मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क पर गड्ढों के लिए मांगी माफी, बिहार पर बोले वोट चोरी का बना रहे बहाना

Sanjay Gupta | Nov 09, 2025, 14:16 IST
Share
indore-kailash-vijayvargiya-road-potholes-bihar-election-vote‑steal‑claim
indore-kailash-vijayvargiya-road-potholes-bihar-election-vote‑steal‑claim

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की सड़कों पर गड़्ढों से हुई असुविधा पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि काम तेजी से हो रहा है। साथ ही राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोप को हार का बहाना बताया।

INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश की सड़कों और खासकर इंदौर की सड़कों पर हुए गड्ढों से हुई असुविधा पर माफी मांगी है। उन्होंने सीधे कहा कि लोगों को गड्ढों से असुविधा हुई है। इसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। साथ ही, इंदौर में काम तेजी से चल रहा है और पूरे प्रदेश में गड्ढे भरने का काम हो रहा है।

ज्यादा से ज्यादा एक महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आधी रात को इंदौर में चल रहे पेंचवर्क का काम देखने के लिए निकले थे। उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, मनीष मामा व अन्य लोग थे।

बारिश के कारण काम में हुई देरी

मंत्री ने कहा कि पेंचवर्क का काम शुरू हो गया है। महापौर और राठौर खड़े होकर पेंचवर्क के काम की गुणवत्ता पर नजर रखे हुए हैं। इस बार लगातार बारिश होने के कारण काम शुरू नहीं कर सके थे। हमारी तैयारी तो दिवाली से ही थी, लेकिन बारिश के चलते अवसर नहीं मिला। पूरे प्रदेश में गड्ढे थे और इससे लोगों को असुविधा हुई, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। इस असुविधा के लिए हम लोगों से क्षमा भी चाहते हैं, लेकिन अब पूरे प्रदेश में गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। इंदौर में भी महापौर ने कर्मठता के साथ इसे शुरू किया है।

साढ़े छह लाख में सिपाही भर्ती परीक्षा पास कराने वाले को इंदौर पुलिस ने पकड़ा

कलेक्टर को भी दिए हैं निर्देश

मंत्री ने कहा कि निगम सड़कों के लिए काम कर रहा है। ब्रिज के पास सर्विस रोड के लिए भी हमने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। अन्य विभाग भी इसके लिए काम करें। खासकर जहां ब्रिज बन रहे हैं, वहां सर्विस रोड काफी खराब है।

यह काम भी शुरू हो चुका है। इंदौर के लोगों को अब असुविधा नहीं होगी और एक महीने में गड्ढे भर दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश में सभी जगह पेंचवर्क का काम शुरू हो गया है।

इंदौर न्यूज: विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड

बिहार में हार का बहाना है वोट चोरी मुद्दा

बिहार चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि वहां 160 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। राहुल गांधी का वोट चोरी, वोट चोरी का कोई वहां गंभीरता से नहीं लेता, उनमें गंभीरता नहीं है।

उन्हें पता है कि वहां हार रहे हैं, इसलिए कभी मशीन का तो कभी वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं। यह हार के लिए बहाना बनाना है, क्योंकि अगर वे हारते हैं तो नेतृत्व पर सवाल उठेंगे।

जब भी चुनाव के परिणाम आते हैं, वह मुंह छिपाने के लिए विदेश भाग जाते हैं। यहां भी हार उन्हें दिख रही है, इसलिए यह सभी बहाने हैं।

MP News: इंदौर में अब गुंडों, बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस की हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग

बिना वर्क ऑर्डर शुरू कर दिया इंदौर BRTS तोड़ने का काम, सच्चाई सामने आते ही रुकवाई कार्रवाई

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • राजेंद्र राठौर
  • एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच