इंदौर में हाउसिंग बोर्ड की पालाखेड़ी स्कीम निरस्त, 13 साल से चल रही हाईकोर्ट में लड़ाई

Sanjay Gupta | Apr 09, 2025, 20:31 IST
Share
palikhedi scheme cancelled indore
Photograph: (the sootr)

इंदौर में मप्र हाउसिंग बोर्ड की पालाखेड़ी स्कीम को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। यह स्कीम 13 वर्षों से कोर्ट में चली थी। कोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड पर नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया, जिससे किसानों को जीत मिली।

INDORE. मप्र हाउसिंग बोर्ड की पालाखेड़ी की स्कीम को हाईकोर्ट इंदौर ने निरस्त कर दिया है। इसके लिए 13 साल ले हाईकोर्ट में लड़ाई चल रही थी। किसानों का संघर्ष अब सफल हुआ और हाईकोर्ट का अहम आदेश बुधवार को आ गया। कोर्ट ने माना कि हाउसिंग बोर्ड ने स्कीम घोषित करने और इसे लागू करने में तय प्रावधानों का पालन नहीं किया है।

 the sootr
the sootr

इस आधार पर स्कीम हुई निरस्त

कोर्ट में सामने आया कि इस स्कीम को हाउसिंग बोर्ड ने अपने संचालक मंडल से कभी मंजूर ही नहीं कराया। कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं के 13 साल बोर्ड ने खराब किए। इसलिए सभी याचिकाकर्ताओं को 25-25 हजार का हर्जाना भी दिया जाए। बोर्ड ने वर्ष 2012 में पालाखेडी क्षेत्र में आवास योजना घोषित की थी।

600 बीघा पर आना थी स्कीम

यह स्कीम 600 बीघा जमीन पर लागू होना थी और यह जमीन हाउसिंग बोर्ड को किसानों से अधिग्रहित करना थी। किसान विरोध में थे और स्कीम के खिलाफ याचिकाएं दायर की। किसानों का यह भी तर्क था कि इस क्षेत्र में आईडीए भी पहले ही तीन योजनाएं लागू कर चुका है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से अधिवक्ता योगेश मित्तल ने कोर्ट में बताया था कि कि हाउसिंग बोर्ड ने बगैर योजना बनाए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की।

स्कीम लागू करने में यह की गलतियां

- आपत्तियों की सुनवाई डिप्टी कलेक्टर ने की, जबकि कलेक्टर को सुनना थी।
- हाउसिंग बोर्ड संचालक ने इस स्कीम को कभी मंजूरी ही नहीं दी। संचालक मंडल मंजूरी बिना योजना लागू नहीं हो सकती
- कोर्ट ने माना कि कि हाउसिंग बोर्ड के संचालक मंडल द्वारा तैयार और अनुमोदित नहीं की गई।
- कलेक्टर ने आपत्तियों का निराकरण नहीं किया।
- हाउसिंग बोर्ड ने कभी जमीन का कब्जा लिया ही नहीं। भूमिस्वामियों का अब भी जमीन पर कब्जा।
- भूअर्जन अधिकारी ने धारा 6 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करने के बाद कोई अवार्ड पारित नहीं किया।
- बोर्ड ने खुद स्कीम पर कभी रूचि नहीं ली, ना ही स्टे मांगा, याचिकाएं 2012-13 से लंबित है।
- हाउसिंग बोर्ड ने मुआवजे की 10 प्रतिशत राशि भी जमा नहीं करवाई।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • MP High Court
  • High Court
  • IDA
  • Housing Board
  • scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई