The Sootr
इंदौर में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम के गार्ड ने कर्मचारी पर ही चला दी गोली, गिरफ्तार
Vishwanath Singh | Published:
The Sootr
घटना रविवार की रात सपना संगीता रोड स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की है। यहां के गार्ड ने शोरूम के ही कर्मचारी पर गोली चला दी है। गनीमत रही कि गोली कर्मचारी के हाथ को छूते हुए निकल गई।
इंदौर में तनिष्क ज्वैलरी के शोरूम में रविवार को वहीं के गार्ड ने कर्मचारी पर ही गोली चला डाली। गनीमत है कि जिस समय यह घटना हुई तब शोरूम में ग्राहक नहीं थे, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती। सभी लोग शोरूम बंद कर घर जा रहे थे। शोरूम के कर्मचारी और गार्ड के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। इसी से गुस्साए गार्ड ने कर्मचारी पर गोली चला दी। पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की रात सपना संगीता रोड स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम की है। यहां के गार्ड ने शोरूम के ही कर्मचारी पर गोली चला दी है। गनीमत रही कि गोली कर्मचारी के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय गार्ड प्रमोद पांडेय को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल कर्मचारी संजय जगताप को अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस का सिपाही दो करोड़ की ड्रग में निकला तस्करों का पार्टनर
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर संभाग में ASI, हेड कांस्टेबल, रीडर, प्राचार्य, एआरओ सभी जगह रिश्वत
रविवार रात को जब शोरूम बंद हुआ तब गार्ड और कर्मचारी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच हुई बहस के बाद गुस्साए गार्ड ने कर्मचारी पर गोली चला दी। गोली से कर्मचारी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मणों मतदाताओं ने रखी संजय शुक्ला की लाज, उनकी बाबूजी पैनल ने किया सूपड़ा साफ
शहर में गार्ड से गोली चलने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इसके पूर्व में भी कई बार ऐसे वाक्ये हो चुके हैं। एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी चौराहे के पास अमृततुल्य चाय की दुकान संचालित करने वाले राहुल डोंगरे को गोली लगने का मामला सामने आया था। यहां पर गार्ड को सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैफे मालिक राहुल डोंगरे ने रखा हुआ था। गार्ड और राहुल सहित एक अन्य व्यक्ति दुकान में ही बैठकर बात कर रहे थे। तभी अचानक से गार्ड से अपनी बंदूक का ट्रिगर दब गया और सामने बैठे संचालक राजेश को गोली लग गई। वह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
हाथ को छूते हुए निकल गई गोली
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस का सिपाही दो करोड़ की ड्रग में निकला तस्करों का पार्टनर
कुर्सी पर सोते हुए बना लिया था वीडियो
सपना संगीता रोड़ स्थित तनिष्क के शोरू में गार्ड प्रमोद पांडेय का शनिवार की रात को संजय ने कुर्सी पर सोते हुए का फोटो और वीडियो बना लिया था। यह फोटो अगले दिन संजय ने अगले दिन सुबह संस्थान के सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर कर दिए थे। इसके बाद गार्ड को प्रबंधन ने फटकार लगाई थी।
शोरूम से निकलते ही हो गया झगड़ा
यह खबर भी पढ़ें... ब्राह्मणों मतदाताओं ने रखी संजय शुक्ला की लाज, उनकी बाबूजी पैनल ने किया सूपड़ा साफ
चाय दुकान के गार्ड ने भी चला दी थी गोली
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari