इंदौर में यशवंत क्लब की चर्चित सदस्य खुशी कूलवाल के सुसाइड केस की फाइल फिर खुली, नेता, अधिकारी बेचैन
Sanjay Gupta | Jun 01, 2025, 12:21 IST
indore-khushi-koolwal-suicide-case-reopened
इंदौर की चर्चित यशवंत क्लब सदस्य खुशी कूलवाल के 2018 में हुए सुसाइड केस की फाइल फिर से खोली गई है। खुशी ने जुलाई 2018 में होराइजन ओएसिस पार्क, महालक्ष्मीनगर में अपने फ्लैट में आत्महत्या की थी।
इंदौर में एक समय के सबसे चर्चित और हाईप्रोफाइल सुसाइड केस खुशी कूलवाल की फाइल फिर से ओपन हो गई है। यह खबर ही अपने आप में इंदौर के कुछ नेताओं, कारोबारियों और अधिकारियों के लिए बेचैन करने वाली है। उस समय भी कई नामों की जांच हो रही थी लेकिन मामला दबा दिया गया।
खबर यह भी...इंदौर में संघ के प्रांत कार्यालय के पास एक फ्लैट में लव जिहाद का आरोप, मुंबई के कव्वाल को पकड़ा
दरअसल पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली है कि ड्रग पैडलर सोहन उर्फ जोजो से पूर्व मंत्री का भाई जुड़ा था, जो कूलवाल से लिंक था। जोजो पर विजयनगर में साल 2020 में ड्रग केस दर्ज हुआ, इस दौरान मेमोरेंडम में पूर्व मंत्री के इस भाई का नाम आया था, लेकिन तत्कालीन टीआई ने इसमें कोई एक्शन नहीं लिया। अब इस पूरे केस को रिओपन किया जा रहा है।
खुशी को कुछ लोगों ने मिलकर ड्रग्स की आदत लगवा दी थी। वह करीबी मयूरी के जरिए ड्रग्स मंगवाती थी। देर रात तक वह शराब और ड्रग्स पार्टी करने लगी थी। हाईप्रोफाइल लोग खुशी को जगह-जगह पार्टियों में बुलाने लगे थे और एक बार इंदौर से बाहर भी साथ लेकर गए थे। पुलिस ने उसकी सुसाइड के बाद जिम ट्रेनर प्रकाश, दोस्त कमलेश, पवन यादव, ट्रैवल एजेंट अरविंद सिंह, मित्र राहुल पाटनवाला के बयान लिए लेकिन फिर जांच को दबा दिया गया।
खबर यह भी...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन युवती से बोला, दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न खुश हुआ तो नोटों की बारिश हाेगी
खुशी के मोबाइल में कई राज दफन हैं, जो पुलिस ने काफी जाहिर नहीं किए। इसमें कई बड़े नेताओं के साथ ही हाईप्रोफाइल बड़े लोगों के साथ लगातार फोन कॉल की बात थी। तब एक सीनियर आईएएस अधिकारी का भी नाम इसमें आया था कि उनसे भी खुशी की बात लगातार होती है, लेकिन औपचारिक जानकारी कभी पुलिस ने नहीं दी।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
कैसे खुली फाइल
कूलवाल ने 37 साल की उम्र में जुलाई 2018 में होराइजन ओएसिस पार्क महालक्ष्मीनगर में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। बड़े कारोबारी मयंक से तलाक लेने के बाद वह अलग रहने लगी थी। मामले को तब दबा दिया गया था। कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के भाई का नाम इसमें आने से मामला उस समय रोक दिया था लेकिन अब उसी नाम के कारण फिर से जांच शुरू हो रही है। डीसीपी जोन टू अभिनय विश्वकर्मा ने कहा है कि केस डायरी बुलाकर फिर से जांच शुरू की गई है।
ड्रग पैडलर के साथ था मंत्री के भाई का संबंध
बाहर भी लेकर गए थे खुशी को कारोबारी
खबर यह भी...इंदौर में लव जिहादी मोहसिन युवती से बोला, दुल्हन की तरह सजकर आना, जिन्न खुश हुआ तो नोटों की बारिश हाेगी
खुशी के मोबाइल में कई राज
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari