इंदौर चौराहों पर छांव के नाम पर हुए होर्डिंग घोटाले पर महापौर आए बचाव में, बैठक बुलाई

Sanjay Gupta | Apr 17, 2025, 11:54 IST
Share
indore-hoarding-scam-police-action-mayor-meeting
indore-hoarding-scam-police-action-mayor-meeting

इंदौर में वाहन चालकों के लिए चौराहों पर छांव देने के नाम पर लगाए गए विज्ञापन वाले डोम पर विवाद बढ़ गया है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने इन होर्डिंग्स को हटाने की चेतावनी दी थी

MP News : मध्य प्रदेश केइंदौर में वाहन चालकों को चौराहों पर छांव देने के नाम पर लगाए गए विज्ञापन वाले भारी डोम के नीचे अब अपने उत्पाद के लिए प्रचार भी करने के लिए वीडियो शूट भी शुरू हो गए हैं। हुकुमचंद घंटाघर, हाईकोर्ट तिराहे और पलासिया चौराहों को लोहे के जंगलों में बदल दिया है। इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्माने इन्हें हटाने की चेतावनी दी थी, यह समय बुधवार को पूरा हो गया। उधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव होर्डिंग्स के बचाव में आए हैं और उन्होंने गुरुवार दोपहर में सिटी बस ऑफिस में इनकी बैठक बुलाई है।

महापौर इस तरह बचाव में

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दोपहर में होर्डिंग्स लगाने वालों की बैठक बुलाई है। महापौर का कहना है कि यह शेड से यदि ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है तो उसे सुधारेंगे। ज्यादा विज्ञापन हैं तो कम करेंगे। स्ट्रक्चर को लेकर भी रिव्यू किया जाएगा। इसके लिए पॉलिसी बनाने का कहा है। कुल मिलाकर महापौर चाहते हैं कि बीच का रास्ता निकल जाए। वहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा का साफ कहना है कि यह होर्डिंग्स गलत हैं, और इनका स्ट्रक्चर भी एक बड़ा खतरा है। इसलिए इनकी मजबूती चेक करना होगी और यह विज्ञापन भी सफेद रंग से पुतवाने होंगे या हटवाने होंगे।

खबर यह भी...इंदौर में मोयरा सरिया, श्रीधी दूध, कल्याण के बाद और भी ग्रुप होर्डिंग्स घोटाले की मांग रहे छूट

क्यों ऐसा चाहते हैं महापौर

सभी होर्डिंग्स पर विज्ञापनदाताओं ने आभार जताते हुए अपने बचाव के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी जमकर प्रचार किया है। उन्हें इस काम के लिए आभार जताया गया है। यह शेड भी मानव कल्याण संगठन (जैन समाज द्वारा बनाया गया) द्वारा महापौर के साथ बैठक करके ही बनाया गया, इसका पहले प्रेजेंटेशन महापौर को हुआ था, यह बात श्रीधी दूध वाले आशीष जैन खुद वीडियो में कह रहे हैं और इसके वीडियो भी उन्होंने अपलोड किए हैं। ऐसे में साफ है कि विवादों के बाद अब महापौर इस मुद्दे में आ गए हैं। इसमें कई बड़े कारोबारी, बिजनेसमैन, बिल्डर्स, ज्वेलर्स हैं जो हाल ही में बीजेपी द्वारा सहयोग निधि जमा कराने के दौरान भी पार्टी के लिए मददगार रहे हैं। इस निधि जमा कराने के प्रभारी इंदौर में महापौर खुद ही थे।

स्ट्रक्चर पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, बहुत ही कच्चे

मजे की बात तो यह है कि पीक चौराहों पर यह स्ट्रक्चर ही पूरा जानलेवा खतरा है, क्योंकि इसका किसी भी इंजीनियर से औपचारिक लोड़ व अन्य टेस्ट नहीं हुए हैं। यह किसी को नहीं पता कि आंधी, तूफान के दौरान यह स्ट्रक्चर टिकेंगे भी कि नहीं, ऐसे में आने वाले दिनों में कोई भी स्ट्रक्चर गिरा तो यह सीधे-सीधे निगम अधिकारियों पर आएगी। इसका जवाब कोई देने को तैयार नहीं है कि सड़क खोदकर यह स्ट्रक्चर खड़ा करने की मंजूरी औपचारिक तौर पर किसने जारी कर दी और जिसने भी दी उन्होंने क्या मौके पर स्ट्रक्चर का टेस्ट किया था और यह तो वैसे ही ग्रीन नेट लगाने के लिए था।

खबर यह भी...इंदौर में चौराहों पर लगे विज्ञापन डोम में श्रीधी के वीडियो शूट भी, निगमायुक्त शिवम वर्मा- बोले आज हटवाएंगे

श्रीधी दूध के बाद इन्होंने भी लगाए ऐसे ही विज्ञापन

पलासिया चौराहे पर श्रीधी दूध के साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में गए अक्षय कांति बम ने अपने कॉलेज का प्रचार किया तो वहीं अन्य संगठनों ने भी यही शुरू कर दिया, हुकुमचंद घंटाघर पर मोयरा सरिया ने प्रचार किया और फिर मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स ने भी लगा दिए। हाईकोर्ट तिराहे पर कल्याण ग्रुप ने यह किया। साथ ही कई चौराहों पर ऐसे स्ट्रक्चर खड़े हो गए हैं, जिनका कोई इंजीनियरिंग टेस्ट भी करने को तैयार नहीं है कि यह कितने सुरक्षित हैं।

इस ग्रुप के लोग हैलोवीन पार्टी में बने थे भूत

पलासिया चौराहे पर मानव कल्याण संगठन बनाकर डोम बनाने वाले कई लोग हैलोवीन पार्टी से चर्चा में आए थे। इसमें हैलोवीन पार्टी के मुख्य भूत अक्षय बम के साथ ही श्रीधी दूध कंपनी के जुड़े लोग भी शामिल थे। पलासिया पर लगे डोम पर श्रीधी दूध के नरेंद्र (नितिन जैन) के साथ ही अक्षय कासलीवाल, अजय दासुंदी, ओम नमकीन के अनुराग बोथरा, धर्मेंद्र जैन, विनी बड़जात्या, जैनेसिस के मुकेश जैन, अखिलेश कोठारी के नाम शामिल हैं। साथ ही प्रगति ग्रुप के नवीन गोधा, राहुल जैन, रितेश चौरड़िया, सचिन भाईजी, मोयरा के संदीप जैन, सुनील जैन के भी नाम हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • शिवम वर्मा
  • इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा