस नोटिस को चुनौती दी। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि उनका मकान नगर निगम से प्राप्त अनुमति और मंजूर नक्शे के हिसाब से बना हुआ था। उन्होंने तर्क दिया कि नगर निगम ने पहले 60 फीट सड़क चौड़ी करने का आदेश दिया था, लेकिन अब 80 फीट का आदेश दिया जा रहा था, जो गलत था।

हाईकोर्ट ने निरस्त किया निगम का नोटिस

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के तर्कों को स्वीकार करते हुए नगर निगम के नोटिस को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि नगर निगम ने याचिकाकर्ता को सुनवाई का उचित अवसर नहीं दिया था, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ था। कोर्ट ने नगर निगम को आदेश दिया कि वह मामले की फिर से सुनवाई करें और एक उचित निर्णय लें।

हाईकोर्ट का अंतिम आदेश और भविष्य की राह

माननीय न्यायालय ने 16 मार्च 2026 को दिए अपने आदेश में निगम के पुराने नोटिस को 'शून्य' घोषित कर दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता 26 मार्च 2026 को दोपहर 11 से 3 बजे के बीच निगम अधिकारियों के सामने पेश हों। अब निगम को पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई करनी होगी और एक 'रीजन्ड ऑर्डर' (तर्कसंगत आदेश) पारित करना होगा। तब तक के लिए याचिकाकर्ता की संपत्ति पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को, विद्यार्थी वेब पोर्टल पर देख सकेंगे परिणाम

इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप: एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार की मांग

इंदौर कलेक्टर ने आरआई, पटवारी को सस्पेंड किया, उधर तहसीलदार का कांड सामने आया

इंदौर वरिष्ठ जिला पंजीयक अंबरेश नायडू फिर गए हाईकोर्ट, ट्रासंफर पर स्टे की मांग

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • हाईकोर्ट
  • याचिकाकर्ता
  • नोटिस
  • आदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं