इंदौर में हनुमान चौक धोबी घाट को कर्बला मैदान लिखा, नगर निगम से मिली अनुमति से भड़के हिंदूवादी

Vishwanath Singh | Jul 02, 2025, 13:23 IST
Share
Sourabh702
Sourabh702

हनुमान चौक धोबी घाट पर मुहर्रम के मेले के लिए अनुमति मिलते ही हिंदूवादयों और हनुमान चौक धोभी घाट रक्षा समिति ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि कम शुल्क में बेशकीमती जमीन मेले के लिए दे दी गई।

इंदौर के लालबाग के पास स्थित कर्बला मैदान को लेकर विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। इस मैदान पर नगर निगम के द्वारा मुहर्रम मेले की अनुमति देने पर हनुमान चौक धोबी घाट समिति ने विरोध किया है। प्रदर्शनकारी हिंदूवादियों ने आरोप लगाया है कि इस मैदान का नाम हनुमान चौक धोबी घाट है, जबकि अनुमति पत्र में नगर निगम ने इसे कर्बला मैदान लिखा है। इस विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आदेश पर अनुमति पत्र में संशोधन किया गया। इसमें कर्बला मैदान को धोबी घाट मैदान कर दिया गया और नया पत्र जारी किया गया है।

कम शुल्क पर दे दी बेशकीमती जमीन किराए पर

हनुमान चौक धोबी घाट पर मुहर्रम के मेले के लिए अनुमति मिलते ही हिंदूवादयों और हनुमान चौक धोभी घाट रक्षा समिति ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि कम शुल्क में बेशकीमती जमीन मेले के लिए दे दी गई। अनुमति में स्थान को भी कर्बला मैदान बताया गया है। इसको लेकर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारे लगाए और अखंड रामायण पाठ की अनुमति मांगी। उनकी मांग है कि इस अनुमति को निरस्त किया जाए।

mela1
mela1

तीन दिन के लिए लगाया जाना है मेला

हनुमान चौक को लेकर हिन्दूवादी अब निगम पर हमलावर हैं। मुहर्रम मेले की अनुमति 6,7,8 जुलाई के लिए 1 लाख रुपए शुल्क के साथ दे दी गई है। इन्हीं सब बिंदुओं को लेकर हिन्दूवादियों में जमकर आक्रोश है। सेकड़ों हिन्दूवादियों ने हनुमान चौक पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के बाद हनुमान जी की आरती भी मंदिर पर की गई।

mwla2
mwla2

यह है हिंदूवादियों के आरोप

हिन्दूवादी सुमित हार्डिया ने आरोप लगाया कि निगम ने 3 एकड़ जमीन पर 3 दिन के मेले के लिए 1 लाख रुपए लिए। जिसमें 85 हजार रुपए मेले की अनुमति और 15 हजार जीएसटी है। यह बेहद कम शुल्क लिया गया है, जबकि इसके उलट और अधिक शुल्क केवल झूले का लिया जाता है। इतना ही नहीं लिखित अनुमति में जगह को कर्बला मैदान लिख कर अनुमति दी गई है। हिन्दूवादियों नें चेतावनी दी है की इस प्रदर्शन के बाद अगला पड़ाव अब निगम घेराव की ओर होगा।

नगर निगम ने जारी किया नया पत्र

letter
letter
इस प्रदर्शन के बाद नगर निगम बैकफुट पर आया है। निगम की तरफ से एक पत्र भी जारी किया गया। इस पत्र को हिंदूवादी सुमित हार्डिया ने सार्वजिनिक किया है। जिसमें नगर निगम ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मेले की अनुमति में संसोधन करते हुए जमीन (भूमि) को कर्बला की जमीन नहीं मानते हुए धोभी घाट की जमीन स्वीकार कर नया आदेश दिया है। इस गलती को निगम के पत्र में टंकण त्रुटि होना बताया गया है।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • नगर
  • हनुमान
  • विरोध
  • निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि