भूमाफिया चंपू अजमेरा की प्लाट सूची में फिर गड़बड़ी, दो सूचियों में प्लाट नंबर ही बदल दिए, हाईकोर्ट ने दिए लिक्वीडेटर के साथ बैठक के आदेश

Sanjay Gupta | Aug 28, 2024, 15:24 IST
Share
land mafia indore news
land mafia indore news

लिक्वीडेटर ने बताया कि हमने कई बार प्लाटधारकों को लेकर डिटेल मांगी लेकिन इनकें द्वारा नहीं गई है। एक दिन पहले 15 लोगों की सूची और डिटेल दी गई है। इसके पहले 22 प्लाटधारकों की बात थी तो 29 की सूची दी गई।

भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा (Land mafia Champu Ajmera) के फिनिक्स में 22 प्लाटधारकों की रजिस्ट्री का मामला फिर उलझ गया है। हाईकोर्ट (Indore High Court) में बुधवार (28 अगस्त) को हुई सुनवाई में सामने आया कि अजमेरा की दी गई लिस्ट में प्लाट नंबर ही बदल डाले गए हैं।

इस तरह कर दिया सूची में खेल

लिक्वीडेटर ने बताया कि हमने कई बार प्लाटधारकों को लेकर डिटेल मांगी लेकिन इनकें द्वारा नहीं गई है। एक दिन पहले 15 लोगों की सूची और डिटेल दी गई है। इसके पहले 22 प्लाटधारकों की बात थी तो 29 की सूची दी गई। हमारे पास आपत्ति आई कि दो प्लाट नंबर यह संशोधित रजिस्ट्री में कराना चाहते हैं, वह तो दूसरे को मिले हुए जैसे कि 1872 नंबर ज्योति गर्ग के पास है, जो अजमेरा की लिस्ट में दूसरे को अलॉट है। वहीं जो सूची इन्होंने दी इसमें खुद की सूची में प्लाट नंबर बद लिए। पहले एक फरियादी संजय भाटिया को 1841 नंबर था जो अब नई सूची में 1842 नंबर हो गया है। इसके कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

यह दिया गया जवाब

वहीं चंपू अजमेरा की ओर से जवाब दिया गया है कि जो लिक्वीडेटर ने जानकारी मांगी वह सभी दे दी है। 15 प्लाट धारकों की सूची में कोई विवाद नहीं है। यह अभी भी कई जानकारी मांग रहे हैं और प्रक्रिया रूकी हुई है। जो 29 को कब्जा दिया था वह प्रशासन की कमेदी द्वारा ही हुआ था। अजमेरा और लिक्वीडेटर के बीच आ रही समस्याओं को देखने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि वह दोनों एक बार बैठक करें औऱ् सभी बिंदु क्लीयर करें, इसके लिए शुक्रवार को बैठक तय हुई। फिर हाईकोर्ट सोमवार को इसमें सुनवाई करेगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • Indore High Court
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • land mafia Champu Ajmera
  • भूमाफिया चंपू अजमेरा
  • इंदौर भूमाफिया चंपू अजमेरा
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • indore news hindi
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर