इंदौर में SI पिटाई कांड: रहवासी उतरे सड़क पर, पीटने वाली महिलाओं पर गंभीर आरोप
Vishwanath Singh | Jul 28, 2025, 12:10 IST
Sourabh793
इंदौर SI पिटाई कांड में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मारपीट करने वाली सभी महिलाएं एक ही परिवार से हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है।
इंदौर के खजराना क्षेत्र में दो दिन पहले एसआई सुरेश बुनकर के साथ हुई मारपीट के बाद स्थानीय रहवासी अब खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना में शामिल महिलाएं लंबे समय से इलाके में विवाद और हिंसा की घटनाओं को अंजाम देती रही हैं। रहवासियों का कहना है कि इस बार भी उन्होंने एसआई पर झूठे आरोप लगाकर हमला किया।
पिटाई कांड में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एकत्र होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। उनका कहना है कि मारपीट करने वाली सभी महिलाएं एक ही परिवार से हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है।रहवासियों ने यह किया दावा:
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एसआई बुनकर की इन महिलाओं से रंजिश पुरानी है। यही कारण रहा कि वे लंबे समय से इसी मौके की तलाश में थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला वे एसआई पर टूट पड़े। उनके अनुसार:
रहवासियों का कहना है कि अधिकारियों ने बिना पूरी सच्चाई जाने ही एसआई सुरेश बुनकर को निलंबित कर दिया, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे बड़े पैमाने पर विरोध करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुलाकात कर यह मांग की है कि:
रहवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया
- इन महिलाओं ने पहले भी कई पुलिसकर्मियों से मारपीट की है।
- इलाके में गंदे काम (अवैध गतिविधियों) को बढ़ावा देती हैं।
- अधिकांश लोग उन्हें पसंद नहीं करते और उनसे डरकर रहते हैं।
एसआई से पुरानी रंजिश का आरोप
- जिस घर पर एसआई पहुंचे थे, उसकी बहू के साथ मारपीट करने वाली महिला के बेटे पर पहले बलात्कार का केस दर्ज हुआ था।
- उस मामले में एसआई बुनकर ने पीड़ित महिला की मदद की थी।
- तब से संबंधित महिलाएं एसआई से दुश्मनी रखती थीं।
निलंबन पर सवाल
- एसआई बुनकर का निलंबन तुरंत रोका जाए।
- उन्हें फिर से ड्यूटी पर बहाल किया जाए।
- घटना में शामिल महिलाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari