इंदौर में भारत vs वेस्टइंडीज मैच के टिकट रेट जारी, मात्र एक हजार में देख सकेंगे अपने फेवरेट स्टार्स

Aman Vaishnav | Sept 03, 2026, 11:28 IST
Share
इंदौर भारत vs वेस्टइंडीज मैच
इंदौर भारत vs वेस्टइंडीज मैच

इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की टिकट की प्राइस तय हो गई हैं। यहां आपको एक हजार रुपए में भी मैच देखने का आनंद मिल सकेगा। वहीं मैच के सभी टिकट पूरी तरह से ऑनलाइन बिकेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 नवंबर को इंदौर में टी-20 मैच होगा।
  • यह मैच होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने टिकटों की दरें घोषित कर दी हैं।
  • सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपए का है।
  • सबसे महंगा टिकट 12 हजार 500 रुपए में मिलेगा।

मैच की तैयारी शुरू

इंदौर होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का एक मुकाबला खेला जाना है। यह मैच 11 नवंबर को होगा। मैच से पहले MPCA ने टिकटों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

एसोसिएशन ने सभी स्टैंड की टिकट दरें सार्वजनिक कर दी हैं। दर्शक अब यह देख सकते हैं कि किस गैलरी में बैठने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा। सबसे सस्ता टिकट आम दर्शकों के लिए है। सबसे महंगा टिकट हॉस्पिटैलिटी सुविधा के साथ आता है।

गैलरी टिकट की दरें

गैलरी में बैठने वालों के लिए दरें इस तरह तय की गई हैं।

  • ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर: एक हजार रुपए
  • वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर: एक हजार100 रुपए
  • वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर: एक हजार 250 रुपए
  • वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर: एक हजार 350 रुपए
  • वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर: एक हजार 400 रुपए
  • वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम: एक हजार 700 रुपए
  • ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम: एक हजार 800 रुपए
यह सभी दरें आम दर्शकों के लिए तय की गई हैं। हर स्टैंड की ऊंचाई और नजारे के हिसाब से कीमत अलग रखी गई है।

पवेलियन टिकट की दरें

पवेलियन में बैठने वालों के लिए दरें ज्यादा रखी गई हैं। यह सुविधा प्रीमियम दर्शकों के लिए है।

  • साउथ पवेलियन थर्ड फ्लोर: 5 हजार 500 रुपए
  • साउथ पवेलियन सेकंड फ्लोर: 6 हजार 500 रुपए
  • साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर: 7 हजार 500 रुपए
  • साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर (फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी सहित): 11 हजार रुपए
  • साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर (लाउंज हॉस्पिटैलिटी सहित): 12 हजार 500 रुपए
सबसे महंगा टिकट लाउंज हॉस्पिटैलिटी वाला है। इसमें खाने-पीने की खास सुविधा भी शामिल रहेगी।

स्टूडेंट्स और दिव्यांगों को छूट

MPCA ने स्टूडेंट्स और दिव्यांग दर्शकों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। इन दोनों वर्गों के लिए विशेष रियायती दरें रखी गई हैं।

छूट का फायदा लेने के लिए वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। बिना पहचान पत्र के छूट नहीं मिलेगी। यह नियम काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग दोनों पर लागू होगा।

टिकट कहां से खरीदें

MPCA ने साफ किया है कि टिकट सिर्फ आधिकारिक माध्यम से ही बेचे जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट district.in तय की गई है।

टिकट सिर्फ MPCA के अधिकृत टिकटिंग पार्टनर के जरिए ही बिकेंगे। कोई भी अन्य वेबसाइट या ऐप अधिकृत नहीं है। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकता है। यह सीमा कालाबाजारी रोकने के लिए तय की गई है।

फर्जी लिंक और ऐप से रहें सावधान

मैच की टिकट को लेकर ऑनलाइन ठगी की आशंका भी सामने आई है। साइबर क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

कुछ फर्जी वेबसाइट और ऐप टिकट बिक्री के भ्रामक विज्ञापन चला रहे हैं। यह विज्ञापन असली जैसे दिखते हैं। इसलिए दर्शक आसानी से धोखा खा सकते हैं। MPCA ने इस मामले में एडवाइजरी जारी की है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी क्रिकेट टीम मालामाल! एमपीसीए ने क्रिकेटरों को बांटे 2.94 करोड़ रुपए

विराट कोहली ने रचा इतिहास: तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड, सचिन से बस एक कदम दूर

विराट कोहली: क्रिकेट के महारथी, डेब्यू से लेकर 82 शतक तक, जानिए उनका शानदार सफर

विराट ने18 की उम्र में पिता को खोने के बाद इंडिया को जिताया वर्ल्ड कप, फिर बने चेज मास्टर

Tags:
  • इंदौर होलकर स्टेडियम
  • साइबर क्राइम
  • MPCA
  • मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
  • ऑनलाइन ठगी
  • भारत और वेस्टइंडीज
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति