इंदौर में Instagram पर केस, मेटा के एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

Sanjay Gupta | Apr 10, 2026, 12:29 IST
Share
indore instagram encryption meta case hc
indore instagram encryption meta case hc

इंदौर हाईकोर्ट में मेटा के इंस्टाग्राम एन्क्रिप्शन फैसले को चुनौती दी गई है। याचिका में प्राइवेसी के खतरे की बात उठाई गई है। कोर्ट ने इस मामले को डिजिटल डाटा बोर्ड को भेज दिया है और 6 मई तक फैसला लेने के लिए कहा है।

News In Short

  • मेटा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है।
  • याचिका में इंस्टाग्राम के एन्क्रिप्शन (Encryption) फैसले को चुनौती दी गई है।
  • प्राइवेसी खतरे का मुद्दा भी उठाया गया है।
  • कोर्ट ने मामला डाटा बोर्ड को भेजा है।
  • 6 मई तक फैसला आने के निर्देश दिए गए हैं।

News In Detail

मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में मेटा के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सुविधा खत्म करने के फैसले को चुनौती दी गई है। ये जनहित याचिका अधिवक्ता पार्थ शर्मा ने लगाई है।

इसमें हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की युगलपीठ ने एक अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हस्तक्षेप करते हुए नवगठित डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड के पास जाने का निर्देश दिया है।

याचिका में प्राइवेसी के खतरे को उठाया गया

याचिकाकर्ता और अधिवक्ता पार्थ शर्मा ने कहा कि मेटा 8 मई, 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की सुविधा बंद कर देगा। उनका कहना है कि एन्क्रिप्शन हटने से नागरिकों के संदेशों तक अनधिकृत पहुंच हो सकती है।

यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए 'निजता के अधिकार' का उल्लंघन है। इससे लोगों की प्राइवेसी को खतरा होगा। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के.एस. पुट्टास्वामी मामले के ऐतिहासिक फैसले का भी हवाला दिया गया।

शासन और मेटा ने यह दिया जवाब

भारत सरकार की ओर से उपस्थित एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील कुमार जैन ने कहा कि याचिकाकर्ता को पहले डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 के तहत स्थापित वैधानिक बोर्ड के पास जाना था। डाटा संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए बोर्ड ही सक्षम प्राधिकारी है।

हाईकोर्ट ने यह दिया अहम आदेश

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने एक अहम आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को 7 दिनों के अंदर एक्ट में गठित बोर्ड के सामने अपना अभ्यावेदन पेश करना होगा।

साथ ही, कोर्ट ने बोर्ड को भी आदेश दिया कि वह याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका दे और 06 मई 2026 से पहले एक तर्कसंगत और विस्तृत आदेश पारित करे।

हाईकोर्ट 6 मई को देखेगा क्या हुआ

चूंकि मेटा 08 मई से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की सुविधा बंद कर देगा, इसलिए हाईकोर्ट ने बोर्ड को 6 मई तक फैसला लेने का आदेश दिया है। साथ ही, कोर्ट 06 मई को सुनवाई करेगा, जिसमें बोर्ड द्वारा लिए गए फैसले की समीक्षा की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

बच्चों के लिए सेफ नहीं है फेसबुक-इंस्टाग्राम,कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना

मैप फीचर से दोस्तों की लोकेशन देखना हुआ आसान, Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स

अश्लीलता फैलाने वाले पांच नए OTT Platforms Ban

Men Vs Women on Social Media: महिलाओं से ज्यादा पुरुष चलाते हैं सोशल मीडिया

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • भारत सरकार
  • इंस्टाग्राम
  • इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ
  • भारतीय संविधान
  • मेटा
  • जस्टिस विजय कुमार शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग