हनी ट्रैप केस में अब होना है आरोप तय , एक आरोपी नहीं पहुंची कोर्ट , गिरफ्तारी वारंट जारी

Vikram Jain | May 25, 2024, 19:27 IST
Share
Indore honey trap case Accused Shweta Swapnil
Indore honey trap case Accused Shweta Swapnil

मध्‍य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप केस में इंदौर जिला कोर्ट ने आरोपी श्वेता पति स्वप्निल जैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शनिवार को मामले में सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश हुए लेकिन एक आरोपी पेशी पर नहीं पहुंची। जिसके बाद वारंट जारी किया गया।

संजय गुप्ता@ INDORE. मप्र की राजनीति में उबाल लाने वाले चर्चित हनी ट्रैप केस में अब आरोपियों पर आरोप तय होना है। इसके लिए शनिवार को जिला कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन एक आरोपी श्वेता पति स्वप्निल जैन नहीं पहुंची। विशेष न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

आरोप लगाने के लिए होगी सुनवाई

विशेष शासकीय अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश डीपी मिश्रा की कोर्ट में सुनवाई नियत थी। अब मामला इसमें आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए लगा हुआ है, लेकिन सामने वाले पक्ष ने इसके लिए समय मांगा है। वह इसमें लिखित तर्क करना चाहते हैं। कोर्ट ने इसके लिए 27 जुलाई तक का समय दिया है। इस दिन आरोप के लिए सुनवाई होगी और सभी आरोपियों पर एक बार आरोप तय होने के बाद फिर गवाहों के बयान और आगे की सुनवाई होगी। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नितिन ननेनिया और एमके दीक्षित ने कहा कि एक आरोपी नहीं था, इसलिए बहस नहीं हो सकी, गैर हाजिर रहने वाले का गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।।

ये खबर भी पढ़ें... सीधी रेप केस : आवाज बदलकर आदिवासी छात्राओं से रेप करने वाले के घर चलेगा बुल्डोजर

ये खबर भी पढ़ें.. बीजेपी पार्षद अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे, पानी की समस्या नहीं हो रही दूर, महापौर फोन नहीं उठा रहे

सभी आरोपियों को होना था पेश

इस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट ने सुनवाई के दिन 25 मई को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन इस दिन आरोपी श्वेता पति स्वप्निल जैन पेश नहीं हुई और ना ही उनकी ओर से कोई वकील आया। ना ही गैर हाजिरी के लिए कोई आवेदन लगा। इसके चलते अब गिरफ्तारी वारंट हुआ है। जिसमें पुलिस अब उन्हें 27 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... डबल मर्डर: नेपाल तक लगे वांटेड के पोस्टर, पुलिस से अब भी दूर हत्यारे

ये खबर भी पढ़ें... मध्यान्ह भोजन फर्जीवाड़ा : 23 जिले के शाला प्रभारियों को नोटिस, द सूत्र ने उठाया था मामला

यह सभी कोर्ट में हुए उपस्थित

श्वेता पति स्वप्निल जैन को छोड़कर बाकी आरोपी श्वेता पति विजय जैन, आरती दयाल, बरखा सोनी, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश, मोनिका यादव, रुपा कोर्ट में सुनवाई के लिए उपस्थित थे। अधिवक्ता यावर खान ने बताया कि आरोप तय करने के लिए सभी की उपस्थिति जरूरी होती है। एक आरोपी के नहीं आने से यह नहीं हो सकी अब अगली सुनवाई पर होगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मप्र हनी ट्रैप केस, हनी ट्रैप केस में आरोपियों की पेशी, इंदौर जिला कोर्ट, आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन के खिलाफ वारंट
इंदौर न्यूज, honey trap case, Appearance of accused in honey trap case, Indore District Court
Warrant against accused Shweta Swapnil Jain, Indore News

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore District Court
  • इंदौर जिला कोर्ट
  • Honey trap case
  • मप्र हनी ट्रैप केस
  • हनी ट्रैप केस में आरोपियों की पेशी
  • आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन के खिलाफ वारंट
  • Appearance of accused in honey trap case
  • Warrant against accused Shweta Swapnil Jain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा